Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • अनियोजित एवं अनियंत्रित विकास, भोगवादी प्रवृत्ति, विलासितापूर्ण जीवन तथा शोषणपरक नीति ने बढ़ाया है जल संकट- डा० गणेश
  • देश दुनिया

अनियोजित एवं अनियंत्रित विकास, भोगवादी प्रवृत्ति, विलासितापूर्ण जीवन तथा शोषणपरक नीति ने बढ़ाया है जल संकट- डा० गणेश

अनियोजित एवं अनियंत्रित विकास, भोगवादी प्रवृत्ति, विलासितापूर्ण जीवन तथा शोषणपरक नीति ने बढ़ाया है जल संकट
General Desk 22 March, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

22 मार्च को विश्व जल दिवस पर विशेष
बलिया। अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबेछपरा के भूगोल विभागाध्यक्ष एवं पर्यावरणविद् डा० गणेश कुमार पाठक ने कहा कि वर्तमान जल संकट मानव की भोगवादी प्रवृत्ति, विलासिता पूर्ण जीवन, अनियोजित तथा अनियंत्रित विकास एवं जल की शोषणपरक नीति की देन है. जलस्रोतों के अनियोजित एवं अनियंत्रित उपयोग के चलते एक तरफ जहाँ जल की बर्बादी से जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है, वहीं दूसरी तरफ जल प्रदूषण में भी तीव्रगति से वृद्धि होती जा रही है.
बताया कि जल सृष्टि का आदि तत्व है. जल न केवल जीवन को धारण करता है, बल्कि स्वयं जीवन है. यही कारण है कि भारतीय संस्कृति में जल को देवता मानकर” वरूण देवो भव” कहा गया है और जल स्रोतों की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु पूजा का विधान बनाया गया है.
डा० पाठक ने बताया कि हमारी पृथ्वी पर जो जल विद्यमान है, उसमें से मात्र 0.8 प्रतिशत जल ही पीने योग्य है. शेष 97.4 प्रतिशत जल खारा जल के रूप में समुद्रों में एवं 1.8 प्रतिशत जल ध्रुवों पर बर्फ के रूप में विद्यमान है. प्रकृति में विद्यमान 1.5 बिलियन क्यूबिक किलोमीटर जल में से मात्र 12500 से 19000 बिलियन लीटर जल ही प्रतिवर्ष मानवीय उपयोग हेतु उपलब्ध है. इस तरह एक तिहाई जनसंख्या शुद्ध जल से बंचित है और 2025 तक कुल 48 देशों की 2.4 बिलियन जनसंख्या तथा 2050 तक 54 देशों की 4 बिलियन जनसंख्या को पेय जल संकट का सामना करना पड़ेगा. जो कुल जनसंख्या का 40 प्रतिशत होगा. यदि वर्तमान जल संकट को देखा जाय तो विश्व की 1.1 बिलियन जनसंख्या को पर्याप्त जल आपूर्ति नहीं हो पा रही है. इस तरह विश्व के प्रत्येक 6 व्यक्तियों में से एक व्यक्ति जल संकट से जूझ रहा है.
डा० पाठक के अनुसार यदि भारत के संदर्भ में जल उपलब्धता को देखा जाय तो सन् 1947 में 40 करोड़ जनसंख्या के लिए 5000 घनमीटर जल प्रति व्यक्ति उपलब्ध था. जबकि सन् 2000 में 100 करोड़ जनसंख्या के लिए जल उपलब्धता घटकर 2000 घनमीटर प्रति व्यक्ति प्रतिवर्ष हो गयी. एक अनुमान के अनुसार 2025 में 139 करोड़ जनसंख्या के लिए प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष मात्र 1500 घनमीटर जल उपलब्ध होगा, जबकि 2050 में 160 करोड़ जनसंख्या के लिए मात्र 1000 घनमीटर जल प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष उपलब्ध होगा, जो घोर जल संकट की तरफ इंगित करता है.
डा० पाठक ने क्षेत्रीय स्तर पर खासतौर से पूर्वांचल के जनपदों में उत्पन्न हो रहे जल संकट पर भी प्रकाश डालते हुए बताया कि बलिया सहित पूर्वांचल के सभी जनपदों में धरातलीय जल स्रोत सूखते जा रहे हैं एवं भूमिगत जल स्तर नीचे खिसकता जा रहा है, जो भविष्य के लिए खतरे की घंटी है.

