Ballia- शादी के 10 दिन बाद परीक्षा केंद्र से दुल्हन लापता, प्रेमी के साथ फरार होने का शक, पुलिस तक पहुंचा मामला

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

सिकंदरपुर,बलिया. शादी के 10 दिन बाद ही दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गयी! वह भी परीक्षा देने के बहाने! आरोप है कि जाते-जाते दुल्हन लाखों के गहने भी समेट ले गई। पीड़ित पति पक्ष की तहरीर पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

पंदह गांव निवासी सतीश वर्मा की शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ दो दिसंबर को सिवानकलां गांव की पूजा वर्मा से हुई थी। गुरुवार को पूजा अपने पति सतीश के साथ दादर आश्रम स्थित श्रीबजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परीक्षा देने पहुंची। परीक्षा शुरू होने से पहले उसने अपने पति से कहा कि आप घर चले जाइए, परीक्षा खत्म होने पर ले जाइएगा।

सतीश को तब तक पत्नी पर कोई संदेह नहीं था तो वह उसके कहने पर घर लौट गया, लेकिन यह ट्रिक ही पूजा का बहाना निकली। परीक्षा समाप्त होने पर जब सतीश कालेज पहुंचा तो पूजा वहां नहीं मिली। उसने पूछताछ की तो पता चला कि पूजा परीक्षा देने आई ही नहीं थी।

इसकी जानकारी होते ही पति और उसके परिजनों के होश उड़ गए। परिवार के अनुसार पूजा घर से पिट्ठू बैग लेकर निकली थी। ननद के पूछने पर कि परीक्षा देने के जाने के लिए बैग क्यों ले जा रही है तो उसने कहा था कि परीक्षा की कापी-किताबें हैं, लेकिन बाद में पता चला कि बैग में उसके गहने, कपड़े, महत्वपूर्ण कागजात और घर के सामान थे।

पति पक्ष की ओर से बताया गया है कि पूजा नवानगर स्थित एक महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। आरोप है कि कॉलेज के ही एक युवक से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोप यह भी है कि पूजा अपने साथ ढाई से तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और 25,000 रुपये नकद ले गई है।

घटना से सतीश का परिवार सदमे में है। पुलिस को तहरीर देकर पत्नी का पता लगाने की गुहार लगाई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सिकंदरपुर मूलचंद चौरसिया ने बताया कि मामला संज्ञान में ले लिया गया है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel