Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • Ballia News- बंदर पकड़ने और लावारिस पशुओं को गौशाला भेजने के लिए अभियान चलाने का निर्देश
  • Front Page
  • बलिया शहर

Ballia News- बंदर पकड़ने और लावारिस पशुओं को गौशाला भेजने के लिए अभियान चलाने का निर्देश

मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई जिसमें विकास कार्यों पर चर्चा की गई
General Desk 18 March, 2025 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Ballia Tribhuvan Meeting

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई जिसमें विकास कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट बलिया, उपजिलाधिकारी सदर, परियोजना अधिकारी नगरीय विकास बलिया,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया, अधिशासी अधिकारी जल निगम नगरीय,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बलिया आदि उपस्थित रहे। विद्युत विभाग के अधिकारी के अनुपस्थित न होने के कारण स्पष्टीकरण मांगा गया।

बैठक में निम्न कार्यवाही का निर्देश दिया गया-

(1)नगरीय आवास का सर्वे और जांच हो रही है जिसे तहसील और नगर पालिका के कर्मी जांच कर रहे है।सभी सभासद सुनिश्चित करे कि कोई भी पात्र परिवार वंचित न रह पाए। 25 मार्च तक शासन पात्र की सूची भेजी जानी है।

(2)राशन कार्ड जिन पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड नहीं बने है उनका ऑनलाइन आवेदन कर अपात्रों को राशन कार्ड काटकर जोड़े।

(3) बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि नगर पालिका में 32 विद्यालय है,जिनको स्मार्ट क्लास बनाए जाने और टीचरों की उपस्थिति सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया।साथ ही उपजिलाधिकारी को अचानक जांच किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षा के अधिकार अधिनियम अंतर्गत शुल्क प्रतिपूर्ति एक सप्ताह के अंदर दिए जाने हेतु अवगत कराया गया।

(4) नगर पालिका के जल कल इंजीनियर द्वारा 45 आर ओ मशीन सभी खराब बताया गया।जिसकी मरम्मत हेतु इंजीनियर जल कल को प्राक्कलन प्रस्तुत कर 15 अप्रैल तक सही करने का निर्देश दिया गया।

(5) पेयजल पाइपलाइन सुधार और मरम्मत का निर्देश दिया गया।सभी घरों में शुद्ध और स्वच्छ जल पहुंचे इसके लिए करवाई नगरपालिका सुनिश्चित करे

(6) आयुष्मान कार्ड शत प्रतिशत बन जाए ताकि 5 लाख धनराशि का चिकित्सा लाभ मिल सके।

(7) बंदर पकड़े जाने और आवारा पशु को गौशाला में भेजे जाने का अभियान चलाए जाने हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया गया।

(8) 15 शौचालय को चलाए जाने हेतु अधिशासी अधिकारी बलिया द्वारा 15 दिन का समय मांगा जिसको चलाए जाने हेतु अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया।

(9) नाला सफाई का टेंडर बरसात से कम से कम 1 माह पहले कर लिया जाए ताकि जल जमाव की समस्या न हो।

अंत में सभी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि दिए गए निर्देश को पूर्ण करे और प्रगति से निरंतर अवगत कराते रहे।साथ से अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया गया कि नगर पालिका के कर्मचारियों की इस माह बैठक कराए ताकि नगर पालिका के कर्मियों की कार्य शैली में सुधार करे अन्यथा कठोर कार्यवाही की जाएगी।

 

मुख्य राजस्व अधिकारी ने बलिया के सभासदों -अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक

बलिया. मुख्य राजस्व अधिकारी/प्रभारी नगर-निकाय त्रिभुवन ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में नगर पालिका परिषद, बलिया के सभासदों एवं विभिन्न जनपद स्तरीय  अधिकारियों के साथ नगर समन्वय बैठक की।

बलिया शहर को स्मार्ट शहर के रूप में विकसित किए जाने के लिए सभासदों द्वारा बताई गई समस्याओं/सुझावों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए-

 

*प्रभारी अधिकारी डूडा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत लोगों से आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। सभासदों से अनुरोध किया गया कि अगर उनके वार्ड में कोई भी पात्र व्यक्ति छूट गया है, तो उसका आवेदन करा दिया जाए, ताकि कोई पात्र व्यक्ति छूटने न पाए।

 

