जिला अस्पताल में उच्चकों की सक्रियता बढ़ गई है. आए दिन मरीजों के कीमती सामान गायब हो रहे हैं. सोमवार को महिला मरीज से उच्चकों ने नकदी सहित आभूषण पर हाथ साफ कर दिया.
जिला अस्पताल में उच्चकों की सक्रियता बढ़ गई है. आए दिन मरीजों के कीमती सामान गायब हो रहे हैं. सोमवार को महिला मरीज से उच्चकों ने नकदी सहित आभूषण पर हाथ साफ कर दिया.
जिला अस्पताल परिसर स्थित सफाई कर्मियों के आवास में सोमवार को पति-पत्नी में विवाद हो गया. इस बीच पत्नी ने पति पर तेजाब फेक दिया. उसका उपचार जिला अस्पताल में हुआ. सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई.
उभांव थाना क्षेत्र के तिरनइ खिजिरपुर गांव में सोमवार को अपरान्ह लगभग 12 बजे परिवारिक कलह से क्षुब्ध 20 वर्षीय विवाहिता ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए लगाया गले में फाँसी का फंदा.
सांसद आदर्श गांव ओझवलिया में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्थापित नि:शुल्क कंप्यूटर केंद्र के कंप्यूटरों पर चोरोंं ने हाथ साफ कर दिया है.
चितबड़ागाँव थाना क्षेत्र के धर्मापुर तिराहे से सौ मीटर दूर बोलेरो – कार की आमने-सामने की टक्कर मे तीन लोग घायल हो गए. तीनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरही पहुंचाया गया.
थाना पुलिस ने रविवार को जुआ खेलते समय मुख्य सरगना सहित अन्य जुआरियों को गिरफ्तार कर जुआ एक्ट में चालान कर दिया.
थाना क्षेत्र के घाघरा तटवर्ती दियारे के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी के साथ अपहरण कर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता के पिता द्वारा स्थानीय थाने में तहरीर दी गई है.
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के फरसाटार गांव निवासी तेजाब हमले का पीड़ित 18 वर्षीय विशाल राजभर की मौत शनिवार को शहर के एक निजी चिकित्सालय में हो गयी. पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
विदेश भेजने के नाम पर सैकड़ों लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाली टीम के सरगना को शनिवार की सुबह 7 बजे को उभांव पुलिस ने कृषि मण्डी पशुहारी मार्ग से धर दबोचा और संबधित धाराओं में जेल भेज दिया.
कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर में रिक्शा चालक के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर बैरिया पुलिस ने जेल भेज दिया है
पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह शनिवार को अचानक दतहां टीएस बन्धे पर पहुंची. वहां उन्होंने घाघरा के बढ़ाव सहित टीएस बन्धे के बाबत अपने अधीनस्थों एवं राजस्व विभाग के कर्मियों से जानकारियां प्राप्त की.
स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए शनिवार को आयोजित परीक्षा के दौरान मुन्नाभाई के पक़ड़े जाने पर श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर माविद्यालय के छात्रों ने जमकर बवाल काटा.
थाना क्षेत्र के चांदपुर गावं में रिक्शा भाड़ा को लेकर हुई खखनू पासवान की हत्या के बाद बृहस्पतिवार को सैकड़ों लोग थाने में जुट गये. वहां से आने के बाद लाठी डन्डे से लैस सैकड़ों पासवान बिरादरी के लोगो ने चादंपुर निवासी आरोपी के घर पर देर रात हमला कर दिया.
शुक्रवार की सुबह घाघरा के छाड़न मे फिसलने से एक 60 वर्षीय वृद्ध (विकलांग) की मृत्यु हो गयी है. सूचना पर पहुँची सहतवार पुलिस ने लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया.
रसड़ा-हजौली मार्ग स्थित पाण्डेयपुर पुलिया के समीप बृहस्पतिवार की देर शाम बाइक सवार नकाबपोश चार बदमाशों ने सराफा व्यवसायी को मारपीट कर लाखों रुपयो के गहने, मोबाइल व बाइक लूट लिया.
भगवान शिव के जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है, लेकिन सरकार का कोई नुमाइंदा सुनने को तैयार नहीं है.
चांदपुर गाँव में गुरुवार की शाम किराये के विवाद में एक 65 वर्षीय रिक्शा चालक की हत्या कर दी गई है. ग्रामीणों द्वारा शव बैरिया थाना में पहुंचा दिया गया है.
लगभग दस वर्ष पूर्व बारात के दौरान कहासुनी होने पर लौटने के बाद घर पर चढ़कर दबंगई के साथ गोली मारने के मामले में सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश (गैंगस्टर कोर्ट) विनोद कुमार की अदालत ने तीन अभियुक्तों को दस-दस वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है तथा दो लाख 70 हजार रुपये जुर्माने की धनराशि से दंडित किया है.
ग्राम सभा सिगही में 24 जून की रात कुसौरीकला निवासी संतोष सिंह की हुई हत्या के मामले में आरोपी कमलेश कुँवर को सहतवार पुलिस ने रिमाण्ड पर लेकर उसके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 315 का तमंचा व एक अदद जिन्दा व एक खोखा बरामद कर उसे 3 / 25 आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया.
गुरुवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के बहादुरपुर दतहां ग्राम निवासी भैंस चराने गए एक 24 वर्षीय युवक की मृत्यु आकाशीय बिजली की जद में आने से हो गई.