Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • विश्व क्षय दिवस मनाया, 2025 तक भारत को क्षय रोग मुक्त बनाने का लक्ष्य
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

विश्व क्षय दिवस मनाया, 2025 तक भारत को क्षय रोग मुक्त बनाने का लक्ष्य

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र एवम् राष्ट्रीय सेवा योजना विश्वविद्यालय परिसर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में विश्व क्षय रोग दिवस जनजागरूकता अभियान चलाया गया. इस अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी एवम् जनजागरुकता रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया.
Central Desk 25 March, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
World Tuberculosis Day celebrated, aiming to make India tuberculosis free by 2025

बलिया. विश्व क्षय दिवस के अवसर पर माननीय राज्यपाल महोदय आनंदीबेन पटेल द्वारा लखनऊ में क्षय उन्मूलन परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया. इसी उपलक्ष्य में जनपद में मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा की अध्यक्षता में विश्व क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में मनाया गया.

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में 933 टी0वी0 के रोगियों को को गोद लिया गया है.

एनजीओद्वारा 277 लोगों को और कुछ शिक्षण संस्थानो द्वारा 100 लोगों को गोद लिया गया है. गोद लिए गए क्षय रोगियों को बुलाकर उनको सम्मानित किया गया और उनको क्षय रोग से संबंधित जानकारी दी गई.

सभा में उपस्थित सभी चिकित्सा अधिकारियों और अन्य विभाग के अधिकारियों ने किसी न किसी क्षय रोगी को गोद लिया हुआ है.गोद लेने का उद्देश्य क्षय रोगियों का ध्यान रखना है ताकि अच्छी प्रकार से उनका उपचार हो सके. क्षय रोगियों पर नजर रखना है और यह देखना है कि वह समय से अपनी दवाई ले रहे हैं कि नही. ले रहे हैं तो उसका सेवन कर रहे हैं कि नहीं या उन्हें उनके खाते में सरकार द्वारा भेजी जा रही राहत राशि समय से मिल रही है कि नहीं. इसके अतिरिक्त अपने नैतिक आधार पर क्षय रोगियों का समय-समय पर हाल चाल लेते रहना है. टी0वी0 एक संक्रामक बीमारी है जो वायरस के माध्यम से फैलता है. इसलिए इसके रोकथाम के लिए आवश्यक है कि कोविड-19 की तरह इसके नियमों का भी कड़ाई से पालन किया जाए. मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन लोगों ने क्षय रोगियों को गोद ले रखा है उनके घर जाकर उनका हाल चाल लेते रहे.

भारत सरकार का भी लक्ष्य है कि 2025 तक भारत को क्षय रोग मुक्त बनाया जाये. यह तभी संभव है जब हम सभी लोग मिलकर इसके लिए प्रयास करें। देखभाल में रोगियों का सहयोग करें और उनके साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव ना करे.

जिला क्षय रोग अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि अगर किसी भी व्यक्ति को दो हफ्ते से अधिक खांसी आ रही हो तो उसके बलगम की जांच अवश्य कराये.जैसे ही टी0वी0 के लक्षण दिखाई दे तुरंत उसका उपचार शुरू कर दें. टी0वी0 का इलाज बिल्कुल मुफ्त है. टी0वी0 के मरीजों को दवाइयां नि:शुल्क दी जाती है. साथी एएनएम और आशाओं के माध्यम से भी उन तक दवाइयां पहुंचाई जाती है. टी0वी0 में तीन या चार दवा को एक साथ खाना पड़ता है. समय से दवा लेते रहें. बीच में दवा छोड़नी नहीं है. साथ ही हर महीने अपनी जांच कराते रहना है. टी0वी0 रोगी की दवा का कोर्स छ: महीने का होता है. छ: महीने बाद ही इसकी पुष्टि हो पाती है कि रोगी पूरी तरह ठीक हो गया है या नहीं.

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी नीरज कुमार पांडे , एमओआईसी ,डीएसओ, डब्ल्यूएचओ के अधिकारी, यूनिसेफ के अधिकारी, डीटीओ तथा डीपीओ उपस्थित थे.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

विश्व क्षय रोग दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

जौनपुर, बलिया. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र एवम् राष्ट्रीय सेवा योजना विश्वविद्यालय परिसर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में विश्व क्षय रोग दिवस जनजागरूकता अभियान चलाया गया. इस अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी एवम् जनजागरुकता रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया.

इस अवसर पर कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा की युवाओं को खुद के साथ-साथ समाज को भी जागरूक करते रहना चाहिए. विश्वविद्यालय क्षय रोगियों के उपचार के लिए सदैव संघर्षरत है. छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए.

मुख्य वक्ता डॉ रसिकेश ने कहा की छात्रों को खुद पर विश्वास रखना चाहिए की वे खुद के साथ साथ समाज में बदलाव ला सकते हैं. छात्रों को जीवन में ऐसा प्रबंध करना चाहिए की उनका जीवन समाज के लिए हितकर हो.

महिला अध्ययन केंद्र की समन्वयक डा जाह्नवी श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय ने 66 क्षय रोगियों को गोद लिया था आज विश्वविद्यालय के प्रयास से सभी ठीक हो गए हैं.

विश्वविद्यालय के छात्र उद्देश्य सिंह ने कहा की छात्रों को अपने हित के साथ साथ सामाजिक हितों की रक्षा के लिए लड़ते रहना चाहिए.

कार्यक्रम सह समन्वयक डॉ रेखा पाल ने स्वागत व कार्यक्रम सचिव डॉ विनय वर्मा ने आभार व्यक्त किया.

इस अवसर पर प्रो वंदना राय, प्रो० अजय द्विवेदी,प्रो० अजय प्रताप सिंह,प्रो देवराज सिंह, डॉ सुनील, डॉ नितेश जायसवाल, डॉ अन्नू त्यागी, डॉ राकेश कुमार यादव, डॉ विजय सिंह, डॉ रजनीश भास्कर, डॉ संतोष, डॉ धीरेंद्र, डॉ मनोज पाण्डेय व परिसर के स्वयं सेवक सुमित सिंह ,प्रिंस त्रिपाठी,अर्पित श्रीवास्तव,आलोक मौर्य,निखिल सिंह,उग्रसेन समेत आदि शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे.

 

Related

Tags: बलिया माननीय राज्यपाल लखनऊ विश्व क्षय दिवस

Post navigation

Previous: बैरिया: परीक्षा में दो छात्र दूसरे के नाम पर परीक्षा देते पकड़े गए
Next: विश्व टीबी दिवस पर जिला अस्पताल में ड्रग रजिस्टेंट टीबी सेंटर का हुआ उद्घाटन, निकाली जागरूकता रैली

ये भी पढ़ें

Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026
Haldi Thana Haldi SHO Office
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल

General Desk 11 September, 2026
Haldi Arrested 11
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.