Skip to content
20 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया लाइव नवरात्रि स्पेशल: 133 कन्याओं का पद प्रक्षालन करके उतारी गई आरती- दुर्गा नवमी पर पूजी गई कन्याएं
  • अध्यात्म
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया लाइव नवरात्रि स्पेशल: 133 कन्याओं का पद प्रक्षालन करके उतारी गई आरती- दुर्गा नवमी पर पूजी गई कन्याएं

जब मन में श्रद्धा का भाव होगा तो कन्या सभी जगह सुरक्षित रहेगी.उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित लोगों आशीर्वचन दिया.
Central Desk 23 October, 2023 1 minute read
Ballia Live Navratri Special: Aarti performed by 133 girls after worshiping them on Durga Navami
133 कन्याओं का पद प्रक्षालन करके उतारी गई आरती- दुर्गा नवमी पर पूजी गई कन्याएं
शक्ति स्वरूपा कन्याओं की नाना विधियों से की गई आराधना

बलिया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन सेवा भारती बलिया की जिला इकाई द्वारा शारदीय नवरात्रि की नवमी को विजय सिनेमा रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में कन्या पूजन का कार्यक्रम विधि-विधान एवं धूम-धाम से आयोजित किया गया.

Ballia Live Navratri Special: Aarti performed by 133 girls after worshiping them on Durga Navami

जिसके अंतर्गत दुर्गा स्वरूप 133 कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया. नगर के विभिन्न बस्तियों में निवासरत इन कन्याओं को संघ के सेवा कार्यकर्ताओं के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पर लाया गया जहां कन्याओं का पद प्रक्षालन कर उनकी आरती उतारी गई तथा पूजन कर उन्हें भोजन-प्रसाद आदि कराकर उपहार भेंट किया गया.

Ballia Live Navratri Special: Aarti performed by 133 girls after worshiping them on Durga Navami

कार्यक्रम का उद्घाटन मां नवदुर्गा के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि बलिया के डिप्टी सीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ. राघवेंद्र सिंह, विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया विभाग के विभाग प्रचारक तुलसीराम व महिला समन्यवय की जिला समन्वयक श्रीमती नीरू भटनागर, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं सतीशचन्द्र कॉलेज की अवकाश प्राप्त प्राचार्या प्रोफेसर प्रतिभा त्रिपाठी, सेवा भारती गोरक्षप्रान्त के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण उपाध्याय द्वारा संयुक्त रूप से मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन किया गया.

Ballia Live Navratri Special: Aarti performed by 133 girls after worshiping them on Durga Navami

कार्यक्रम की प्रस्तावना डॉ. रामकृष्ण उपाध्याय द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा संचालन सेवा भारती के जिला मंत्री अजय गुप्ता द्वारा तथा आभार जिला कोषाध्यक्ष रघुनाथ सोनी द्वारा व्यक्त किया गया.

Ballia Live Navratri Special: Aarti performed by 133 girls after worshiping them on Durga Navami

सभी कन्याओं को दक्षिणा, कॉपी, पेंसिल, चॉकलेट आदि प्रदान कर उन्हें विदा किया गया.
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राघवेंद्र सिंह ने कहा कि कन्याएं मां दुर्गा का साक्षात रूप होती हैं. आज समाज में कन्याओं का सम्मान एवं प्रतिष्ठा गौरवपूर्ण है.

Ballia Live Navratri Special: Aarti performed by 133 girls after worshiping them on Durga Navami

उन्होंने आगे कहा कि बच्चे-बच्चियों, महिलाओं को स्वावलम्बी, आत्मनिर्भर एवं बनाने के लिए सेवा भारती रात दिन प्रयासरत है. उन्होंने “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, तत्र देवता रमन्ते” श्लोक की व्याख्या करते हुए बताया कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करतें हैं. नारी के बिना परिवार, समाज, राष्ट्र की कल्पना अधूरी है.

Ballia Live Navratri Special: Aarti performed by 133 girls after worshiping them on Durga Navami

उन्होंने आगे कहा कि बेटियों के सशक्त करने की जरूरत है. इसके लिए सिर्फ कन्या पूजन ही सीमित नहीं है. बेटियों को शस्त्र और शास्त्र का ज्ञान देने की जरूरत है.

Ballia Live Navratri Special: Aarti performed by 133 girls after worshiping them on Durga Navami

विशिष्ठ अतिथि विभाग प्रचारक तुलसीराम ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निर्देशन में सेवा भारती आज समाज के अंतिम व्यक्ति को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वावलंबन के माध्यम से समाज के प्रबंधन में लाने का काफी प्रयास कर रही है. उन्होंने बताया कि सेवा भारती समाज में गरीब, वंचित, पीड़ित, उपेक्षित, वनवासी, गिरिवासी, आदिवासी जनता में शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य एवं समरसता का भाव पैदा करते हुए उन्हें स्वावलम्बी बनाने का कार्य करता है.

Ballia Live Navratri Special: Aarti performed by 133 girls after worshiping them on Durga Navami

अपने अध्यक्षीय उदबोधन में श्रीमती प्रतिभा त्रिपाठी ने बताया कि हर पुरुष के मन में कन्याओं के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान का भाव होना चाहिए.

Ballia Live Navratri Special: Aarti performed by 133 girls after worshiping them on Durga Navami

जब मन में श्रद्धा का भाव होगा तो कन्या सभी जगह सुरक्षित रहेगी.उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित लोगों आशीर्वचन दिया.
संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष राजकुमार मिश्र व आकाश मिश्र के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा भजन गया गया.

Ballia Live Navratri Special: Aarti performed by 133 girls after worshiping them on Durga Navami

इस अवसर पर जिला कार्यवाह हरनाम सिंह, सेवा प्रमुख डॉ. सन्तोष तिवारी, नगर प्रचारक अविनाश सेवा भारती के कोषाध्यक्ष रघुनाथ सोनी, डॉ. चंद्रशेखर पाण्डेय, मंगल चौबे, संजय मिश्रा अजय सिंह, सतेंद्र त्रिपाठी, गणेश सोनी आदि उपस्थित होकर कन्याओं का पूजन किये.उपरोक्त जानकारी जिला प्रचार प्रमुख मारुति नन्दन ने दी है.

बलिया लाइव की हर खबर अब आपको Whatsapp पर भी मिल सकती है. अभी तक बलिया लाइव की खबरें आपको फेसबुक, टेलीग्राम – सोशल मीडिया साइट X पर मिलती रही हैं.

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Tags: बलिया न्यूज बलिया लाइव नवरात्रि स्पेशल बलिया समाचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विजय सिनेमा शारदीय नवरात्रि सेवा भारती

Post navigation

Previous: वाहन चोरी के आरोप में चार अंतरराज्यीय आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: आज की खास – खास ख़बरें / 23 October 2023

ये भी पढ़ें

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

You may have missed

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026
Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.