Skip to content
20 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • सभी बीडीओ-एडीओ पंचायत को सुधार को डीएम ने दिए 14 दिन का अल्टीमेटम
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

सभी बीडीओ-एडीओ पंचायत को सुधार को डीएम ने दिए 14 दिन का अल्टीमेटम

शौचालय निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त
General Desk 30 March, 2018
sudhar-lk-liye-14-din-ka-ul

शौचालय निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त

बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने शौचालय निर्माण की धीमी रफ्तार को बढ़ाने के लिए हर स्तर से प्रयास करने का निर्देश सभी बीडीओ व एडीओ पंचायत को दिया है. शौचालय निर्माण में जिले की खराब प्रगति को सुधारने के लिए अगले 14 दिन का अल्टीमेटम दिया. उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि पात्रों को शौचालय का लाभ देने में किसी प्रकार की वसूली आदि की शिकायत मिली तो सीधे एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी. निर्माण के मानक व गुणवत्ता का भी विशेष ख्याल रखने को कहा है.
गुरुवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी सभी बीडीओ व एडीओ पंचायत को निर्देश दे रहे थे. उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक गांव को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) करना केंद्र व राज्य सरकार की प्राथमिकता है. बलिया को भी इस साल के अंत तक ओडीएफ करना है.

इसके लिए यहां 3 लाख 57 हजार शौचालय बनाए जाने का लक्ष्य है. यह तभी पूरा होगा जब हम प्रतिदिन दो हजार शौचालय बनाएंगे. लेकिन वर्तमान में शौचालय निर्माण की स्पीड बहुत धीमी है. इसी ‘रनरेट‘ को बढ़ाना है. इसको तेज करने के लिए सबसे पहले ब्लॉक स्तर से ग्राम विकास व पंचायत विभाग के अफसरों को आपस में बेहतर समन्वय बनाना होगा. खण्ड विकास अधिकारी को बेहतर नेतृत्व क्षमता दिखानी होगी.

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष जोर शौचालय निर्माण की गुणवत्ता पर भी है. हालांकि शौचालय निर्माण लाभार्थी को ही करवाना है, ग्राम स्तर के कर्मियों को मॉडल, मानक व गुणवत्ता पर नजर रखनी है. उन्होंने कहा कि कहीं भी ऐसा न हो कि शौचालय निर्माण के बाद धनराशि भेजने में देरी हो रही हो. निर्माण के हिसाब से लाभार्थियों को तत्काल पहली व दूसरी किस्त भेज दी जाए. तभी अन्य आसपास के लोग भी शौचालय निर्माण के प्रति प्रेरित होंगे.
एडीओ पंचायतों के साथ रोज होगी समीक्षा

जिलाधिकारी ने कहा कि शौचालय निर्माण के लक्ष्य को ब्लॉकवार बांटा जाएगा. फिर इसकी प्रतिदिन समीक्षा होगी. ऐसे में विकासखंडों से प्रतिदिन एडीओ पंचायत को जनपद मुख्यालय पर आना होगा. जिलाधिकारी ने कहा कि रोज जिले पर तलब होने से निजात पाना चाहते हैं तो शौचालय निर्माण की स्पीड बढ़ाएं. जिनके ब्लॉक में निर्माण की प्रगति तेज होगी, उनको रोज शाम को होने वाली बैठक में नहीं बुलाया जाएगा. वहीं खराब प्रगति वालों की क्लास लगेगी. साथ ही निर्माण की धीमी रफ्तार के कारणों की समीक्षा होगी. किसी भी हालत में शौचालय निर्माण का ‘रनरेट‘ बढ़ाना जिलाधिकारी की प्राथमिकता है.
सफाईकर्मी भी हों स्वच्छाग्राही की भूमिका में

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छाग्राही की भूमिका में सफाई कर्मियों को लाया जाए. ये स्वच्छाग्राही अपने गांव के लाभार्थी, निर्माण सामग्री विक्रेता व पंचायत सचिव बीच समन्वय बनाकर शौचालय निर्माण में तेजी लाने का प्रयास करेंगे. सभी बीडीओ, एडीओ पंचायत से कहा कि स्वच्छग्राहियों को अपने हैंड्स के रूप में विकसित करें. स्वच्छाग्राहियों को प्रोत्साहन राशि के बाद प्रतिदिन एक लीटर पेट्रोल व छह महीने तक का मोबाइल खर्च का भुगतान भी कर दें. इन सभी स्वच्छता ग्राहियों की सूची भी मांगी, ताकि जिले स्तर से भी इनसे पूछकर रैंडम मॉनिटरिंग की जा सके.
निर्माण के बाद जरूर लिखवाएं इज्जत घर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मिले निर्देशों की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शौचालय निर्माण होने के बाद उस की दीवाल पर लाल स्याही से बड़े अक्षरों में इज्जत घर लिखवाया जाए. ग्राम पंचायत में शौचालय की जगह इज्जत घर शब्द का ही ज्यादा से ज्यादा प्रयोग हो तो बेहतर होगा. उन्होंने यह भी कहा कि विकास खंड कार्यालय व सार्वजनिक स्थलों पर दीवाल पर पेंट करा कर शौचालय निर्माण के मॉडल व मानक के बारे में जानकारी दी जाए.

Tags: शौचालय निर्माण

Post navigation

Previous: सड़क दुर्घटना में तीन की मौत
Next: साधारण मिट्टी पर रायल्टी शुल्क खत्म, डीएम ने जारी किए निर्देश

ये भी पढ़ें

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

You may have missed

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026
Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.