Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • कटानरोधी बचाव कार्य में तनिक भी कोताही बर्दाश्त नहीं – सिंचाई सचिव
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • वायरल VIDEO

कटानरोधी बचाव कार्य में तनिक भी कोताही बर्दाश्त नहीं – सिंचाई सचिव

प्रदेश के सिंचाई सचिव शम्भूनाथ ने शनिवार को दूबेछपरा के पास 29 करोड़ की लागत से हो रहे कटानरोधी बचाव कार्य का निरीक्षण किया.
General Desk 23 July, 2017 1 minute read

बैरिया (बलिया)। प्रदेश के सिंचाई सचिव शम्भूनाथ ने शनिवार को दूबेछपरा के पास 29 करोड़ की लागत से हो रहे कटानरोधी बचाव कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान कार्य पूरा करने के तय समय सीमा के अंतिम पड़ाव पर चंद मजदूरों के सहारे चल रहे बचाव कार्य पर विभागीय अधिकारियों पर नाराजगी जताई, साथ ही कार्य स्थल पर मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए. कहा- नदी कभी भी उफान पर आ सकती है, लिहाजा उससे पहले बचाव कार्य पूरा किया जाए. 

निरीक्षण के दौरान सचिव (सिंचाई) ने बताया कि बलिया में  कई वर्षों से नदियों से हो रहे कटान कई समस्या को लेकर मुख्यमंत्री काफी गम्भीर है. यही कारण है कि बजट न होने के बाद भी उन्होंने आकस्मिक निधि से यहां के लिये बनाये गये प्रोजेक्ट के लिये धन अवमुक्त किया. चेताया कि कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. दोषी पाये जाने पर कार्रवाई तय है. अधिकारियों ने कार्य की धीमी गति का कारण पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश को बताया. सिंचाई सचिव ने अब तक के किए गए बचाव कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया. साथ ही मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से पूछताछ कर सत्यापन भी किया.

इसके पहले उन्होंने एनएच-31 के सुरक्षा के लिये बनाये गये स्पर संख्या 23 के पास हो रहे बचाव कार्य का निरीक्षण भी किया. यहां पर नदी से एनएच की दूरी मात्र 20 मी. है. यहां भी अधिकारियों को कार्य में  तेजी लाने को निर्देशित किया. इस मौके पर आईएएस के बालाजी, एडीएम मनोज सिंघल, अधीक्षण अभियंता एके राय, अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार चतुर्वेदी, एसडीओ सीएम शाही, एसडीएम बैरिया राधेश्याम पाठक, तहसीलदार मिस्री सिंह चौहान, नायब तहसीलदार शशिकांत मणि, सहायक अभियंता मुन्ना यादव, प्रशांत गुप्ता आदि मौजूद थे. सिंचाई सचिव ने विभागीय अधिकारियों को बंधे के प्वाइंट 650 मी पर बन रहे स्पर के उत्तर दिशा के 200 मीटर को भी अति संवेदनशील बताते हुए अलर्ट रहने की चेतावनी दी.
केहरपुर के लिये कटानरोधी कार्य को दिया निर्देश

कटान की दहलीज पर खड़े  केहरपुर के दर्जनों लोगों ने सचिव (सिंचाई) से अपनी व्यथा सुनायी. इस पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ गांव के पास नदी से हो रहे कटान का सच अपनी आंखों से देखने के बात अधीक्षण अभियन्ता से से कहा. यहां के लिए बनाये गये प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी ली. साथ ही विभागीय अधिकारियों को आश्वस्त किया कि आप यहां के लिये बनाये गये प्रोजेक्ट के अनुसार बचाव कार्य शुरू करें. हम प्रोजेक्ट की स्वीकृति दिलायेंगे. कहा कि कटान को लेकर मुख्यमंत्री काफी गम्भीर हैं. उनका आदेश है कि नदी से एनएच के बीच के गांवों को भी सुरक्षित किया जाय.

खनन रोकने के लिये ग्रामीणों ने लगायी गुहार

ग्रामीणों ने सचिव सिंचाई से नदी के रास्ते बदस्तूर हो रहे अवैध लाल बालू के खेल की भी शिकायत की. इस पर अधिकारी ने मौके पर उपस्थित एसडीएम बैरिया से दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही को निर्देश दिया. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनो से बैरिया पुलिस की मिलीभगत से केहरपुर गंगा घाट पर बड़ी नावों के सहारे गंगापार से लाल बालू का खेल चल रहा है. इसमे प्रत्येक दिन दर्जनों ओवरलोड ट्रैक्टर सुघर छपरा-केहरपुर सम्पर्क मार्ग पर फर्राटे भर कर मार्ग को क्षतिग्रस्त कर दिये है. ऐसे में  हम पीडितों को आपदा के वक्त अपना समान भी सुरक्षित स्थान पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.

Tags: बाढ़ बैरिया मझौंवा सचिव सिंचाई

Post navigation

Previous: पिपरा पुल के पास बीए की छात्रा ने टोंस नदी में लगाई छलांग
Next: उदवंतछपरा के कोटेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

ये भी पढ़ें

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.