कोलेन पाडेंय के टोला में चार झोपड़ियां जल कर राख

रेवती (बलिया)। स्थानीय थाना अंतर्गत कोलेन पाडेंय के टोला गांव में शनिवार को अपरान्ह 3  बजे अज्ञात कारण से  लगी आग के चलते दो लोगों की चार रिहायशी झोपड़िया व घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया.

शनिवार को कौलेन पाण्डेय के टोला निवासी बोरा साहनी के परिवार के  पुरुष सदस्य सरेह खेत मे गये थे. अचानक घर के पिछवाड़े से झोपड़ी धू धू कर जलने लगी. आसपास के लोगों ने किसी तरह आग को नियंत्रित  किया. हालांकि तब तक बोरा साहनी व विनोद साहनी की दो दो झोपड़ियां  सहित उसमें रखे सारा सामान जल कर खाक हो गए थे.