Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • 56 गाँवों की लगभग 85,000 आबादी का संकट गहराया
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • वायरल VIDEO

56 गाँवों की लगभग 85,000 आबादी का संकट गहराया

कहर बरपाने लगा है नेपाल के पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश का पानी, घाघरा नदी के जलस्तर में अनवरत वृद्धि जारी
News Desk 13 July, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
रविशंकर पांडेय

बलिया। नेपाल के पहाड़ों से लगातार बारिश का पानी आने से घाघरा नदी के जलस्तर में अनवरत वृद्धि जारी है. कटान से सैकड़ों बीघा जमीन नदी में विलीन हो चुकी है. महसी तहसील के घाघरा नदी में तीन बैराजों का पानी पहुंच गया है. बैराजों से 2.83 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है. इससे घाघरा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है. बलिया जिले के के दक्षिणी छोर पर गंगा, उत्तरी छोर पर घाघरा और पूर्वी छोर पर दोनों नदियां एक साथ मिल जाती हैं. यानि तीनों तरफ से बलिया जनपद नदियों से घिरा हुआ है. ऐसे में घाघरा नदी के जलस्तर में अनवरत वृद्धि मुसीबत का सबब बनता जा रहा है.

बाढ़ खण्ड के मीटर गेज के अनुसार सोमवार की सुबह 8 बजे डीएसपी हेड पर 64.160 मापा गया, जब कि खतरा बिंदु 64.01 है, उच्चतम खतरा बिंदु 66.00 है. ऐसे में कटान से किसानों के खेत सैकड़ो बीघा रोज घाघरा नदी में विलीन हो रहे हैं. 56 गाँवो की लगभग 85,000 आबादी को घाघरा नदी प्रभावित करती है. मनियर के दियारा क्षेत्र के रिगवन छावनी, नवकागाँव, बिजलीपुर, कोटवा, मल्लाहि चक, चक्की दियर, टिकुलिया आदि गाँवों के किसानों के लगभग हजारों एकड़ खेत घाघरा में समाहित हो चुके हैं.

उधर बिल्थरारोड में जलस्तर के दबाव में तुर्तीपार मुक्तिधाम के समीप साहनी बस्ती का इलाका पूरी तरह से पानी से घिर चुका है. यहां बना रास्ता नदी में डूब चुका है. इसी बस्ती में गणेश साहनी (80) की मौत हो जाने के बाद ग्रामीणों द्वारा तीन फीट पानी से होकर शव को बाहर निकाला गया. पानी से घिरे मुक्तिधाम के ऊंचे टीले पर नदी के बीच में ही अंतिम संस्कार किया गया. गांव स्थित त्यागी बाबा के कुटी के सामने का मार्ग पूरी तरह से नदी में डूब गया है और तटवर्ती इलाकों के रिहायशी क्षेत्र से नदी की लहरें लगातार टकरा रही है.

उधर, लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव सिताबदियारा में यूपी-बिहार सीमा की आबादी को बाढ़ व कटान से बचाव के लिए रिग बांध का पूर्ण निर्माण यूपी बलिया के बाढ़ खंड विभाग की सुस्ती के चलते फंसा हुआ है. 125 करोड़ की इस परियोजना की नींव वर्ष 2018 में रखी गई. बिहार और यूपी के साझे वाली इस परियोजना को बिहार ने वर्ष 2019 में ही पूरा कर लिया. इस पर कुल 85 करोड़ रुपये खर्च हुए. वहीं यूपी सीमा में लगभग 40 करोड़ की लागत से बनने वाला रिग बांध अभी निर्माणाधीन है. अब बरसात के चलते गंगा और घाघरा दोनों के किनारे कार्य रूक गया है. इससे यही लगता है कि इस साल भी यूपी के कारण ही जेपी के गांव की लगभग 60 हजार की आबादी को बाढ़ झेलना होगा.

किसानों के हजारों एकड़ फसल जिसमे बाजरा, मक्का, गन्ना, धान आदि फसलें घाघरा के पानी से बर्बादी के कगार पर है. तटवर्ती गांव की उपजाऊ जमीन को हमेशा की तरह इस बार भी धीरे-धीरे नदी काटकर अपने आगोश मे ले रही है. इसके चलते इलाके के लोग परेशान हैं. नदी का रौद्र रूप देखकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें तन गई हैं. विवशता तो यह है कि उन्हें अपनी जमीन को बचाने का कोई उपाय नहीं सूझ रहा. सुरसा की तरह आए दिन नदी कई बीघा उपजाऊ जमीन को अपने आगोश में ले रही है. पेड़ भी नदी में समाहित हो रहे हैं. इसके चलते दियारे के लोग खौफजदा है. उनका कहना है कि अभी यह हालत है तो नदी का रौद्र रूप सामने आने पर क्या होगा? राहत आपदा विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बलिया में एक एनडीआरएफ की टीम लगाई गई है. साथ ही समस्या गहराने पर संबंधित जिले के अधिकारी को अलर्ट किया गया है.

Related

Tags: एनडीआरएफ कटान कोटवा जयप्रकाशनगर तुर्तीपार बलिया बाढ़ बांसडीह बिजलीपुर बिल्थरारोड मनियर मल्लाहि चक रिगवन छावनी सरयू सिताबदियारा

Post navigation

Previous: CBSE ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Next: बलिया जिले में 44 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 26 स्वस्थ होकर घर लौटे

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.