Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • जिस पर भरोसा किया वही निकला मास्टरमाइंड! बांसडीह लूट का खुलासा, 6.50 लाख बरामद
  • VIRAL न्यूज़
  • बांसडीह

जिस पर भरोसा किया वही निकला मास्टरमाइंड! बांसडीह लूट का खुलासा, 6.50 लाख बरामद

Remote Desk 30 July, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Bansdih Loot

बांसडीह, बलिया. बांसडीह थाना के पिंडहरा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप लूट की घटना का एसपी डॉ. विपिन ताडा ने खुलासा कर दिया है. एसपी के अनुसार 22 जुलाई की शाम को 8 लाख 88 हजार रुपए की लूट हुई थी जो लूट नहीं बल्कि पेट्रोल पंप के मैनेजर संजय गोंड़ की ही साजिश थी, वही मुख्य सूत्रधार था. इतना ही नहीं इन लाखों रुपयों का पहले ही आपस में बंटवारा हो गया था.


एसपी डॉ ताडा ने बताया कि 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. 6 लाख 50 हजार बरामद भी हुआ है. शेष दो लोग अभी फरार हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बलिया पुलिस ने बताया कि दिनांक 23.07.2021 को पिंडहरा के पास स्थित एस्सार पेट्रोल पम्प के मालिक वादी शम्भू प्रसाद गुप्ता निवासी सुखपुरा के मैनेजर संजय कुमार गोंड़ द्वारा बैंक में पैसा जमा करने जाते समय अज्ञात मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा मैनेजर से पैसे लूट लेने के संबन्ध में अभियोग थाना बांसडीह पर पंजीकृत कराया गया था.
घटना की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बलिया डॉ. विपिन ताडा ने घटना स्थल का तत्काल निरीक्षण करते हुए थाना प्रभारी बांसडीह एवं SOG टीम को घटना का खुलासा करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं लूटे हुए पैसों की बरामदगी के लिए निर्देशित किया था.


जांच के लिए गठित टीमों द्वारा धरातलीय एवं इलेक्ट्रानिक सूचनाओं के संकलन के पश्चात क्षेत्राधिकारी बांसडीह के नेतृत्व में थाना प्रभारी बांसडीह की जांच में प्रकाश में आया कि वादी मुकदमा शम्भू प्रसाद गुप्ता का पेट्रोल पम्प मैनेजर संजय गोंड़ ही घटना का साजिशकर्ता व मुख्य सूत्रधार है.


पुलिस के मुताबिक मैनेजर संजय गोंड़ ने अपने साथी लालकेश्वर यादव, पिन्टू मिश्रा, सोनू गोंड़, धनजी बिन्द, अवधेश यादव के साथ योजना बद्ध तरीके से पैसा जमा करने जाते समय अपने सहअभियुक्तों को दे दिया और घायल होने तथा लूट की घटना का झूठा नाटक किया कि अज्ञात बदमाशों द्वारा पैसा लूट लिया गया है.


पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर 6,50,000/-रू0 की बरामदगी की गयी एवं 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया . अभियुक्त/मैनेजर संजय गोंड़ ने बताया कि वह एस्सार पेट्रोल पम्प पर पिछले 4-5 वर्षों से काम कर रहा था, उसने कुछ लोगो से कर्ज ले लिया था जिसे चुकता करने व मकान का कार्य कराने हेतु उसकी नीयत खराब हो गयी तथा उसने अपने साथियों के साथ मिलकर योजना बद्ध तरीके से इस झूठी घटना को अंजाम दिया .

(बांसडीह से रविशंकर पांडेय की रिपोर्ट)

Related

Tags: पुलिस बलिया बांसडीह लूट

Post navigation

Previous: भाजपा के जिला मंत्री व तीन मंडल अध्यक्ष मनोनीत
Next: कोटेदारों ने बैरिया तहसील में किया प्रदर्शन, कहा अधिकारियों के आदेशों से भुखमरी के कगार पर पहुंचे

ये भी पढ़ें

Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Shaheed ko naman 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.