रेवती नगर में रामगोविंद चौधरी की आधा दर्जन नुक्कड़ सभाएं

प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री राम गोविन्द चौधरी ने शुक्रवार को अपने विधानसभा के रेवती नगर पंचायत में आधा दर्जन से अधिक नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया.

इलाहाबाद के प्रतापपुर में निर्दल प्रत्याशी का अपहरण, आरोप सपा उम्मीदवार पर

जिले के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक और वर्तमान में सपा-कांग्रेस गठबंधन की प्रत्याशी विजमा यादव पर निर्दलीय उम्मीदवार संतोष यादव के अपहरण का आरोप परिजनों और कार्यकर्ताओं ने लगाया है.

अंग्रेजों के पिछलग्गू आज देशभक्ति की बात कर रहे – अरुण

प्रदेश के पंचायती राज मंत्री रामगोविंद चौधरी के पक्ष में राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को बांसडीह के विभिन्न वार्डों में चौपाल के माध्यम से समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

रोड शो में राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अमित शाह ने झोंकी ताकत

इलाहाबाद में 23 फ़रवरी को चुनाव है. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को भाजपा-अपनादल गठबंधन और कांगेस- सपा गठबंधन ने रोड शो करके अपनी ताकत झोंकी.

डॉ. रंजना वाजपेयी सपा से निकालीं गईं

समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रंजना वाजपेयी को विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों के विरोध में काम करने और पार्टी विरोधी अन्य कामों में संलिप्त होने के कारण सभी पदों से मुक्त करते हुआ पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.

सहतवार में सपा कांग्रेस गठबंधन के दफ्तर का उद्घाटन

विधान सभा चुनाव को सुसंगठित ढंग से संचालन करने के लिए सपा कांग्रेस गठबन्धन कार्यालय का उद्घाटन सहतवार बड़े पोखरे के पास स्थित गणेश सिंह के कटरा में मन्त्रोच्चारण के साथ रामगोविन्द चौधरी द्वारा फीता काटकर किया गया.

राहुल बोले, मोदी जी की नीयत ठीक नहीं है, वह सिर्फ वादा करते हैं  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही सिर्फ शहर में नहीं थे, कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी जिले में मौजूद थे. राहुल प्रधानमंत्री के भाषण समाप्त होने के बाद पहुंचे और ताबड़तोड़ पीएम को जवाब दिया.

भोलानाथ पांडेय ने अंचल को जिताने का आह्वान किया

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ. भोलानाथ पांडेय ने कहा कि पहले भारत के एक प्रधानमंत्री थे, जो बोलते नहीं थे, काम करते थे. आज हमारे देश के ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो सिर्फ बोलते ही रहते हैं. बोलने का हर साधन इस्तेमाल किए, लेकिन तीन साल में कोई काम नहीं किया.

बस्ती में सपा को बड़ा झटका, दयाशंकर पटवा भाजपा में शामिल

कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में स्थित इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज की सभा में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी दयाशंकर पटवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में बीजेपी में शामिल हुए.

मुहम्मदाबाद में दिग्गजों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर

अब उत्तर प्रदेश की चर्चित विधान सभा क्षेत्र में से प्रमुख क्षेत्र मुहम्मदाबाद में भाजपा उम्मीदवार पूर्व विधायक अलका राय एवं बसपा उम्मीदवार विधायक शिवगतुल्लाह अंसारी के बीच कांटे की टक्कर है.

इलाहाबाद में राहुल गांधी, अखिलेश और अमित शाह का रोड शो 21 को

21 फरवरी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह , कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के रोड शो का दिन है.

सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी को जिताने का आह्वान

मुहम्‍मदाबाद स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गठबन्धन के कांग्रेस प्रत्याशी जनक कुशवाहा व कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक हुई.

रामदुलार राजभर ने चौपाल लगा सपा के पक्ष में मतदान की गुहार लगाई

अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रामदुलार राजभर ने शुक्रवार को बांसडीह विधान सभा के नारायणपुर, अछुई, गोपालनगर, धनौती, धनिधरा, बेरुआरबारी आदि जगहों पर सपा कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार रामगोविंद चौधरी के पक्ष में चौपाल लगाकर मतदान करने की अपील की.

अंसारी बंधुओं के दबाव में मेरे कागजात गायब किए गए, नामांकन रद करवाया गया – टाइगर

नामांकन रद होने के बाद सपा नेता हैदर अली टाइगर की ओर से मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी, उनके भाई तथा पूर्व सांसद अफजाल अंसारी पर गंभीर आरोप लगाया गया.

हैदर अली खान टाइगर, अरविन्द किशोर राय समेत 11 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त

नामांकन पत्रों में त्रुटि के कारण मुहम्मदाबाद से सपा प्रत्‍याशी हैदर अली टाइगर, कांग्रेस के अरविंद किशोर राय सहित 11 प्रत्‍याशियों का नामांकन निरस्‍त कर दिया गया है.

कांग्रेस-सपा के झगड़े में कहीं तीसरा न उठा ले फायदा

दो दिन पहले लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक साथ प्रेस कान्फ्रेन्स की.

धर्मार्थ मंत्री विजय मिश्र बसपा में शामिल, सतीशचंद्र मिश्र ने दिलाई सदस्यता

समाजवादी पार्टी से टिकट नहीं मिलने से आहत उत्तर प्रदेश सरकार के धर्मार्थ मंत्री विजय मिश्र गुरुवार की देर शाम लखनऊ में बसपा की सदस्यता ग्रहण कर लिए.

चार्टर्ड प्लेन से आया हैदर अली टाइगर का सिंबल

सपा-कांग्रेस गठबंधन में मुहम्मदाबाद सीट को लेकर नामांकन के आखिरी दिन गुरुवार को खूब नौटंकी हुई. आखिर में सपा के हैदर अली टाइगर तथा कांग्रेस के अरविंद किशोर राय ने भी नामांकन किया.