BSP विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, मायावती ने जताया शोक

umashankar singh bsp mla

Breaking News: बलिया के लिए एक दुखद खबर आ रही है. रसड़ा के विधायक और बीएसपी नेता उमाशंकर सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है.
बीएसपी नेता मायावती ने उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया है.

सोशल साइट X पर बीएसपी नेता मायावती ने लिखा है, “बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के कर्मठ, ईमानदार व पूरी तरह से वफादार बलिया की रसड़ा सीट से लोकप्रिय विधायक श्री उमाशंकर सिंह की आज शाम लम्बी बीमारी की वजह से इलाज के दौरान देहान्त हो जाने की ख़बर अति-दुखद। उनके परिवार तथा उनके सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदना। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा की जितनी भी तारीफ की जाये वह कम है। उनका पूरा परिवार बी.एस.पी. परिवार की तरह है तथा उनके परिवार के सभी लोग मुझे बड़ी बहन की तरह ही पूरा आदर-सम्मान देते हैं। उनके पुत्र से लगातार सम्पर्क बने रहने के दौरान ही आज शाम उनके देहान्त की ख़बर उनके पुत्र से ही मिली। इस दुख की घड़ी में मैं व पूरी पार्टी उनके व उनके परिवार के साथ है तथा उन्हें किसी भी प्रकार से हिम्मत नहीं हारना है बल्कि इस परिस्थिति का सामना करते हुये आगे बढ़ना है। कुदरत उन सभी लोगों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।”

2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले बीएसपी के अकेले विधायक थे. उमाशंकर सिंह 2012 से रसड़ा से विधायक थे.

उमाशंकर सिंह पिछले 2 साल से कैंसर से पीड़ित थे. दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था.

उमाशंकर सिंह का जन्म 2 जनवरी 1971 को बलिया जिले के खनवर गांव में हुआ था.

uma shankar singh rakhi mayawati
बीएसपी नेता मायावती रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह को राखी बांधती थीं. (फोटो: फेसबुक)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है. समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने भी उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.