मनियर मार्ग के नई बस्ती चट्टी के समीप कमांडर जीप ट्रक के पीछे टकरा गई. जिससे उस पर सवार विवाहिता की मौत हो गई,
मनियर मार्ग के नई बस्ती चट्टी के समीप कमांडर जीप ट्रक के पीछे टकरा गई. जिससे उस पर सवार विवाहिता की मौत हो गई,
सिकंदरपुर (बलिया)। थाना क्षेत्र के दियारा सीसोटार में सोमवार को घाघरा नदी में नहाते समय प्रियंका (18) डूब गई, जबकि डूब रही तीन अन्य लड़कियों को एक व्यक्ति ने बचा लिया. गांव वालों और …
थाना क्षेत्र के बनहरा गांव निवासी बाइक दुर्घटना में मृत अध्यापक का अंतिम संस्कार परिवार वालों ने शनिवार को देर शाम कठौड़ा स्थित श्मशान में कर दिया.
सहतवार पुलिस चौकी के पास 50 मी. की दूरी पर एक ही रात्रि मे चोरों ने दो दुकानों को कुन्डी तोड़कर व फाटक के टिन का चादर फाड़कर नगदी सहित हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया.
रविवार के शाम लगभग 4.45 बजे उच्चकों ने सहतवार थाने के गेट के सामने से ही मोटरसाइकिल उड़ा दी.
बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के समीप कार के धक्के से अनुराग (7) पुत्र बृजेश यादव की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
स्थानीय थाने पर तैनात एक 32 वर्षीय कांस्टेबल की मृत्यु रविवार को वाराणसी विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में सोमवारी ड्यूटी के दौरान हो गई. अपने साथी के निधन का समाचार सुनते ही सहकर्मियों में उदासी फैल गई.
परिजनों की डांट से क्षुब्ध टोंस नदी में छलांग लगाई बीए की छात्रा का शव रविवार की दोपहर में रामपुर चीट गांव के सामने मिला.
सांसद आदर्श ग्राम ओझवलिया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में एक समारोह का आयोजन कर तीन दिन के अंदर कंप्यूटर चोरी का पर्दाफाश करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया.
प्रधानपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा जन सेवा केन्द्र के संचालक द्वारा खाता धारकों के खाते से पैसा गबन कर लिए जाने से खाताधारकों में आक्रोश व्याप्त है.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरा गांव के धर्मजा मौज में चोर सरकारी नलकूप का मोटर खोल ले गए
विकास खंड बेलहरी के उदवंतछपरा के कोटेदार के विरुद्ध पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र सागर सिंह ने शनिवार को थाने में तहरीर दी है. तहरीर के आधार पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.
प्रदेश के सिंचाई सचिव शम्भूनाथ ने शनिवार को दूबेछपरा के पास 29 करोड़ की लागत से हो रहे कटानरोधी बचाव कार्य का निरीक्षण किया.
पिपरा पुल के पास शनिवार की दोपहर युवती ने टोंस नदी में छलांग लगा दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस व एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गयी. घंटों खोजबीन करने के बाद भी कामयाबी नहीं मिली.
सदर कोतवाली क्षेत्र के सहोदरा गांव में खूंटा गाड़ने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए.
पकवाइनार-चंद्रवार मार्ग स्थित शाहमुहम्मदपुर गांव के पास शनिवार की रात सात बजे बोलेरो सवार बदमाशों बाइक सवार स्वास्थ्यकर्मी को गोली मारकर बाइक लूट भाग निकले.
भटनी-वाराणसी रेलखंड स्थित उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार रेलवे पुल को पार करते समय शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई.
शुक्रवार की देर रात सिकंदरपुर बेल्थरा मार्ग के मिल्की मोहल्ला मोड़ पर दोपहिया वाहनों की आपस में टक्कर से 30 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
कोतवाली गेट के पास खड़ी हीरो स्पलेंडर बाइक को शुक्रवार की अपरान्ह उचक्कों ने उड़ा दिया. पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है.
थाना क्षेत्र के चकखान गांव में दीवाल में बने छेद से विवाहिता को देखना एक युवक को उस समय महंगा पड़ गया, जब महिला इस संबंध में शिकायत करने पुलिस के पास पहुंच गई.