सतीश चंद्र कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, 31 जुलाई लास्ट डेट

बलिया. जनपद के सतीश चंद्र कॉलेज बलिया में स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में स्नातक एवं स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र कोर्स में प्रवेश शुरू हो चुका है. प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई है.

 

केंद्र के कोआर्डिनेटर डॉ. शिवेन्दु त्रिपाठी ने इच्छुक छात्र-छात्राओं से इग्नू के वेबसाइट पर ससमय ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है.

 

(रिपोर्ट- केके पाठक)

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE