Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी किनारे बसे गांवों में एक बार फिर चिंता बढ़ने लगी है। डीएसपी हेड और चांदपुर में नदी का पानी लगातार ऊपर चढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है।
शुक्रवार को एसडीएम डॉ. पुष्कर मिश्रा पूरे दल-बल के साथ सुल्तानपुर पोखरा पहुंचे और सरयू नदी से बचाव के लिए चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर परिस्थिति में प्रशासन के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
डीएसपी हेड पर बृहस्पतिवार शाम चार बजे सरयू का जलस्तर 64.42 मीटर दर्ज किया गया था, जो शुक्रवार सुबह आठ बजे बढ़कर 64.48 मीटर पहुंच गया। यहां खतरा बिंदु 66.010 मीटर है, जबकि वर्ष 1998 के रिकॉर्ड के अनुसार अधिकतम जलस्तर 66.000 मीटर रहा है। लगातार बढ़ते पानी को लेकर नदी किनारे के ग्रामीण सतर्क हैं।
वहीं चांदपुर में बृहस्पतिवार शाम चार बजे जलस्तर 58.44 मीटर दर्ज किया गया था। शुक्रवार को यह बढ़कर 58.50 मीटर पहुंच गया। यहां खतरा बिंदु 58.000 मीटर है, जबकि वर्ष 1982 के रिकॉर्ड के मुताबिक अधिकतम जलस्तर 60.240 मीटर दर्ज किया गया था। जलस्तर बढ़ने के साथ कटान प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की चिंता भी बढ़ रही है।
एसडीएम डॉ. पुष्कर मिश्रा ने सुल्तानपुर पोखरा में सरयू नदी के किनारे चल रहे बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति देखी और संबंधित कर्मचारियों से जानकारी ली। नदी की स्थिति और कटान को देखते हुए बचाव कार्यों को पूरी गंभीरता के साथ जारी रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम को नदी के बढ़ते पानी और कटान को लेकर अपनी चिंताओं से अवगत कराया। एसडीएम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी घड़ी में जरूरत पड़ने पर प्रशासन आपके साथ खड़ा मिलेगा। लोगों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है और आवश्यकता के अनुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने राजस्व टीम और संबंधित कर्मचारियों को नदी के जलस्तर तथा कटान की पल-पल की जानकारी रखने के निर्देश दिए। प्रशासन की सक्रियता के बावजूद ग्रामीण नदी के बढ़ते तेवर को लेकर चिंतित हैं। सुल्तानपुर पोखरा के साथ भोजपुरवा और महाराजपुर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में भी ग्रामीणों की निगाह लगातार नदी के जलस्तर पर बनी हुई है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


