बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कही बड़ी बात

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कही बड़ी बात

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. बिहार चुनाव पर पूरे देश की नजरे हैं और बलिया में भी लोगों को इस पड़ोसी राज्य में होने वाली हर राजनीतिक हलचल को लेकर खासी दिलचस्पी है। इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बिहार में एनडीए की सरकार बनने का दावा किया है.

एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा बनाए जाने को लेकर कहा अब आरजेडी बिहार में नहीं आने वाली है। वहां एनडीए की डबल इंजन की सरकार बन रही है. मोदी जी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए बहुत बम्पर वोट से जीत रहा है.

परिवहन मंत्री ने दावा किया कि 170 सीट से ज़्यादा जीत रहे है. कहा कि बिहार की जनता नहीं चाहती है कि बिहार में फिर से जंगलराज कायम हो, फिर से अपहरण कारोबार बन जाए और फिर से सड़के टूटी रहें, बिजली ना मिले. ये जो चीजें सुधरी है वह केंद्र और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में हुई हैं.

कहा बिहार की हमारे माताओ बहनों के खाते में दस हज़ार रुपये भेजे जा रहे, शराब बंदी से घर की हिंसा बंद हुई है, ये सब मिल कर एनडीए की सरकार बना रही है. मुकेश सहनी को लेकर बोले की वो ठगा महसूस कर रहे है, महागठबंधन ने उनको लालीपाप थमा दिया है, लोग डिप्टी सीएम का सपने दिखा रहे है टिकट तो दिए नहीं डिप्टी सीएम बनायेंगे?

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel