Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बैरिया
  • Ballia-शादी के 19 दिन बाद दुल्हन अपने कथित प्रेमी के साथ बाइक पर फरार, देखते रह गए ससुरालवाले
  • CRIME डायरी
  • Front Page
  • बैरिया

Ballia-शादी के 19 दिन बाद दुल्हन अपने कथित प्रेमी के साथ बाइक पर फरार, देखते रह गए ससुरालवाले

शादी के महज 19 दिन बाद नवविवाहिता ससुराल से सोना-चांदी के आभूषण समेटकर अपने कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामले में पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
General Desk 14 March, 2026 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Bariya Thana KOtwali

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बैरिया,बलिया. बैरिया क्षेत्र के चांद दियर पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव में शादी के महज 19 दिन बाद नवविवाहिता ससुराल से सोना-चांदी के आभूषण समेटकर अपने कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामले में पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।

इस गांव निवासी एक युवक की शादी सुरेमनपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव की युवती से गत 19 फरवरी को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के 19 दिन बाद 10 मार्च की शाम लगभग चार बजे खुद को युवती के मायके का बताने वाला युवक राहुल सिंह युवती की ससुराल पहुंचा. मायके से होने की बात कहकर युवती से मिलने उसके कमरे में भी चला गया।

ससुराल के परिजनों को जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि उनकी नई नवेली बहू और इस युवक का असली रिश्ता क्या है। इसी वजह  वे बेफिक्र होकर अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इधर बहू और उससे मिलने गए राहुल सिंह की पूरी योजना तैयार थी. आरोप है कि राहुल के कमरे में पहुंचने के बाद नवविवाहिता घर में रखे सोना-चांदी के आभूषण समेटकर युवक के साथ उसकी बाइक पर बैठकर फरार हो गई।

परिवार के लोगों ने दोनों को बाइक से जाते हुए देखा, लेकिन यह कुछ इतना तेजी से घटित हुआ कि जब कुछ समझ में आता तब तक बहू और उसका कथित प्रेमी ससुराल वालों की नजरों से ओझल हो चुके थे।

घटना की सूचना मिलने पर नवविवाहिता के पति ने मायका पक्ष को जानकारी दी। इस पर युवती के पिता ने गांव के ही युवक राहुल सिंह पर शक जताते हुए कहा कि वही उनकी बेटी को भगा ले जाने वाला हो सकता है। इसके बाद पति ने बैरिया थाने में तहरीर देकर राहुल सिंह पर पत्नी के अपहरण का आरोप लगाया।

पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ 11 मार्च को अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि शनिवार सुबह पुलिस के दबाव के बाद नवविवाहिता स्वयं बैरिया थाना पहुंची और पुलिस को बताया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से राहुल सिंह के साथ गई थी। उसने कहा कि वह राहुल से प्रेम करती है और उसी के साथ रहना चाहती है।

उधर पुलिस ने युवती से उसके प्रेमी को थाने बुलाने के लिए कहा है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक राहुल सिंह थाने नहीं पहुंचा था। पुलिस ने उसके पिता को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि युवती बालिग है और थाने पहुंचकर अपना बयान दे चुकी है। आरोपित युवक के आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia Baria News Ballia Bariya News Ballia LIVE Ballia news बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बैरिया

Post navigation

Previous: Ballia-निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता और जुड़वा बच्चियों की मौत, रोते-बिलखते परिजनों ने किया हंगामा
Next: Ballia-तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक गंभीर रूप से घायल

ये भी पढ़ें

Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.