Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • सम्मेलन के बहाने प्रधानों ने दिखाए ‘सिक्स पैक एब्स’
  • Uncategorised

सम्मेलन के बहाने प्रधानों ने दिखाए ‘सिक्स पैक एब्स’

प्रधानों के मान सम्मान उत्पीड़न अधिकारों में की जा रही कटौती व वेतन भत्ता सहित विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों द्वारा जनपदीय सम्मेलन बापू भवन टाउन हॉल में आयोजित किया गया. इसमें मंडल सहित प्रदेश के पदाधिकारियों ने शिरकत किया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस, पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया.
News Desk 29 September, 2016 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
pradhan

बलिया। प्रधानों के मान सम्मान उत्पीड़न अधिकारों में की जा रही कटौती व वेतन भत्ता सहित विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों द्वारा जनपदीय सम्मेलन बापू भवन टाउन हॉल में आयोजित किया गया. इसमें मंडल सहित प्रदेश के पदाधिकारियों ने शिरकत किया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस, पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया. संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि गोविंद राजू व विशिष्ट अतिथि प्रभाकर चौधरी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया.

तककक
जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस को सम्मानित करते संगठन के पदाधिकारी 

इसे भी पढ़ें – ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन 30 को

संगठन के जिला अध्यक्ष राधेश्याम यादव पंचायती राज व सशक्त भारत का उद्घोष करते हुए पंचायत एवं प्रधानों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने संगठन की ओर से बनाए गए मांग पत्र को पढ़कर सुनाया और त्वरित कार्रवाई की मांग की.

इसे भी पढ़ें  –पंचायत उप चुनाव के लिए आठ निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

जिला अधिकारी गोविंद राजू ने समस्याओं को सुनने के बाद सरकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए इस में योगदान की अपील की. कहा कि हमारे स्तर की समस्याएं तत्काल निस्तारित की जाएंगी और शासन स्तर की समस्या को निस्तारण हेतु संस्तुति सहित भेज दिया जाएगा. पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने कहा कि ग्राम प्रधानों की जान माल की सुरक्षा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी. थानों में भी ग्राम प्रधानों को उचित सम्मान दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें – निष्पक्ष उपचुनाव करवाने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त

प्रदेश महासचिव त्रिलोकी नाथ पांडेय ने कहा कि ग्राम प्रधान वीर ही नहीं, अपितु महावीर हैं. बस जरूरत है उनकी शक्ति को याद दिलाने की. कहा कि सरकार हमारी धैर्य की परीक्षा न लें, हमने इस सम्मेलन के बहाने अपनी ताकत दिखाई है. प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश्वर गिरी ने कहा कि ग्राम प्रधानों का विरोध करने के लिए सारे प्रतिद्वंद्वी एक मंच पर हैं, वही सरकार का अभी उपेक्षात्मक रवैया सही नहीं है.

इसे भी पढ़ें  – कीड़े वाले आटे से मिड-डे मील नहीं बनाने पर प्रधान नाराज

मंडल अध्यक्ष विमल कुमार पाठक ने कहा कि प्रधान पूरी तरह एकजुट व चट्टान की तरह है. संरक्षक चंद्रकेश सिंह ने कहा कि प्रधानों की लड़ाई में संगठन कहीं से पीछे नहीं रहेगा. बस जरूरत है सभी को आवाज लगाने की. जिला उपाध्यक्ष स्मृति सिंह ने कहा कि बलिया से शुरू हुई ग्राम प्रधानों की लड़ाई आखिरी मुकाम तक जाएगी. जब तक हमारी मांग नहीं मानी जाएगी, तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे.

इसे भी पढ़ें – अधिकारों में कटौती पर बिफरे पंदह के ग्राम प्रधान

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से घनश्याम पांडेय, मदन सिंह, अभिजीत तिवारी, विनोद सिंह, बृजभूषण शरण,  विजयराज, श्रीराम तिवारी, पिंटू मिश्र, घनश्याम पांडेय, बिट्टू मिश्र, करण सिंह, नफीस अख्तर, मोहन दुबे, दीपक सिंह, राजेंद्र भारद्वाज, राज नारायण उपाध्याय, गुड्डू पांडेय, रामदेव यादव, मंटू मिश्रा, उद्दीन अंसारी, सतीश सिंह, भवानी शंकर यादव, शिवजी सिंह, कमलेश राय, रघुनाथ, सुनील सिंह, राम सिंह, सुरेंद्र पांडेय आदि शामिल रहे. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राधेश्याम यादव व संचालन जिला प्रवक्ता हरे राम राय ने किया. जिला मंत्री कृपा शंकर तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया.

इसे भी पढ़ें – प्रधानों के उत्पीड़न पर बिफरे, एकजुटता का आह्वान

Related

Tags: एसपी डीएम प्रधान सम्मेलन

Post navigation

Previous: भारतीय मुसलमानों को बदनाम कर रहा है पाकिस्तान
Next: जमकर निकाली भड़ास, फूंका पाकिस्तानी झंडा

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.