Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • 21 मार्च, विश्व वानिकी दिवस पर विशेष – वृक्षारोपण को जीवन – शैली का अंग बनाना होगा, अब भी नहीं चेते तो भुगतना पड़ेगा भयंकर परिणाम
  • Featured Story
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज

21 मार्च, विश्व वानिकी दिवस पर विशेष – वृक्षारोपण को जीवन – शैली का अंग बनाना होगा, अब भी नहीं चेते तो भुगतना पड़ेगा भयंकर परिणाम

बलिया सहित पूरे पूर्वांचल के जिलों में है वनों का अभाव - यदि हम पूर्वांचल में वन क्षेत्र की स्थिति को देखें तो सोनभद्र एवं मिर्जापुर को छोड़कर शेष जिलों में वन क्षेत्र की स्थिति बेहद खराब है.
Central Desk 20 March, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
dr Ganesh pathak
21 मार्च, विश्व वानिकी दिवस पर विशेष – वृक्षारोपण को जीवन – शैली का अंग बनाना होगा, अब भी नहीं चेते तो भुगतना पड़ेगा भयंकर परिणाम

 

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

के के पाठक, बलिया

 

भारतीय संस्कृति में वन एवं वन्यजीव संरक्षण की संकल्पना कूट – कूट कर भरी पड़ी है. हमारी संस्कृति सनातन संस्कृति है, अरण्य संस्कृति है, जिसमें सामंजस्य, स्वभाव,सहयोग एवं सहजीवन की भावना निहित है.

इसी भावना से प्रेरित होकर हम वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा एवं संरक्षा करते आ रहे हैं, किंतु आधुनिक काल में मानव की भोगवादी प्रवृत्ति, विलासितापूर्ण जीवन एवं अनियोजित एवं अनियंत्रित तरीके से किए जा रहे विकास ने वनों का इस तरह से सफाया किया कि अब पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी असंतुलन की स्थिति उत्पन्न होती जा रही है. वनों के विनाश का चतुर्दिक दुष्प्रभाव दिखाई देने लगा है.

प्राकृतिक आपदाओं,ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन,अति वृष्टि, अनावृष्टि अर्थात् बाढ़ एवं सूखा,भू-क्षरण,
मौसम में बदलाव एवं वायु प्रदूषण में वृद्धि जैसी समस्याओं में वन विनाश के चलते अतिशय वृद्धि होती जा रही है,जिससे मानव का जीवन दुष्कर होता जा रहा है.

हमारी भारतीय संस्कृति में वनों के प्रति विशेष प्रेम,अनुराग एवं रक्षा का भाव था. वृक्षों में देवता का वास मानकर उनकी पूजा करने की परम्परा आज भी कायम है. महत्वपूर्ण वृक्षों, लताओं एवं झाड़ियों पर देवी- देवता का वास मानकर उनकी पूजा का विधान बना दिया गया ताकि उनको कोई विनष्ट न करें. यही नहीं भारतीय संस्कृति वृक्षारोपण के लिए त्यौहार भी मनाया जाता है,जिसे ‘ब्राह्मण पर्व’ कहा जाता है अर्थात वृक्षारोपण को ‘ब्रह्म कर्म’ के समान मानकर महत्व प्रदान किया गया है और इस दिन प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करने का विधान बनाया गया है.हमारे वैदिक ग्रंथों में वृक्ष काटने पर दण्ड का विधान बनाया गया है.वृक्षों को देवता मानते हुए ‘वृक्ष देवों भव’ कहा गया है.

एक वृक्ष लगाने का महात्म्य दस पुत्र उत्पन्न करने के बराबर माना गया है. मत्स्यपुराण में उल्लेख मिलता है कि जो व्यक्ति पौधारोपण करता है, वह तीस हजार पितरों का उद्धार करता है किंतु अफसोस पश्चिमी सभ्यता के रंग में रंगकर हम अपनी संस्कृति की मूल अवधारणाओं को भूलते जा रहे हैं और अंधाधुंध वन विनाश की तरफ अग्रसर हैं,जो हमारे लिए विनाशकारी सिद्ध हो रहा है.

हमारे भारतीय संस्कृति में वास्तुशास्त्र के अनुसार वृक्ष लगाने का विधान बनाया गया है, किंतु अब इसका भी पालन नहीं हो रहा है,जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ रहा है.यही नहीं हमाराआयुर्वेद ज्ञान अति प्राचीन है, जिसमें सभी प्रकार के वृक्षों, झाड़ियों एवं लताओं के औषधीय गुणों का वर्णन है. वनस्पतियां आयुर्वेद की प्राण हैं किंतु हम इस ज्ञान से भी विमुख होते जा रहे हैं. सबसे बड़ी बात तो यह है कि वृक्षों से ही हमें आक्सीजन प्राप्त होता है.

कोरोना काल में हम आक्सीजन के महत्व को समझ चुके हैं,फिर हममें वृक्षारोपण के प्रति चेतनता नहीं आ रही है. एक वृक्ष अपने पचास वर्ष के जीवन काल में लगभग पन्द्रह लाख रूपए से अधिक का लाभ देता है.

बलिया सहित पूरे पूर्वांचल के जिलों में है वनों का अभाव –
यदि हम पूर्वांचल में वन क्षेत्र की स्थिति को देखें तो सोनभद्र एवं मिर्जापुर को छोड़कर शेष जिलों में वन क्षेत्र की स्थिति बेहद खराब है. किसी भी जिले में कुल भूमि के चार प्रतिशत से अधिक वन क्षेत्र नहीं हैं. यदि बलिया जिले की बात करें तो इसकी स्थिति अति भयावह है. बलिया जिले में तो प्राकृतिक वनस्पतियां शून्य हैं जो मानव रोपित वनस्पतियां हैं ,वो कुल भूमि के मात्र 1.54 प्रतिशत ही है जबकि 33 प्रतिशत भूमि पर वनों का होना आवश्यक है.बलिया ज़िला में 2019,2020 एवं 2021 में क्रमश: 35.18, 31.00, 23.98 एवं 43.16 लाख पौधे लगाए गए थे. किंतु उचित रख – रखाव एवं संरक्षण के अभाव में इनमें से आधे से अधिक सूख गये,जिससे वृक्षारोपण का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है.

उपर्युक्त तथ्यों को देखते हुए आवश्यकता इस बात की है कि वृक्षारोपण को जनांदोलन बनाया जाय. इस आन्दोलन में जन – जन की सहभागिता सुनिश्चित की जाय. वृक्षारोपण सिर्फ सरकार का या वन विभाग का ही कार्य नहीं है, बल्कि हम सबका पुनीत कर्तव्य बनता है कि न केवल पौधारोपण करने, बल्कि उसकी रक्षा करने की जिम्मेदारी भी हम उठाएं.हमें वृक्षारोपण को एवं उसके संरक्षण तथा रख- रखाव को अपनी जीवन – शैली का अंग बनाना होगा, अन्यथा हमें अभी और अधिक भयंकर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Bagiballia बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया ब्रेकिंग न्यूज मत्स्यपुराण मिर्जापुर सोनभद्र

Post navigation

Previous: थम्हनपुरा पुलिया के पास से चोरी की बकरी के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
Next: परंपरागत और पूरे हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाएं जनपदवासी: ज़िलाधिकारी

ये भी पढ़ें

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

You may have missed

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.