Skip to content
4 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया में सरयू नदी खतरा बिंदु के पार, कटान प्रभावित क्षेत्रों का एसडीएम ने लिया जायजा
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया में सरयू नदी खतरा बिंदु के पार, कटान प्रभावित क्षेत्रों का एसडीएम ने लिया जायजा

सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बांसडीह तहसील क्षेत्र में एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। नदी खतरा बिंदु को पार कर चुकी है और जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
General Desk 20 August, 2026 1 minute read
Bansdih SDM at Kataan

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बांसडीह तहसील क्षेत्र में एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। नदी खतरा बिंदु को पार कर चुकी है और जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बचाव के लिए लगाए जा रहे जियो बैग और बांस के काम को नदी की तेज धारा लगातार चुनौती दे रही है। हालांकि इन कार्यों से कटान की रफ्तार में कुछ कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन भोजपुरवा, सुल्तानपुर पोखरा और महाराजपुर में ग्रामीणों की चिंता अभी कम नहीं हुई है।

सरयू नदी के डीएसपी हेड पर बुधवार शाम चार बजे जलस्तर 64.32 मीटर दर्ज किया गया था, जो बृहस्पतिवार को बढ़कर 64.39 मीटर पहुंच गया। यहां खतरा बिंदु 64.010 मीटर है। यानी नदी खतरा बिंदु से करीब 39 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। इसी तरह चांदपुर में बुधवार शाम जलस्तर 58.20 मीटर था, जो बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे बढ़कर 58.36 मीटर पहुंच गया। यहां खतरा बिंदु 58.000 मीटर निर्धारित है। जलस्तर बढ़ने से नदी के किनारे बसे गांवों में ग्रामीण लगातार नदी की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

 

सुल्तानपुर पोखरे के पास बने डैंपनर के समीप जियो बैग लगाने का कार्य चल रहा है। वहीं महाराजपुर में भी जियो बैग के साथ बांस लगाकर कटान रोकने का प्रयास किया जा रहा है। बचाव कार्य में कर्मचारी और ग्रामीण जुटे हुए हैं, लेकिन सरयू की तेज धारा इन प्रयासों पर भारी पड़ रही है। नदी बचाव कार्य में लगाए जा रहे जियो बैग और बांस को भी धीरे-धीरे अपने आगोश में लेती जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ यदि कटान फिर तेज हुआ तो पहले से संवेदनशील स्थानों पर मुश्किल और बढ़ सकती है। ऐसे में बचाव कार्य को और तेज करने की जरूरत है।

सरयू के बढ़ते जलस्तर और संवेदनशील स्थिति को देखते हुए एसडीएम डॉ. पुष्कर मिश्रा भोजपुरवा पहुंचे। उन्होंने मौके पर नदी की स्थिति और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जरूरत पड़ने पर उनकी आवश्यकता के अनुसार नाव उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने राशन की व्यवस्था कराने का भी भरोसा दिया। एसडीएम ने कहा कि राजस्व टीम लगातार गांव और नदी की स्थिति पर नजर रख रही है। किसी भी तरह की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

नदी के खतरा बिंदु से ऊपर पहुंचने के बाद प्रशासन ने संवेदनशील गांवों पर निगरानी बढ़ा दी है। राजस्व टीम लगातार क्षेत्र में सक्रिय है। ग्रामीण भी नदी के जलस्तर और कटान की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। भोजपुरवा में पहले से कटान को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ऐसे में बढ़ते जलस्तर ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है।

फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित गांवों में लोगों की सुरक्षा, जरूरत पड़ने पर नाव की उपलब्धता और खाद्यान्न की व्यवस्था सुनिश्चित करना है। वहीं सुल्तानपुर पोखरा और महाराजपुर में चल रहे बचाव कार्यों को नदी की चुनौती के बीच कितनी सफलता मिलती है, इस पर ग्रामीणों की निगाह टिकी हुई है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह सरयू नदी

Post navigation

Previous: 20 अगस्त 1942: जब चित्तू पांडे बने स्वतंत्र बलिया के जिलाधिकारी, गांव-गांव पंचायत बनाने का हुआ आदेश
Next: रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

ये भी पढ़ें

Rana Pratap tribute to RGC
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी

General Desk 4 October, 2026
Bansdih Chori Almirah
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी

General Desk 4 October, 2026
Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026

Recent Posts

  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

You may have missed

Rana Pratap tribute to RGC
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी

General Desk 4 October, 2026
Bansdih Chori Almirah
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी

General Desk 4 October, 2026
Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.