Skip to content
11 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • चुनाव बाद विजेताओं की होली धूमधाम से मनी
  • Uncategorised

चुनाव बाद विजेताओं की होली धूमधाम से मनी

सोमवार को गांव एवं कस्बों में रंगोत्सव का पर्व होली बहुत ही धूम धाम से मनाया गया. सुबह से ही एक दूसरे को रंग से सराबोर करने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दोपहर तक जारी रहा. हाल ही में सम्पन्न विधान सभा चुनाव में विजयी रहे उम्मीदवारों की होली तो और भी शानदार रही.
News Desk 13 March, 2017

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
GZP_ALKA

गाजीपुर। सोमवार को गांव एवं कस्बों में रंगोत्सव का पर्व होली बहुत ही धूम धाम से मनाया गया. सुबह से ही एक दूसरे को रंग से सराबोर करने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दोपहर तक जारी रहा. हाल ही में सम्पन्न विधान सभा चुनाव में विजयी रहे उम्मीदवारों की होली तो और भी शानदार रही.

जंगीपुर विधायक डॉ. विरेन्द्र यादव ने गाजीपुर में अपने शुभ चिंतकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भ्रमण कर के अपने क्षेत्र में होली खेल कर लोगों को होली की बधाई दी. सपा नेता एवं पठान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैदर अली खान टाइगर के पैतृक गांव महेन्द में भी होली पर्व बहुत ही शानदार ढंग से मनाया जाता है. पठान बाहुल्य इस गांव में होली देखने लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं. यह अपने आप में इक मिसाल है, जहां मुस्लिम धर्म के भारी संख्या में लोग आपस में मिल कर होली मनाते हैं. गंगा जमुनी तहजीब का यह एक जीता जागता उदाहरण है. लोग जाति धर्म से परे हट कर बसुधैव कुटुम्बकम् को चरितार्थ करते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाकर इस पर्व को मनाते हैं. इस आपसी एकता वाले गांव में हिन्दु एवं पठान बिरादरी के लोग एक दूसरे के सहयोग से दरवाजे दरवाजे जाकर होली का गीत फगुआ गाते हैं. खुद सपा नेता हैदर अली खान टाइगर ढोलक लेकर होली के रंग में रंग कर थाप दिए.

करीमुद्दीनपुर में ग्राम प्रधान ममता राय के आवास पर होली की बधाई देने गांव के बुजुर्ग नौजवान समेत भारी संख्या में बच्चों और महिलाओं ने आकर होली पर्व की बधाई दी. सभी आगन्तुकों का स्वागत ग्राम प्रधान ममता राय एवं राजेश राय के द्वारा किया गया. गोंडउर स्थित स्व. कृष्णा नन्द राय के पैतृक आवास पर सुबह से ही लोगों के आने का क्रम शुरू हो गया था. लोगों ने मुहम्मदाबाद की नवनिर्वाचित भाजपा विधायक अलका राय को शानदार जीत एवं होली की बधाई दी. भाजपा विधायक अलका राय ने भी सभी लोगों को बधाई दी. भाजपा विधायक अलका राय के सुपुत्र पीयूष राय एवं भतीजे आनंद राय मुन्ना ने सभी के साथ जम कर होली खेला. इस मौके पर राम नरायण राय, बृजेश राय, मनोज राय, आनंद राय मुन्ना, पीयूष राय, हिमांशु राय प्रधान, दिनेश राय गुड्डू, अभिषेक राय, पप्पू सिंह, जय शंकर राय, टुनटुन राय, शिब्बू मिश्रा समेत ढेर सारे लोग उपस्थित रहे.

Related

Tags: गाजीपुर जंगीपुर भाजपा मुहम्मदाबाद सपा होली

Post navigation

Previous: नगरा के खारी गांव में करेंट से युवक की मौत
Next: रसड़ा – बसपा और भाजपा खेमे में खुशी व मायूसी की आइस पाइस

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा

You may have missed

Gadwar-Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज

General Desk 10 September, 2026
Ballia Baati Chokha 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

General Desk 10 September, 2026
AI Generated Image
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo

General Desk 10 September, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.