Skip to content
4 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया बलिदान दिवस पर याद आया 1942 का बागी बलिया, भव्य कार्यक्रम में क्रांतिकारियों को किया गया नमन
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया बलिदान दिवस पर याद आया 1942 का बागी बलिया, भव्य कार्यक्रम में क्रांतिकारियों को किया गया नमन

बलिया बलिदान दिवस पर बुधवार को शहर स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार में भव्य कार्यक्रम हुआ। इसका शुभारंभ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने किया।
General Desk 19 August, 2026 1 minute read
Ballia Balidan Diwas 1

परिवहन मंत्री बोले- देशभक्ति की प्रेरणा देता है इतिहास

‘1942 में अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ फेंका था बलिया : दयाशंकर सिंह

रंगोली से लेकर गीतों तक दिखा बलिया का शौर्य, कलाकार हुए सम्मानित

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

के के पाठक, बलिया

बलिया. बलिया बलिदान दिवस पर बुधवार को शहर स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार में भव्य कार्यक्रम हुआ। इसका शुभारंभ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया।

कार्यक्रम के दौरान बलिया के 13 शहीदों की पत्नियों तथा 25 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न एवं मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही एनसीसी कैडेटों और रंगोली बनाने वाले कलाकारों को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रंगोली बनाने वाले कलाकारों को प्रोत्साहन स्वरूप पांच-पांच हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की।

समारोह में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और महर्षि बालिका विद्यालय की छात्राओं सहित कलाकार प्रवण कान्हा जी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। ‘जहां ददरी में दिखती है दुनिया की हर दुनिया, जय हो-जय हो बागी बलिया’ जैसे गीतों पर कलाकारों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों में जोश भर दिया। बलिया बलिदान दिवस से संबंधित वीडियो का भी प्रदर्शन किया गया, जिसके माध्यम से जिले के स्वतंत्रता आंदोलन और बलिदान की गौरवशाली गाथा को याद किया गया।

परिवहन मंत्री ने कहा कि 19 अगस्त का दिन पूरे देश के साथ-साथ बलिया के लिए विशेष गौरव का दिन है। उन्होंने कहा कि देश को 1947 में आजादी मिली, लेकिन बलिया को वर्ष 1942 में ही अंग्रेजी हुकूमत से स्वतंत्र होकर देश में सबसे पहले आजाद होने का गौरव प्राप्त हुआ था। परिवहन मंत्री ने कहा कि वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान चित्तू पांडेय के नेतृत्व में बलिया के क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी शासन को उखाड़ फेंका था। करीब 14 दिनों तक बलिया स्वतंत्र रहा और इसके बाद ब्रिटिश हुकूमत को दोबारा बलिया पर अधिकार करने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी।

कहा कि 1942 में देश के कुछ ही स्थानों पर अंग्रेजी शासन के खिलाफ ऐसी सफलता मिली थी। महाराष्ट्र का सतारा, बंगाल का मिदनापुर और उत्तर प्रदेश का बलिया इसके प्रमुख उदाहरण रहे। बलिया के क्रांतिकारियों ने जेलों में बंद स्वतंत्रता सेनानियों को मुक्त कराया। चित्तू पांडेय ने बलिया के प्रथम जिलाधिकारी के रूप में 14 दिनों तक स्वतंत्र बलिया का संचालन किया, जबकि महानंद मिश्र ने पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाली। इन क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों का साहस आज भी नई पीढ़ी को देशभक्ति की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया था। बलिया की ऐतिहासिक भूमिका को सम्मान देने और नई पीढ़ी को इससे परिचित कराने के लिए 19 अगस्त को बलिया बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वतंत्रता संग्राम के व्यापक इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में मंगल पांडेय और बाबू कुंवर सिंह जैसे वीरों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष की चिंगारी को पूरे देश में फैलाने का काम किया। वर्षों के संघर्ष और असंख्य बलिदानों के बाद देश को स्वतंत्रता मिली।

बलिया बलिदान दिवस पर राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बलिया के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में जिले की भूमिका को याद करते हुए कहा कि दुनिया के किसी भी कोने में जाएं और कोई पूछे कि आप कहां से हैं, तो गर्व से कहते हैं—‘बागी बलिया’ से हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1857 की क्रांति के बाद बलिया ने देश को संघर्ष और क्रांति की एक अलग राह दिखाने का काम किया। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके बलिदान और संघर्ष का परिणाम रहा कि वर्ष 1942 में बलिया ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह कर आजादी का गौरव हासिल किया। बलिया को आजादी आसानी से नहीं मिली। इसके लिए बड़ी संख्या में स्वतंत्रता सेनानियों ने संघर्ष किया और कई वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि बलिया के इस गौरवशाली इतिहास को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कहा कि बलिया की ऐतिहासिक पहचान को बनाए रखने के साथ ही जिले को विकास के पथ पर आगे ले जाना भी जरूरी है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बलिया के विकास के लिए पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है। सरकार का प्रयास है कि जिले में बेहतर शिक्षा व्यवस्था, विकास के नए अवसर और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि बलिया का इतिहास केवल जिले की पहचान नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश और देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को याद करते हुए हमें उनके सपनों के भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, सीआरओ गुलशन जी, एडीएम अनिल कुमार, सीडीओ आलोक कुमार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया बलिदान दिवस बलिया समाचार बागी बलिया राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी हिंदी न्यूज़

Post navigation

Previous: Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर भड़के, कहा 20 करोड़ खर्च के बाद भी गांव नहीं बचे तो जांच कराऊंगा, दोषियों को जेल भिजवाऊंगा’
Next: 20 अगस्त 1942: जब चित्तू पांडे बने स्वतंत्र बलिया के जिलाधिकारी, गांव-गांव पंचायत बनाने का हुआ आदेश

ये भी पढ़ें

Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026
sadak nirman gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 3 October, 2026

Recent Posts

  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता

You may have missed

Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026
sadak nirman gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 3 October, 2026
Belthra Lekhpal Protest
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया

General Desk 3 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.