Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • वरिष्ठ भाजपा नेता सुधाकर मिश्र पंचतत्व में विलीन, जनसंघ के टिकट पर लड़े थे चुनाव, अटल जी ने किया था प्रचार
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

वरिष्ठ भाजपा नेता सुधाकर मिश्र पंचतत्व में विलीन, जनसंघ के टिकट पर लड़े थे चुनाव, अटल जी ने किया था प्रचार

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व सेवानिवृत्त शिक्षक पं. सुधाकर मिश्र का अंतिम संस्कार रामगढ़ गंगातट पर रविवार को किया गया
General Desk 8 September, 2024 1 minute read
Sudhakar Mishra death

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

के के पाठक, बलिया

बलिया. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व सेवानिवृत्त शिक्षक पं. सुधाकर मिश्र का अंतिम संस्कार रामगढ़ गंगातट पर रविवार को किया गया. मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र रत्नाकर मिश्र ने दिया. भाजपा के स्थानीय नेताओं ने भाजपा  का झंडा ओढ़ाकर फूल माला चढ़ाकर अंतिम विदाई दी.

प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा के साथ समर्पित अपने प्रिय नेता की अर्थी को कंधा देकर अंतिम विदाई दी. पं. सुधाकर मिश्र का 89 वर्ष की अवस्था में शनिवार की शाम मिश्र नेवरी स्थित आवास पर निधन हो गया था.

पं. सुधाकर मिश्र बैरिया (द्वाबा) विधानसभा सीट से जनसंघ के टिकट पर दो बार चुनाव लड़ चुके थे। बाढ़ व कटान पीडितों की ताउम्र लड़ाई लड़ने व जरूरतमंदों की आवाज उठाने वाले सुधाकर मिश्र के निधन पर लोगों ने शोक व्यक्त किया है.

 

सदर तहसील क्षेत्र के रिकनीछपरा गांव निवासी सुधाकर मिश्र आदर्श इंटर कालेज मझौवां में अध्यापक होने के साथ राजनीति में सक्रिय रहे. कर्तव्यपथ पर सदैव अडिग रहने वाले सुधाकर मिश्र कर्तव्यनिष्ठ थे. देश व समाज के लिए खुद को समर्पित करने वाले पं. मिश्र पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व कलराज मिश्र के करीबियों में से एक थे. कलराज मिश्र इनसे मिलने घर तक आते रहते थे.

जनसंघ के टिकट पर 1969 और 1974 में द्वाबा विधानसभा (अब बैरिया) सीट से चुनाव लड़ चुके सुधाकर मिश्र का चुनाव प्रचार करने तब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बैरिया में आये थे. 1998 में शिक्षक से सेवानिवृत्त हुए मिश्र भाजपा के जिला मंत्री तथा बेलहरी ब्लाक के उप प्रमुख पद पर भी रहे.

मिश्र एनएच-31 को गंगा नदी से बचाने के लिए 1960 के दशक में बड़ा आंदोलन खड़ा किये थे, तथा ताउम्र लड़ते रहे. उनके निधन पर पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन विनोद शंकर दूबे, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र यादव व विजय बहादुर सिंह, नकुल चौबे,राजनाथ पाण्डेय, घनश्याम दास जौहरी, दिनेश तिवारी, सुनील सिंह, दयानंद उपाध्याय, संजय सिंह, मनोज चौबे आदि ने शोक व्यक्त किया हैं.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: Ballia LIVE Ballia news आनन्द स्वरूप शुक्ल बलिया न्यूज बलिया भाजपा बलिया समाचार भारतीय जनता पार्टी सुधाकर मिश्र का निधन

Post navigation

Previous: ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा एवं सहयोग के लिए प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक
Next: वाटर प्यूरिफायर आरओ में लगने वाला नकली पार्ट बिकता पाया गया, दुकानदार पर मुकदमा दर्ज

ये भी पढ़ें

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.