Skip to content
10 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • मोदी-राहुल-अखिलेश का वाराणसी में मेगा शो
  • देश दुनिया

मोदी-राहुल-अखिलेश का वाराणसी में मेगा शो

उत्तर प्रदेश में सत्ता के लिए संघर्ष क्लाइमेक्स पर पहुंच चुका है. शनिवार को प्रमुख पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने मंदिरों के प्राचीन शहर में मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने की पूरी कोशिश की.
News Desk 5 March, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
VARANASI

वाराणसी।  उत्तर प्रदेश में सत्ता के लिए संघर्ष क्लाइमेक्स पर पहुंच चुका है. शनिवार को प्रमुख पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने मंदिरों के प्राचीन शहर में मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने की पूरी कोशिश की. इस दौरान वाराणसी की सड़कों पर झंडों से लैस समर्थकों का हुजूम उमड़ा और गगन भेदी नारे गूंजते रहे. इन कार्यक्रमों की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की और उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में पूजा अर्चना की.

रोडशो की शुरुआत करने के पहले मोदी ने हिंदुत्व विचारक पंडित मदन मोहन मालवीय की काशी हिंदू विश्वविद्यालय में स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि की. प्रधानमंत्री के रोडशो में लोगों की भारी भीड़ देखी गई. वाराणसी में प्रधानमंत्री का रोडशो उस दिन हुआ जिस दिन उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में छठे चरण के लिए 49 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिसमें गोरखपुर और आजमगढ़ शामिल हैं. भाजपा नेताओं का मानना है कि एक घंटे तक चले इस रोडशो से उसे आठ मार्च को होने वाले अंतिम चरण के चुनाव में 40 सीटों पर फायदा होगा.

सपा अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ रोडशो किया. उल्लेखनीय है कि सपा ने कांग्रेस के साथ चुनावी गठबंधन किया है. लाल टोपी पहने अखिलेश ने भी काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया. सपा के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव द्वारा कमोवेश चुनाव प्रचार से दूर रहने के बाद पार्टी की स्टार प्रचारक के रुप में उभरी सांसद और मुख्यमंत्री की पत्नी डिंपल भी बीच में रोडशो में शामिल हुयीं.

गठबंधन में सहयोगियों के हजारों समर्थक उनके रोड शो में मौजूद थे. समर्थकों ने फूल भी बरसाए. रास्ते में लोग अखिलेश के पोस्टर लिए हुए थे. चौका घाट के पास काफिले के गुजरने के दौरान पथराव की एक घटना हुई हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया. पुलिस ने कहा कि झंडा फहराने को लेकर प्रतिद्वंद्वी दलों के समर्थक आमने सामने आ गए लेकिन झड़प को टाल दिया गया. बसपा नेता मायावती वाराणसी शहर में नहीं आयीं लेकिन उन्होंने यहां से करीब 20 किलोमीटर दूर रोहनिया में एक चुनावी रैली की. उन्होंने दावा किया कि मोदी के रोडशो में आए लोग ‘‘सिर्फ दर्शक” थे जो बिहार और मध्य प्रदेश जैसे पडोसी राज्यों से लाए गए थे.

रोड शो से पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ज्ञानपुर स्थित पुलिस लाइन के सामने मैदान में हुई सभा में जमकर हमला बोला. उन्‍होंने कहा, वाराणसी में प्रधानमंत्री और उनके तमाम मंत्रियों का जमावडा विधानसभा चुनाव में अपनी जमीन खोने से उपजी उनकी घबराहट को जाहिर कर रहा है.

हार के डर से विरोधी सड़कें नाप रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के सभी मंदिरों में कितने मत्थे टेक लें, पूजा पाठ कर लें, वहां के पुजारी भी उन्हें आशीर्वाद (वोट) नहीं देंगे. बिहार विधानसभा चुनाव से भी बुरा हाल भाजपा का उत्तर प्रदेश में होगा – मायावती (वाराणसी में बसपा सुप्रीमो)

Related

Tags: कांग्रेस चुनाव बसपा भाजपा मायावती मोदी राहुल वाराणसी विधानसभा सपा

Post navigation

Previous: गैंगरेप- कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ गैर जमानती वारंट
Next: जयप्रकाशनगर के भवन टोला में चली गोली, पिता-पुत्र घायल

ये भी पढ़ें

Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026
Suremanpur station
  • Accident
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया

Ballia-हीटवेव के कारण ट्रेन में बिगड़ी यात्री की हालत, ट्रेन में ही गिरकर हुआ बेहोश, आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया

General Desk 18 May, 2026

Recent Posts

  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण

You may have missed

road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Meeting 09
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर

General Desk 9 September, 2026
Vikas Pandey Ballia Swagat 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.