Skip to content
12 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • Ballia News: अधिकारियों-कर्मचारियों के सुस्त रवैये पर डीएम बलिया नाराज, वेतन रोकने और नोटिस भेजने के आदेश
  • Front Page
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • बेल्थरा रोड
  • बैरिया
  • रसड़ा
  • सिकंदरपुर

Ballia News: अधिकारियों-कर्मचारियों के सुस्त रवैये पर डीएम बलिया नाराज, वेतन रोकने और नोटिस भेजने के आदेश

बैठक में कई योजनाओं की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
General Desk 7 January, 2026 1 minute read
DM Ballia Meeting 7 Jan

Ballia News: अधिकारियों-कर्मचारियों के सुस्त रवैये पर डीएम बलिया नाराज, वेतन रोकने और नोटिस भेजने के आदेश

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कई योजनाओं की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

समाज कल्याण विभाग की समीक्षा में वृद्धावस्था पेंशन के 45 दिन से अधिक लंबित मामलों पर डीएम ने सख्त रुख अपनाया। विकासखंड बेरुआरबारी में 66 आवेदन लंबित पाए जाने पर बीडीओ बेरुआरबारी का वेतन रोकने का आदेश दिया। वहीं तहसील बैरिया, बांसडीह एवं सिकंदरपुर में 45 दिन से अधिक लंबित आवेदनों पर संबंधित तीनों एसडीएम का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

प्रोबेशन विभाग की समीक्षा में भी 45 दिन से अधिक लंबित पेंशन प्रकरण पाए गए। तहसील बैरिया में 25, सिकंदरपुर में 22 एवं बलिया नगर में 17 आवेदन लंबित मिलने पर संबंधित एसडीएम का वेतन रोकने का आदेश दिया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ब्लॉक या तहसील स्तर पर 25 दिन से अधिक लंबित आवेदन मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए, जबकि 25 दिन से कम लंबित आवेदनों का निस्तारण 5 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए।

पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना में जिले की रैंकिंग ‘सी’ पाए जाने पर डीएम ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि जिले की 940 ग्राम पंचायतों में से 400 ग्राम प्रधानों की सूची उपलब्ध कराई जाए। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि 17 ब्लॉकों से 400 कोटेदारों की सूची देने के निर्देश दिए गए। वहीं, सप्लाई विभाग को 40 दुकानों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया।

जल निगम ग्रामीण, लोक निर्माण विभाग एवं विद्युत विभाग को अपने-अपने स्तर से स्थानीय ठेकेदारों को सोलर पैनल लगाने के लिए निर्देशित करने तथा ठेकेदारों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। इसके साथ ही सभी ब्लॉक प्रमुखों और जिला पंचायत सदस्यों की जांच कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि उन्होंने सोलर पैनल लगवाया है या नहीं।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा के दौरान कृषि विभाग द्वारा डाटा प्रस्तुत न किए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और अगले दिन तक पूरा डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में 19 पैरामीटरों पर कार्य प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी विद्यालयों में दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय निर्माण का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए।

 

एक करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त, अधूरे कार्यों पर फटकार

जिलाधिकारी ने एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक के दौरान कई निर्माण कार्य अधूरे पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित विभागों व कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश दिए। पर्यटन विभाग द्वारा कार्यदायी संस्था यूपीएसटीडीसी के माध्यम से नगरा में कराए जा रहे तालाब की सीढ़ियों के सुंदरीकरण का कार्य अधूरा पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को कड़ी फटकार लगाई।

उन्होंने निर्देश दिए कि यूपीएसटीडीसी पिछले तीन वर्षों में कराए गए कार्यों की विस्तृत सूची उपलब्ध कराए, जिसमें यह स्पष्ट हो कि कितने कार्य पूर्ण हुए, कितने अधूरे हैं और कितने कार्यों का सत्यापन किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि बलिया शहर से गंगा घाट तक जाने वाली सड़क के निर्माण तथा प्रकाश व्यवस्था के लिए प्रस्ताव तैयार कर 15 दिनों के भीतर प्रस्तुत किया जाए। गृह एवं गोपन विभाग की समीक्षा के दौरान तहसील बैरिया में अग्निशमन केंद्र का निर्माण, विकासखंड बेलहरी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बालिका छात्रावास भवन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरपुर महात खुर्द तथा राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय हुसैनाबाद का निर्माण कार्य में लापरवाही पर गहरी नाराजगी जताई।

निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देशित किया कि सभी विकासखंडों और तहसीलों में हेलीपैड निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही जिले के 14 विकासखंडों में ग्रामीण स्टेडियम अथवा ओपन जिम के निर्माण हेतु न्यूनतम तीन एकड़ भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बाढ़ शरणालय सागरपाली के स्थान परिवर्तन पर भी निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि अब इसके स्थान पर विधानसभा नगर, बलिया में बाढ़ शरणालय का निर्माण कराया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास परियोजनाओं में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि जनहित से जुड़ी योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता को मिल सके।

 

आईजीआरएस की प्रगति पर डीएम सख्त, फीडबैक न लेने पर कारण बताओ नोटिस के निर्देश

 

जिलाधिकारी ने जन शिकायत निवारण पोर्टल (आईजीआरएस) की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतकर्ता के संतुष्ट होने के बाद ही निस्तारण आख्या विस्तार से लिखकर पोर्टल पर अपलोड की जाए। साथ ही शिकायत कर्ता से अनिवार्य रूप से फीडबैक लिया जाए और निस्तारण से संबंधित फोटोग्राफ भी अपलोड किए जाएं।

 

जिलाधिकारी ने फीडबैक न लिए जाने पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि जिस विभाग के जांच अधिकारी द्वारा शिकायतकर्ता से फीडबैक नहीं लिया गया तो उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा। जिसमें जन शिकायत निवारण पोर्टल पर कुल 9177 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 5349 शिकायतें लंबित हैं। 5071 मामले डिफाल्टर की श्रेणी में हैं, जबकि 3818 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। इन आंकड़ों पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जन शिकायत पोर्टल को प्रतिदिन देखा जाए। यदि किसी विभाग द्वारा तीन दिन के भीतर पोर्टल नहीं खोला गया तो संबंधित विभाग के अधिकारियों का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) त्रिभुवन, जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश, बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार

Post navigation

Previous: Ballia-स्टेट बैंक में खिड़की तोड़ चोरी की कोशिश, कर्मचारी सुबह पहुंचे तो मचा हड़कंप
Next: Ballia-बुलेट की टक्कर से किशोर की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम का प्रयास

ये भी पढ़ें

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.