डा० पाठक ने बताया कि बलिया जनपद में वर्षा पूर्व का जल स्तर औसतन 7 मीटर है, जबकि वर्षा पश्चात जल स्तर 4.5 मीटर प्राप्त होता है. चंदौली जिला के मैदानी क्षेत्रों में 10 से 15 फीट एवं पहाड़ी क्षेत्रों में 18- 20 फीट जल स्तर रहा है. गाजीपुर में प्रतिवर्ष 20 सेण्टीमीटर जल स्तर खिसक रहा है. जौनपर के 11 विकासखण्ड डार्क जोन में हैं. मिर्जापुर के पठारी क्षेत्रों में 90 सेण्टीमीटर तक जल स्तर खिसक गया है. सोनभद्र में प्रतिवर्ष 2 से 4 फीट तक जल स्तर खिसक रहा है, जबकि आजमगढ़ में प्रति वर्ष 20 सेण्टीमीटर जल स्तर खिसक रहा है. भदोही में गर्मी के दिनों में 3 मीटर जल स्तर नीचे चला जाता है
डा० पाठक ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल संकट हमारे लिए गंभीर चुनौती है और आगे आने वाले वर्षों में यह चुनौती और गंभीर रूप धारण कर लेगी तथा स्थानीय, क्षेत्रीय, राज्य, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जल विवाद उत्पन्न होंगे. जिसकी शुरूआत हो भी चुकी है हमारी समाजिक सोच एवं कार्य व्यवहार भी जल संकट के लिए जिम्मेदार है. जल स्रोतों विशेष सामरिक महत्व भी हे और भविष्य में जल के लिए भी युद्ध होंगे. यही नहीं जल संकट के वैश्विक स्तर राजनैतिक दाँव- पेच, कानून एवं समझौते भी जिम्मेदार है. अतः वैश्विक, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर आपसी मतभेदों को भुलाकर सार्थक पहल करनी चाहिए.
इस प्रकार जल संकट की विकरालता पर चिन्ता व्यक्त करते हुए डा० पाठक ने बताया कि यदि जीवनदायिनी जल को नहीं बचाया गया तो न केवल मानव जगत, बल्कि जीव- जंतु जगत एवं पादप जगत का अस्तित्व संकट में पड़ जायेगा, बल्कि पृथ्वी के अस्तित्व पर ही संकट मँडराने लगेगा, क्योंकि जल पुरूष राजेंन्द्र सिंह के शब्दों में ” जल ही पर्यावरण है और पर्यावरण ही जल है. जब जल स्वस्थ रहता है तो पृथ्वी स्वस्थ रहती है.”
इस प्रकार डा० पाठक ने कहाकि यदि हमें पृथ्वी को बचाना है और सभी जीवधारियों तथा वनस्पतियों के अस्तित्व को बचाना ही लक्ष्य है. तो हम जहाँ हैं, वहीं से जल को बचाना होगा एवं जल संरक्षण की बात सोचनी होगी. हमें भारतीय संस्कृति एवं परम्परा को पुनर्जीवित कर उसके माध्यम से जल को सुरक्षित, संरक्षित, चीरकाल तक उपयोगी एवं प्रदूषण मुक्त करना होगा. अतः हमें जल की बचत प्रक्रिया, बर्बादी को रोकना , विकल्प की खोज , संचयन, सुरक्षित उपयोग, गुणवत्ता में वृद्धि, प्रदूषण से बचाव, वर्षा जल संचयन तथा जलापूर्ति की संचयित एवं सुरक्षित प्रक्रिया को अपनाना होगा और इसके लिए जनजागरूकता एवं जनसहभागिता अति आवश्यक है.

Related

Tags: जल संकट बलिया

Post navigation

Previous: पेड़ से टकराई बाइक, दो की मौत
Next: गोली मारकर लूटी बाइक व नकदी, फिर दुकान का ताला तोड़ चुराया सामान

ये भी पढ़ें

Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026
Suremanpur station
  • Accident
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया

Ballia-हीटवेव के कारण ट्रेन में बिगड़ी यात्री की हालत, ट्रेन में ही गिरकर हुआ बेहोश, आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया

General Desk 18 May, 2026

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.