आखिरी बार ऑनलाइन विधानसभा से जुड़े थे उमाशंकर सिंह, पूरे सदन ने की थी जल्द स्वस्थ होने की कामना

uma shankar mask

बलिया. स्वास्थ्य कारणों से विधानसभा नहीं पहुंच पा रहे बसपा विधायक उमाशंकर सिंह आखिरी बार 24 फरवरी 2025 को विधानसभा की कार्यवाही से ऑनलाइन जुड़े थे. विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हें वर्चुअली सदन से जुड़ने के साथ अपनी बात रखने की भी अनुमति दी थी.

स्पीकर सतीश महाना ने उमाशंकर सिंह को बोलने का मौका भी दिया. स्पीकर ने सदन की तरफ से बसपा विधायक के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की थी.

सदन से ऑनलाइन जुड़े उमाशंकर सिंह ने इस पर विधानसभा अध्यक्ष का धन्यवाद किया था. उन्होंने उन्हें वर्चुअली जुड़ने और अपनी बात रखने की अनुमति देने के लिए आभार जताया था.

कार्यवाही के दौरान उमाशंकर सिंह के स्वास्थ्य का जिक्र होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने केवल अपनी ओर से ही नहीं, बल्कि पूरे सदन की तरफ से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी. इसके जवाब में उमाशंकर सिंह ने उनका आभार जताया.

(बलिया लाइव ब्यूरो)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.