Skip to content
10 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बैरिया, सुखपुरा, घोड़हरा व रेवती में भाजपाइयों ने निकाला विजय जुलूस
  • जिला जवार

बैरिया, सुखपुरा, घोड़हरा व रेवती में भाजपाइयों ने निकाला विजय जुलूस

भाजपा की जीत से गदगद पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बैरिया, रेवती और सुखपुरा समेत पूरे जिले में ढोल नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला और लोंगो के बीच मिठाइयां बाटीं.
News Desk 19 March, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
BAIRIYA_BJP

बैरिया/रेवती/सुखपुरा/घोड़हरा (बलिया)। उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत से गदगद पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बैरिया, घोड़हरा, रेवती और सुखपुरा समेत पूरे जिले में ढोल नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला और लोंगो के बीच मिठाइयां बाटीं.

बैरिया त्रिमुहानी पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल के थाप पर जमकर भांगड़ा किया गया और अबीर गुलाल उड़ाया गया. इस अवसर पर चंद्रभूषण सिंह पलट, बजरंगी सिंह, राजेंद्र पांडेय, सत्येंद्र सिंह, मनोज सिंह, तुलसी वर्मा, विजय यादव, आनंद शंकर सिंह, मार्कण्डेय सिंह, पंकज सिंह, पोकन कुँवर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे. वहीं शांति व्यवस्था के लिए चौकी इंचार्ज बैरिया विजय प्रताप सिंह व उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह सहित दर्जनों पुलिस कर्मी वहां मौजूद थे.

जुलूस को गायघाट गुलबदन शिक्षण संस्थान से अर्जुन चौहान द्वारा झंडा दिखाकर रवाना किया गया.

शनिवार को भाजपा रेवती मंडल के तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष कौशल सिंह के निर्देश पर विजय जुलूस निकाला गया. जुलूस को गायघाट गुलबदन शिक्षण संस्थान से अर्जुन चौहान द्वारा झंडा दिखाकर रवाना किया गया, जो त्रिकालपुर, सहतवार, खानपुर, डुमरिया, बिसौली, चांदपुर होते हुए गायघाट में आकर संपन्न हुआ. जुलूस को विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता  ने  स्वागत किया. इस मौके पर राहुल चौहान, रंजीत चौहान, अमरजीत सिंह, पप्पू , सरवन, पंकज, अमित, गोविंद पांडेय, शैलेश चौहान आदि शामिल रहे.

विजय दिवस पर सुखपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बाजे गाजे के विजय जुलूस निकाला. भाजपा के वरिष्ठ नेता दीनानाथ ओझा के नेतृत्व में संत यती नाथ मंदिर परिसर से निकल कर जुलूस शहीद स्मारक पर जाकर समाप्त हुआ. वहां कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया. जुलूस मे कार्यकर्ताओं ने भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह के समर्थन मे जमकर नारे लगाए. इस मौके पर अजय कुमार सिंह, अभिषेक उपाध्याय, अशोक शुक्ल, वृजानन्द पांडेय, राहुल सिंह, हैदर अली, शिवानंद, मनीष, हरेन्द्र सिंह, द्वारका राजभर, गुड्डू यादव आदि मौजूद रहे.

उधर, दुबहड़ क्षेत्र के घोड़हरा गांव स्थित चौक बाज़ार में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी का विजयोत्सव मनाया गया. भाजपा के जिला प्रचार प्रमुख कमलेश कुमार पांडेय एवं घोड़हरा प्रभारी बीरेन्द्र कुमार सोनी,पप्पू सेठ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर – गुलाल लगाकर एवं मिष्ठान्न वितरित कर खुशियों का इजहार किया. जिला प्रचार प्रमुख कमलेश कुमार पांडेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी शासन काल में कानून व्यवस्था, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कार्य, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं बिजली आदि में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तर प्रदेश की आम जनता एकजुट होकर तत्कालीन समाजवादी पार्टी को उखाड़कर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विधान सभा में भेजने का कार्य किया.

घोड़हरा गांव स्थित चौक बाज़ार में भी शनिवार को भारतीय जनता पार्टी का विजयोत्सव मनाया गया.

उत्तर प्रदेश की जागरूक आम जनता ने यह ठान लिया था कि सपा एवं बसपा के उच्च पदस्थ लोगों द्वारा किए जा रहे जातिवादी एवं धर्मवादी राजनीति को उखाड़ फेंकना हैं. प्रधानमंत्री की सूक्ति ” सबका साथ,सबका विकास ” से प्रभावित एवं संतुष्ट होकर जिस प्रकार लोगों ने भाजपा को प्रचंड बहुमत से उत्तर प्रदेश के विधान सभा में भेजा हैं, उस विश्वास को हम लोग टूटने नहीं देंगे. इस दौरान भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल के उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनाए जाने की मांग के लिए समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा लखनऊ जाकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलने का निर्णय लिया.  इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष पांडेय, महामंत्री प्रमोद कुमार पांडेय, अक्षय कुमार सिंह, राजू चौबे, बब्लू पांडेय, विशाल सोनी, पप्पू सोनी, राजकुमार खरवार, चिरंतन गुप्ता, गुड्डु सोनी, रामेश्वर चौधरी पटेल, संजय पटेल एवं शिवजी गुप्ता आदि उपस्थित रहें.

Related

Tags: दुबहड़ बलिया बैरिया भाजपा रेवती विजय दिवस सुखपुरा

Post navigation

Previous: सख्ती के चलते 339 में 141 छात्र परीक्षा छोड़े
Next: कुरेम गांव में रास्ते के विवाद में दो गुट भिड़े, आधा दर्जन घायल

ये भी पढ़ें

road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Meeting 09
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर

General Desk 9 September, 2026
Vikas Pandey Ballia Swagat 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत

General Desk 9 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण

You may have missed

road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Meeting 09
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर

General Desk 9 September, 2026
Vikas Pandey Ballia Swagat 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.