*नगर पालिका परिषद में स्थित परिषदीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को विकसित किए जाने एवं स्मार्ट क्लास संचालित किए जाने के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए, ताकि शिक्षा के लिए एक अच्छा माहौल बनाया जा सके। इस संबंध में सभासदों से भी उनके सुझाव लिखित रूप में मांगे गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे परिषदीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर अध्यापकों की उपस्थिति सहित आदि व्यवस्था सुनिश्चित करें।

 

*सभासदों से अनुरोध किया गया कि अगर उनके वार्ड में किसी पात्र व्यक्ति का राशन कार्ड नहीं बना है, तो उसका ऑनलाइन आवेदन कराकर आवेदन उपलब्ध करा दिया जाए।

 

*नगर पालिका परिषद में पेयजल की समस्या का निस्तारण कराए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। सभासदों द्वारा अवगत कराया गया कि आरओ खराब हैं, इस संबंध में अवर अभियंता जलकल को एस्टीमेट बनाकर 15 अप्रैल तक सभी आर.ओ ठीक करवाने के साथ ही आर.ओ  संचालन के लिए ऑपरेटर नामित करने के निर्देश दिए गए। लीक पाइप लाइनों को भी ठीक कराने के निर्देश दिए गए।

 

*सभासदों द्वारा अवगत कराया गया कि बंधा रोड के चौड़ीकरण के कारण तथा चित्तू पाण्डेय चौराहा से स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण के कारण कई जगह पर पाइप लाइन टूट गई है, जिस पर पीडब्ल्यूडी विभाग व अन्य संबंधित अधिकारी को तत्काल पाइपलाइन ठीक करवाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पेयजल आपूर्ति के लिए समय निर्धारित करने एवं बंद ट्यूबवेल को चालू कराने के भी निर्देश दिए गए।

 

*अधिशासी अभियंता जल निगम(शहरी) ने बताया कि शहर में सीवर लाइन एवं एस.टी.पी. का कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा।

 

*नगर क्षेत्र में पानी के कनेक्शन के लिए इच्छुक लोग आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए नगर पालिका परिषद बलिया के पानी टंकी कार्यालय में जलकल अभियंता द्वारा सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक रजिस्ट्रेशन करने के आदेश दिए गए ।

*अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि अभियान चलाकर पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।

 

*बैठक में एसडीओ विद्युत के अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।

 

*नगर पालिका में नया गो-आश्रय स्थल बनाए जाने के लिए उप जिलाधिकारी सदर को भूमि चिन्हित कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

 

*संबंधित अधिकारी को अभियान चलाकर आवारा घूम रहे गोवंशों को पकड़वाकर गौशालाओं में संरक्षित कराने के निर्देश दिए गए।

 

*नगर पालिका परिषद में स्थित सामुदायिक शौचालय की आवश्यकतानुसार मरम्मत आदि कराकर संचालन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिए गए।

 

*अधिशासी अधिकारी को कूड़ा उठान एवं साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

 

*उप जिलाधिकारी सदर को जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए  व्यवस्था के सरलीकरण करने के निर्देश दिए गए जिस पर उनके द्वारा  सभासदों को आश्वस्त किया गया कि 5 वर्ष के भीतर के प्रमाण पत्र के लिए गवाहों के शपथ  पत्र की आवश्यकता आगे से नहीं रहेगी ।

 

*बैठक में सभासदों से ऐसे महत्वपूर्ण नालियों व सड़कों, जिनका निर्माण कराया जाना अति आवश्यक है, उनकी सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया, ताकि इन नालियों व सड़कों का निर्माण डूडा या अन्य मद से करवाया जा सके।

 

*सभासदों के अनुरोध पर अधिशासी अधिकारी को वर्षा ऋतु के पूर्व नाला नालियों की सफाई का टेंडर समय से कराने के निर्देश दिए गए।

 

*बलिया शहर में यातायात की व्यवस्था को और  सुदृढ़ करने के लिए नगर मजिस्ट्रेट द्वारा मास्टर प्लान बनाने की कार्यवाही की जा रही है।

 

बैठक में नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, उप जिलाधिकारी सदर आत्रेय मिश्रा, प्रभारी अधिकारी डूडा अखिलेश यादव ,अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं सभासद उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia LIVE Ballia news Hindi News Latest News Today News Uttar Pradesh Latest News ताजा खबर बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार हिंदी न्यूज़

Post navigation

Previous: Ballia-अपहृत युवती को बरामद कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
Next: Ballia-सपा के निशाने पर सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल जैसी पार्टियां, रामगोविंद चौधरी ने उठाए सवाल

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026
Haldi Thana Haldi SHO Office
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.