Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • बलिया के एक करोड़ से अधिक के अनाज घोटाले में प्रधान और कोटेदार को 10 साल की सजा,जुर्माना भी
  • CRIME डायरी
  • Front Page
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

बलिया के एक करोड़ से अधिक के अनाज घोटाले में प्रधान और कोटेदार को 10 साल की सजा,जुर्माना भी

जिले के बहुचर्चित नरही अनाज घोटाले में सीबीआई की विशेष अदालत बड़ा फैसला सुनाया है। विशेष न्यायालय ने तत्कालीन ग्राम प्रधान और कोटेदार को दोषी करार देते हुए
General Desk 13 December, 2025 1 minute read
COURT_1

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे,बलिया.

लखनऊ/बलिया. जिले के बहुचर्चित नरही अनाज घोटाले में सीबीआई की विशेष अदालत बड़ा फैसला सुनाया है। विशेष न्यायालय ने तत्कालीन ग्राम प्रधान और कोटेदार को दोषी करार देते हुए 10-10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 55,000 रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है।

यह मामला संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के तहत एक करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले से जुड़ा है, जिसमें गरीबों के लिए आवंटित अनाज के वितरण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई थी। आरोप था कि काम के बदले अनाज योजना के तहत फर्जी दस्तावेजों, गलत लाभार्थियों और कागजों में वितरण दिखाकर सरकारी अनाज का दुरुपयोग किया गया।

दोषी पाए गए आरोपी तत्कालीन ग्राम प्रधान सत्यनारायण प्रसाद पटेल और तत्कालीन राशन दुकानदार शाहनवाज आलम हैं। सीबीआई ने 31 अक्टूबर 2008 को बलिया के नरही थाने के मुकदमे को अपने हाथ में लेते हुए 172 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

आरोप था कि धोखाधड़ी, जालसाजी और नकली दस्तावेज तैयार कर सरकारी खजाने को 65 लाख रुपए नकद और 45.26 लाख रुपए मूल्य के अनाज का नुकसान पहुंचाया गया था। जांच पूरी होने के बाद सीबीआई ने 10 नवंबर 2010 को चार्जशीट फाइल की थी. सीबीआई ने जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (डीआरडीए) के उस समय के मुख्य वित्तीय और लेखा अधिकारी सत्येंद्र सिंह गंगवार के साथ-साथ ग्राम प्रधान सत्यनारायण प्रसाद पटेल और कोटेदार शाहनवाज आलम के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। अदालत ने इस मामले में पटेल और आलम को दोषी ठहराया और सजा सुनाई जबकि सत्येंद्र सिंह गंगवार को सबूतों के अभाव में आरोपों से बरी कर दिया।

सीबीआई जांच के दौरान यह सामने आया कि अनाज वितरण में सुनियोजित तरीके से हेराफेरी की गई और सरकारी धन व संसाधनों का निजी लाभ के लिए इस्तेमाल हुआ। सीबीआई ने इस मामले में कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए थे, जिनमें ग्राम प्रधान और कोटेदार की भूमिका अहम पाई गई।

सीबीआई की विशेष अदालत ने सुनवाई के दौरान प्रस्तुत दस्तावेजों, गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट माना कि आरोपियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सरकारी योजनाओं को नुकसान पहुंचाया। न्यायालय ने कहा कि इस तरह के अपराध समाज के सबसे कमजोर वर्ग के हक पर डाका डालने के समान हैं और इन्हें किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

फैसला आने के बाद नरही अनाज घोटाला एक बार फिर जिले में चर्चा का विषय बन गया है। आम लोगों और सामाजिक संगठनों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश बताया है। लोगों का कहना है कि इस फैसले से सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी करने वालों में भय पैदा होगा।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह फैसला आने वाले समय में ऐसे मामलों की सुनवाई में एक अहम उदाहरण बनेगा और सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता लाने में मदद करेगा।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार सीबीआई की विशेष अदालत सीबीआई कोर्ट हिंदी न्यूज़

Post navigation

Previous: Ballia- शादी के 10 दिन बाद परीक्षा केंद्र से दुल्हन लापता, प्रेमी के साथ फरार होने का शक, पुलिस तक पहुंचा मामला
Next: Ballia-जिलाधिकारी ने लटके वरासत व राजस्व मामलों पर एसडीएम को दी चेतावनी

ये भी पढ़ें

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.