विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत पंदह ब्लाक के पूर में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुख्य अतिथि रहे भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक संजय यादव
सिकंदरपुर, बलिया. गुरुवार को पंदह ब्लाक के अंतर्गत पूर में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे सिकंदरपुर के पूर्व विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने पीएम आवास, किसान सम्मान निधि व उज्ज्वला योजना के आधा दर्जन लाभार्थियों को सांकेतिक स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया.
संजय यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार गरीबों, वंचितों को उनका हक देने के लिए कृत संकल्पित है. प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालकर लोगों को जागरूक किया.
इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, भाजपा नेता अरविंद राय, पूर्व प्रधान मनीष सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.
-
सिकंदरपुर से संतोष शर्मा की रिपोर्ट
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

