Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia-पूर्व विधायक मैनेजर सिंह की जयंती पर बलिया में मैराथन की दौड़, अफ्रीकी देश के धावक को पहला स्थान
  • Front Page
  • खेल-कूद
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-पूर्व विधायक मैनेजर सिंह की जयंती पर बलिया में मैराथन की दौड़, अफ्रीकी देश के धावक को पहला स्थान

पूर्व विधायक मैनेजर सिंह की जयंती पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई.
General Desk 28 January, 2026 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Ballia Marathon 2

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. द्वाबा के मालवीय कहे जाने वाले पूर्व विधायक मैनेजर सिंह की जयंती पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई.

फुल मैराथन 42.195 किमी में अफ्रीकी देश इथोपिया के निवासी फिरोनिशा ने प्रथम स्थान हासिल किया। फिरोनिशा ने कुल 2 घंटे 8 मिनट में दौड़ पूरा किया।

इनके बाद पहुंचे मुजफ्फरनगर के अक्षय कुमार द्वितीय व दिल्ली के अमरेश प्रजापति ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा हाफ मैराथन 21 किमी में वाराणसी के पंकज कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें अयोध्या के प्रिंसराज यादव द्वितीय व आगरा के मनीष सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

दस किमी में प्रिंस राज मिश्र प्रथम वाराणसी के आशीष पाल तथा बलिया राकेश वर्मा ने द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही 5 किलोमीटर में वाराणसी की सोनी प्रथम व वाराणसी की ही लक्ष्मी चौहान द्वितीय तथा रूबी पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले फिरोनिशा को प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने 2.25 लाख रुपए का पुरस्कार प्रदान किया। इसमें दूसरे स्थान पर आए अक्षय कुमार को 1.25 लाख व अमरेश प्रजापति को 75 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। हाफ मैराथन में प्रथम विजेता को 65 हजार व द्वितीय को 45 हजार व तृतीय को 30 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। 10 किमी की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 25 हजार द्वितीय को 15 हजार व तृतीय को 10 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी गई।

5 किमी की दौड़ प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार 11 हजार व द्वितीय को 7 हजार तथा तृतीय को 5 हजार की राशि प्रदान की गई। इसके अलावा सभी श्रेणियों में 50वें स्थान तक आए प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार राशि दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8:00 बजे  वीर लोरिक स्टेडियम मंत्री द्वय गिरीश चंद्र यादव व दयाशंकर सिंह तथा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया।  मैराथन का समापन बैरिया स्थित बाबू मैनेजर सिंह की प्रतिमा स्थल पर जाकर संपन्न हुआ।

हाफ मैराथन हल्दी भरसौंता पेट्रोल पंप के पास संपन्न हुआ। 10 किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता जनाड़ी तक तथा 5 किलोमीटर की कदम चौराहा पर संपन्न हुआ। सभी विजेताओं को पुरस्कार राज बैरिया सुदिष्टपुरी स्थित सुदिष्ट बाबा स्कूल पर प्रदान किया गया।

आयोजन के मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि यह पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है। यह प्रदेश का चौथा मैराथन है जो इतनी भव्यता के साथ संपन्न हुआ। आने वाले वर्ष में इस आयोजन को और भी भव्य रूप प्रदान किया जाएगा।

कहा कि बलिया का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है और यहां के लोग अपनी प्रतिभा के दम पर पूरे विश्व में अमिट छाप बनाए हुए हैं। द्वाबा के मालवीय कहे जाने वाले बाबू मैनेजर सिंह की जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणादायी रहेगा। कहा कि आज भाजपा सरकार में ही खेल को इतना महत्व दिया जा रहा है। बलिया में खेल से संबंधित जो भी डिमांड होगा उसे प्राथमिकता पर पूरा किया जाएगा।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मेरे मामा मैनेजर सिंह की जयंती पर आयोजित यह मैराथन पूरे जनपद के सहयोग से सकुशल संपन्न हुआ। यह आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा। कहा कि युवाओं के लिए जिले में कई स्तर पर विकास के मानचित्र को तैयार किया गया है जो आगे आने वाले दिनों में स्पष्ट दिखाई देगा। प्रदेश सरकार के सहयोग से जिले में विकास के कई कार्यो को कराया जा रहा है और आगे भी जो कार्य आम जनमानस के जनहित में होगा उसे निश्चित तौर पर पूरा किया जाएगा।

इस दौरान आयोजन समिति के लोगों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। सुदिष्टपूरी स्कूल के प्रबंधक मनु सिंह ने सभी अतिथियों का माला पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अमिताभ उपाध्याय ने किया। मैराथन का सफल संचालन करने वाले एथलीट संगठन के पंकज सिंह को सम्मानित किया गया। आयोजन में निर्णायक की भूमिका में कई सदस्य बाहर से आए थे। मैराथन व अन्य दौड़ प्रतियोगिताओं में पूरे देश भर के अलग-अलग राज्यों से आए  करीब एक हजार से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। आयोजन में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, जयप्रकाश साहू, विजय लक्ष्मी सिंह, टूनजी पाठक, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय आदि मौजूद रहे।

मैनेजर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण

इस दौरान बैरिया तिराहे पर स्थित बाबू मैनेजर सिंह की प्रतिमा स्थल पर लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंत्रीद्वय गिरीश चंद्र यादव व दयाशंकर सिंह ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान द्वाबा क्षेत्र के लोगों ने बैरिया तिराहे पर अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।

बलिया के हर ब्लाक में बनेगा स्टेडियम

खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि बलिया के हर ब्लाक में स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र प्रेषित किया गया है। यही नहीं प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में 40 मिनट का खेल प्रतियोगिता अनिवार्य किया गया है। आज प्रदेश में सभी नेशनल पदक विजेताओं को नौकरी दी जा रही है। बलिया का स्पोर्ट्स कालेज भी जल्द तैयार होगा। इसके लिए जो भी बजट लगेगा उसे दिया जाएगा।

परिवहन मंत्री ने दो धावकों को दिए 50-50 हजार

मैराथन में सबसे अधिक उम्र के धावक चौरा कथरिया निवासी 70 वर्षीय चंद्र भान सिंह व 21 किमी तक दौड़ा बेलहरी निवासी कक्षा तीन के छात्र कार्तिक राजभर को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अलग से सम्मानित किया। मंत्री ने दोनों धावकों को 50-50 हजार रुपए का पुरस्कार दिया।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia LIVE Ballia news Hindi News Latest News Today News Uttar Pradesh Latest News ताजा खबर बलिया बलिया न्यूज बलिया बाढ़ बलिया मैराथन बलिया समाचार सरयू नदी हिंदी न्यूज़

Post navigation

Previous: Ballia: नही रहे वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार उपाध्याय
Next: Ballia-जिन मतदाताओं को मैपिंग नोटिस मिला है, वह घर बैठे ऑनलाइन जवाब भी दे सकेंगे

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.