समाजवादी पार्टी के बांसडीह विधानसभा इकाई के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने सुल्तानपुर निवासी संजय राय उर्फ पप्पू को बांसडीह विधान सभा इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है.
बैरिया (बलिया)। प्रधान संघ, लालगंज व्यापार मण्डल, छात्र संगठनों व युवा समाजसेवियों के आह्वान पर सुमेर सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बैरिया व रानीगंज बाजार की दुकानें दोपहर तक बन्द …
प्रदेश सरकार के मंन्त्री उपेंद्र तिवारी मंगलवार को बहुआरा के पूर्व प्रधान स्व. सुमेर सिंह के घर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त किये. कहा कि अपराधी चाहे किसी भी दल पार्टी या कहीं से भी सम्बंधित हो, बचेंगे नहीं.
योगी राज में प्रदेश के सांथ-सांथ द्वाबा की धरती पर भी बदमाश बेखौफ हैं. सरेआम सपा नेता सुमेर सिंह की हत्या कर, बदमाशों का भाग जाना, योगी राज की कलई खोलने के लिए काफी है.
सपा नेता व बहुआरा के प्रधान प्रतिनिधि सुमेर सिंह की रविवार को हुई निर्मम हत्या में मकतूल के पुत्र अमित सिंह की तहरीर पर दोकटी पुलिस ने बहुआरा के ही चार लोगों के विरुद्ध धारा 302 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है.
बैरिया विधानसभा क्षेत्र के सपा के वरिष्ठ नेता बहुआरा ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान पति सुमेर सिंह की रविवार की शाम छ: बजे के लगभग अज्ञात हमलावरों ने दोकटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गाँव मे न्यौता करने जाते समय गोली मार कर हत्या कर दी.
बांसडीह के सीमेन्ट व्यापारी राजेश गुप्ता उर्फ राजू की गोली मारकर हुई हत्या से व्यथित विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व क्षेत्रीय विधायक रामगोविंद चौधरी ने बृहस्पतिवार को उनके घर पहुँच कर शोक संवेदना प्रकट की.
विधानसभा बांसडीह के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक बांसडीह स्थित सिनेमा हॉल पर हुई. जिसमें बांसडीह के पूर्व विधायक बच्चा पाठक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया.
समाजवादी पार्टी ने कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय पर रविवार को सदस्यता अभियान का शुभारम्भ हुआ. पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल के आयोजन में शुरू इस सदस्यता अभियान के पहले दिन ही एक हजार सदस्य बनाये गये.
नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के पश्चात नगर में प्रथम आगमन पर सपा तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार के दिन स्थानीय बस स्टैण्ड के समीप स्वागत समारोह के दौरान गाजे बाजे के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया गया.
नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र बांसडीह में अपने जनप्रिय नेता रामगोविंद चौधरी का कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ फूल मालाओं से लाद दिया.
नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद क्षेत्रीय विधायक रामगोविंद चौधरी के 22 अप्रैल को पहली बार क्षेत्र में आ रहे हैं. उनके आगमन पर इलाके में सपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत हेतु एक बैठक बांसडीह सपा कार्यालय पर शुक्रवार को हुई.
सपा कार्यालय शकील कटरा पर शनिवार को पार्टी की समीक्षा बैठक हुई. जिसमे विधानसभा क्षेत्र के गाँव-गाँव से आये पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विधान सभा चुनाव मे मिली शिकस्त की प्रमुख वजहों पर विचार विमर्श किया.
बैरिया विधान सभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक 8 अप्रैल शनिवार को सुबह 10 बजे बैरिया बाजार स्थित पार्टी कार्यालय शकील यादव कटरा पर बुलाई गई हैं.
नगरा थाना क्षेत्र के गौवापार गांव के समीप सोमवार की सुबह लगभग 6:30 बजे बाइक सवार अज्ञात बदमाश सपा नेता सुरेन्द्र यादव उर्फ़ पहलवान को गोली मारकर भाग निकले
समाजवादी पार्टी सिकंदरपुर की समीक्षा बैठक आज गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर में संपन्न हुई. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने कहा आप साथियों ने चुनाव में पुरजोर मेहनत किया, जिसके परिणाम स्वरुप हम लोग 46 हजार वोट के बावजूद हम लोग चुनाव हार गए.
उत्तर प्रदेश के सदन के वरिष्ठतम सदस्यों में से एक बांसडीह के समाजवादी पार्टी के विधायक व पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नेता प्रतिपक्ष बनाया है.
गुरुवार को स्थानीय ब्लाक के सपा -कांग्रेस संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलम का आयोजन चांदपुर नई बस्ती सिंगही में हुआ. विधायक व पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के ब्लाक क्षेत्र में प्रथम आगमन पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का स्वागत फूल मालाओं से किया.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.