Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • पीजी कालेज सुदिष्टपुरी में पांच पदों के लिए 17 व दुबेछपरा में 7 ने किया नामांकन
  • Uncategorised

पीजी कालेज सुदिष्टपुरी में पांच पदों के लिए 17 व दुबेछपरा में 7 ने किया नामांकन

अध्यक्ष पद के लिए एक महिला प्रत्याशी भी मैदान में
General Desk 15 October, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

अध्यक्ष पद के लिए एक महिला प्रत्याशी भी मैदान में

चार पदों के लिए होगा मतदान, संकाय प्रतिनिधि पद पर सिर्फ़ एक ने भरा फार्म

बैरिया (बलिया)। छात्र संघ चुनाव 2017-18 के लिए रविवार को श्री सुदृष्टि बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुदिष्टपुरी में कुल 5 पदों के लिए 17 प्रत्याशियों ने अपना-अपनि नामांकन पत्र भरा. यहां अध्यक्ष पद के लिए 7 महामंत्री, उपाध्यक्ष व पुस्तकालय मंत्री पदों के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. वहीं संकाय प्रतिनिधि के लिए एक मात्र उम्मीदवार के होने से इस पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय है. जिसकी औपचारिक सूचना समस्त पदों के मतगणना के बाद की जाएगी.

चुनाव अधिकारी डॉ प्रकाश चंद्र त्रिपाठी ने बतलाया के अध्यक्ष पद के लिए रवि कुमार मौर्य, प्रवीण कुमार सिंह, कुंदन कुमार सिंह, रामबालक कुमार यादव, प्रवीण कुमार सिंह पुत्र परमेश्वर सिंह, विजय प्रताप यादव तथा महिला प्रत्याशी पूनम वर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए सर्वजीत कुमार सिंह व राजकुमार यादव तथा महामंत्री पद के लिए अमित कुमार शर्मा तथा सूर्यकांत यादव, पुस्तकालय मंत्री पद पर इरफान आलम व कृष्णा गुप्ता ने अपना नामांकन पत्र भरा है. संकाय प्रतिनिधि पद के लिए एकमात्र अभिषेक कुमार गिरी ने अपना आवेदन पत्र भरा है.

बताया कि नामांकन पत्रों की जांच कल करके शाम को प्रत्याशियों की सूची सूचना बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी. यह भी बताए कि समस्त प्रत्याशियों को लिंगदोह कमेटी द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना है. कुछ प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा जुलूस निकाला गया. जिसके लिए उन्हें नोटिस जारी की जा रही है. इस अवसर पर काफी व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई थी. नामांकन के दौरान प्राचार्य डॉ सुधाकर प्रसाद तिवारी, मुख्य नियंता डा विजय बहादुर सिंह पूरे महाविद्यालय के स्टाफ के साथ उपस्थित रहे. वहीं क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार, तहसीलदार शशिकांत मणि, दोकटी और सहतवार थानाध्यक्ष व चार उपनिरीक्षक, चार हेड कांस्टेबल, दो महिला कांस्टेबल और तीन दर्जन कांस्टेबल ड्यूटी पर तैनात रहे. प्रत्याशी छात्र नेताओं ने सुबह से ही समय से आकर पहले अपना नामांकन किया, उसके बाद अपने समर्थकों के साथ कालेज से रानीगंज बाजार तक जुलूस भी निकाला. पूरी नामांकन प्रक्रिया शान्ति पूर्ण सम्पन्न हुई.

पीजी कालेज दुबेछपरा में अध्यक्ष व महामंत्री पदों पर आमने-सामने की टक्कर 

मझौवां। अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूबेछपरा में आज छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन किया गया. कुल पांच पदो पर 7 उम्मीदवारों ने अपनी ताल ठोकी. चुनाव अधिकारी डॉ श्यामबिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए संदीप कुमार यादव त्यागी व रोशन कुमार दुबे, उपाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र दीपक कुमार यादव, महामंत्री पद के लिए सोनू कुमार वर्मा व विकास कुमार सिंह, पुस्तकालय मंत्री पद के लिए एकमात्र मोहित कुमार सिंह व कलासंकाय प्रधिनिधि पद के लिए एकमात्र राजेश कुमार ठाकुर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

सहायक चुनाव अधिकारी शिवेश राय ने बताया कि छात्र संघ चुनाव बड़े ही प्रदर्शिता के तहत फोटो ग्राफी व वीडियो ग्राफी की देख रेख में सम्पन्न हुआ. उम्मीदवार को कल नामांकन वापसी का समय दिया गया है. वहीं कालेज प्रशासन ने सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम सुबह से कर दिए थे. पूरे दिन कालेज परिसर में प्राचार्य डॉ गणेश पाठक भ्रमण करते रहे. वहीं पुलिस भी सुबह से डटी रही. एनएच से लेकर महाविद्यालय तक पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील रहा. इस दौरान कोतवाल बैरिया अतुल कुमार, हल्दी थानाध्यक्ष रामरतन सिंह, उपचुनाव अधिकारी डॉ शिवेश राय, डॉ गौरी शंकर द्विवेदी, डॉ सुनील कुमार ओझा, संतोष मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे.

Related

Tags: पीजी कालेज सुदिष्टपुरी बैरिया

Post navigation

Previous: रेवती में लगा विश्व नव निर्माण आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी 
Next: पुलिस जीप की टक्कर से टेम्पो पलटी, गुस्साए लोगों ने फूंकी जीप

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.