Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के एक्सार पिपरौली बड़ा गांव के पास रविवार को तुर्तीपार कैनाल में नहाते समय एक 14 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सत्यम वर्मा (14) पुत्र संतोष वर्मा के रूप में हुई है। सत्यम कक्षा आठ का छात्र था और दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बालक के शव को नहर से बाहर निकाला। सूचना पर उभांव पुलिस और गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन गोताखोरों को सफलता नहीं मिली। बाद में ग्रामीणों के अथक प्रयास से शव बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। हालांकि, इस दौरान परिजनों और पुलिस के बीच शव को लेकर करीब दो घंटे तक नोकझोंक होती रही। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें अंधेरे में रखकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
परिजनों के मुताबिक पुलिस ने पहले उन्हें थाने आने और वहां पंचनामा की कार्रवाई के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी करने की बात कही थी, लेकिन बाद में शव को सीधे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बाद में किसी तरह समझा-बुझा कर परिजनों को शांत कराया गया.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


