बांसडीह विधानसभा के सपा कांग्रेस संयुक्त विधायक व पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के बांसडीह प्रथम आगमन पर बांसडीह स्थित सपा कार्यालय पर ब्लाक के कार्यकर्ताओ ने अपने नेता का स्वागत फूल मालाओं से किया.
बांसडीह विधानसभा के सपा कांग्रेस संयुक्त विधायक व पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के बांसडीह प्रथम आगमन पर बांसडीह स्थित सपा कार्यालय पर ब्लाक के कार्यकर्ताओ ने अपने नेता का स्वागत फूल मालाओं से किया.
नेता विरोधी दल के लिए भी समाजवादी पार्टी में मगजपच्ची शुरू हो गई है. सपा के नए ट्रेंड के मुताबिक इस मुद्दे पर मुलायम सिंह यादव व शिवपाल यादव का खेमा अखिलेश यादव से अलग विचार रखता है. जानकार सूत्र बताते हैं कि मुलायम सिंह यादव आजम खां को नेता विरोधी दल बनाना चाहते हैं, जबकि अखिलेश यादव ने आठवीं बार विधायक बने राम गोविंद चौधरी को.
सोमवार को गांव एवं कस्बों में रंगोत्सव का पर्व होली बहुत ही धूम धाम से मनाया गया. सुबह से ही एक दूसरे को रंग से सराबोर करने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दोपहर तक जारी रहा. हाल ही में सम्पन्न विधान सभा चुनाव में विजयी रहे उम्मीदवारों की होली तो और भी शानदार रही.
सपा उम्मीदवार पूर्व केबिनेट मंत्री ने रिकार्ड आठवीं बार चुनाव विधानसभा चुनाव में विजय श्री के ताज पर कब्जा जमाया. सातों विधानसभा में सबसे नजदीकी मुकाबला बांसडीह सीट पर हुआ.
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव आज मीडिया के सामने खुलकर बोलीं. मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता न्यूज एजेंसी के माध्यम से सामने आकर मुख्यमंत्री …
उत्तर प्रदेश में सत्ता के लिए संघर्ष क्लाइमेक्स पर पहुंच चुका है. शनिवार को प्रमुख पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने मंदिरों के प्राचीन शहर में मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने की पूरी कोशिश की.
बृहस्पतिवार के शाम को चुनाव प्रचार थमने के बाद अब चुनाव होने में चन्द घण्टे ही रह गये. प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं से मिलने और विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देने के वादे के साथ अपने पक्ष में वोट सहेजने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. बिल्थरारोड विधानसभा के मतदाताओं की चुप्पी से प्रत्याशियों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं.
363 बैरिया विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने के बाद बस यही रात अंतिम और यही रात बाकी है. इस अंतिम समय को सकारात्मक बनाने के लिए प्रत्याशी और उनके निकट के कार्यकर्ता सहयोगी जी जान से भागम भाग में लगे हैं. रूठों को मनाने और नई कड़िया जोड़ने की आपाधापी मची हुई है.
जनता इंटर कॉलेज, नगरा के मैदान में गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा की लहर है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के चुनावी जनसभा में पूरी रौ में दिखें. वे बांसडीह विधानसभा सीट से सपा-कांग्रेस के संंयुक्त प्रत्याशी रामगोविंद चौधरी के पक्ष में पिंडहरा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि आप रामगोविंद चौधरी को नहीं, यहां से मुझे जीता रहे हैं.
बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, बैरिया के मैदान में गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा की लहर है. सपा की ही सरकार बनने जा रही है. ठंडी से जिस तरह वातावरण का तापमान बढ़ रहा है, ठीक उसी तरह पहले चरण से ही साइकिल की रफ्तार भी बढ़ती चली आ रही है.
लोगों की मौत के बाद मोदी जी ने उनके परिवार वालों का हाल-चाल पूछना भी उचित नहीं समझा. जबकि सपा सरकार ने प्रदेश में हुई मौतों पर परिजनों को दो दो लाख रुपये प्रदान किया.
लालू प्रसाद यादव ने कहा कि मोदी झूठ का पुलिंदा हैं. मोदी ने बनारस में जाकर कहा कि हमें गंगा मां ने बुलाया है. आप लोग जानते हैं कि गंगा मां कब बुलाती है, जब अंतिम संस्कार होता है. अब इनका अंत आ गया है.
मंगलवार को जहां भाजपा नेत्री व पूर्व विधायक मंजू सिंह ने सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली, वहीं बुधवार को बैरिया के पूर्व विधायक व हाल ही में बसपा में पुनर्वापसी किए सुभाष यादव ने भी अखिलेश यादव के प्रति आस्था जताते हुए सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली.
गुजरात के गदहे अरबी घोड़े नहीं हो सकते. प्रधानमंत्री मोदी कहते है कि हम गदहे से भी सलाह लेते हैं. मोदी बताएं कि किस गदहे से प्रेरणा लेते हैं. उक्त बातें प्रदेश के काबीना मंत्री व सपा नेता मोहम्मद आजम खां ने सपा प्रत्याशी विधायक गोरख पासवान के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा के दौरान कही.
शिवपुर दियर नई बस्ती बयासी स्थित बाज़ार में समाजवादी पार्टी के नेता एवं सांसद धर्मेंद्र यादव मंगलवार को चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा एवं बसपा पर खूब बरसे.
सपा उम्मीदवार लक्ष्मण गुप्त के समर्थन में प्रचार करने आए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि भाजपा की एक सांसद साध्वी हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे के बारे में जो बयान देती हैं, वह कोई साध्वी नहीं हो सकती.
महराजगंज जिले के फरेंदा विधानसभा क्षेत्र मे एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा.
सैदपुर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी व सपा सांसद डिम्पल ने पार्टी की एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा और बसपा के खिलाफ अपने मन की भड़ास निकालते हुए कहा कि मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री कभी काम की बात नहीं करते.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और फूलपुर ( इलाहाबाद) के सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव पर चुटकी लेते हुए शनिवार को कहा कि उन्हें सपा के गुंडों व किसी भी अराजक तत्व से डरने की जरूरत नहीं है. भाजपा की सरकार बनते ही उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जायेगी.