Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • सुरेमनपुर स्टेशन में सभी गाड़ियों के ठहराव मंजूर करने का आश्वासन
  • Featured Story
  • जिला जवार

सुरेमनपुर स्टेशन में सभी गाड़ियों के ठहराव मंजूर करने का आश्वासन

चेयरमैन रेलवे बोर्ड स्पेशल ट्रेन से शनिवार को सुरेमनपुर और बकुल्हां रेलवे स्टेशनों के निरीक्षण के लिए यहां पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि यह उनका गृह स्टेशन है.
Central Desk 29 December, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
CRB_Ballia

बैरिया: रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही लोगों को आश्वस्त किया है कि इस रुट से गुजरने वाली सभी गाड़ियों का ठहराव सुरेमनपुर में स्वीकृत किया जाएगा. वहीं रेलवे स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड और पूछताछ कार्यालय की भी सुविधा होगी.

चेयरमैन रेलवे बोर्ड स्पेशल ट्रेन से शनिवार को सुरेमनपुर और बकुल्हां रेलवे स्टेशनों के निरीक्षण के लिए यहां पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि यह उनका गृह स्टेशन है. इसका पहले से काफी विकास हुआ है और विकास कार्य चल भी रहा है, जो आपको दिख भी रहा है.

उन्होंने रेलवे की जमीन पर संत बालक बाबा द्वारा स्थापित प्रमोद वाटिका (आश्रम) संत शिरोमणि को देने का आश्वासन दिया. वहीं दलछपरा रेलवे हाल्ट स्टेशन के विकास के लिए एक करोड़ रुपये मंजूर करने की घोषणा रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने की.

बलिया से विशेष ट्रेन में उनके साथ पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम, वाराणसी मंडल के डीआरएम के अलावा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और विधायक सुरेंद्र सिंह भी सुरेमनपुर पहुंचे थे. दोनों जनप्रतिनिधियों ने यहां के यात्री की समस्याएं चेयरमैन के सामने रख उनके समाधान की मांग की.

रेलवे बोर्ड के चेयमैन विनोद कुमार यादव ने कहा कि रेलवे बोर्ड का चेयमैन आपके परिवर का सदस्य है, आप लोग जो चाहेंगे, वह मैं करने को तैयार हूं, बशर्ते संबंधित कार्य मेरे अधिकार क्षेत्र में हो.

बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि गोंदिया एक्सप्रेस का ठहराव स्वीकृत हो चुका है. उन्होंने हरिहरनाथ एक्सप्रेस, गंगा-कावेरी एक्सप्रेस, गरीब नवाज एक्सप्रेस के ठहराव की मांग रेलवे बोर्ड के चेयमैन से की है. और उन्होंने उक्त सभी ट्रेनों के ठहराव का आश्वासन दिया है.

इस अवसर पर सांसद अनुज कन्हैया सिंह, श्याम सुंदर उपाध्याय, अरविंद सिंह सेंगर, प्रभात सिंह के अलावा भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग स्टेशन पर मौजूद थे. उन्होंने नारों के साथ रेलवे बोर्ड के चेयमैन विनोद कुमार यादव का स्वागत किया.

इसी क्रम में बकुल्हा स्टेशन पर चेयरमैन के गांव निवासी मंडल भाजपा अध्यक्ष मंटू बिंद ने चेयरमैन को पत्रक देकर बकुल्हा रेलवे स्टेशन का नाम जयप्रभा करने, पेयजल, शौचालय व रोशनी की बेहतर व्यवस्था की मांग की. साथ ही उत्सर्ग एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस और बलिया-सियालदह एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की. रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

Related

Tags: आश्वासन ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड बकुल्हा लुरेमनपुर

Post navigation

Previous: आवासीय बालिका विद्यालयों और दिव्यांग कैंपों में 5 जनवरी तक छुट्टी
Next: बलिया के रेल महकमे के लिए ऐतिहासिक दिन रहा शनिवार

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.