Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • परंपरागत और पूरे हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाएं जनपदवासी: ज़िलाधिकारी
  • अध्यात्म
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा

परंपरागत और पूरे हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाएं जनपदवासी: ज़िलाधिकारी

एसपी देव रंजन वर्मा ने कहा कि गरिमा के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से ही यह त्यौहार मनाया जाए.उन्होंने सभी शांति समिति के सदस्यों को उनके यहां होने वाले होलिका दहन की सूचना अपने पास के थाने में अवश्य देने को कहा.
Central Desk 20 March, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
People of the district should celebrate the festival traditionally and with full enthusiasm: District Magistrate
होलिका दहन और होली त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
परंपरागत और पूरे हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाएं जनपदवासी: ज़िलाधिकारी
नहीं होगी कोई नई परंपरा की शुरुआत

 

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

बलिया. होलिका दहन और होली के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक बुधवार को जिलाधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई.

जिलाधिकारी ने इसमें एक-एक कर सभी शान्ति समिति के सदस्यों से बातचीत कर उनकी समस्याएँ सुनी और पूरी ज़िम्मेदारी के साथ समाधान कराने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये. साथ ही समिति के सदस्यों को सुरक्षा व अन्य व्यवस्था के दृष्टिगत जरूरी सतर्कता बरतने के लिए कहा.

जनपद में होलिका दहन 24 मार्च को रात्रि में संपन्न होगा और 25 मार्च सुबह से दोपहर 1:00 तक रंग भरी होली का त्यौहार मनाया जाएगा.

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी जनपदवासी होलिका दहन और होली के त्यौहार को परम्परागत, पूरे हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं . जनपद में कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी.

कोई ऐसा कार्य न किया जाए, जिससे किसी की भावना को ठेस पहुँचे.उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से होली के दिन शराब न पीने और उपद्रव से परहेज़ करने का आग्रह किया.

कहा कि रंग के बजाय कीचड़ एवं अन्य रासायनिक सामग्रियों का प्रयोग कदापि न करें. यदि क़ानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ हुआ तो कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

उन्होंने नगरपालिका/ नगर पंचायतों के ईओ को नगरीय क्षेत्रों में और ग्रामीण क्षेत्रों के होलिका दहन वाले स्थानों के लिए डीपीआरओ को समुचित साफ-सफाई एवं होली के दिन 12:00 बजे के बाद से पानी की उपलब्धता को सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.

विद्युत विभाग के एक्सईएन को यह सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया कि होलिका दहन वाले स्थानों पर केबल वाले तार ना हो

.उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को अभियान चलाकर नकली खोया, मिठाई, मेवा और पनीर जैसे खाद्य पदार्थों का सैंपल लेकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

उन्होंने चिकित्सा विभाग को विशेष रूप से बैठक में उपस्थित एसीएमओ को सीएमओ के सामंजस्य से सभी सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पतालों के डॉक्टरों और एंबुलेंस को सक्रिय रखने का निर्देश दिया.

उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट,सभी सीडीएम और सीओ को अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए शांतिपूर्वक होली के त्यौहार को संपन्न कराने का निर्देश दिया.

एसपी देव रंजन वर्मा ने कहा कि गरिमा के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से ही यह त्यौहार मनाया जाए.उन्होंने सभी शांति समिति के सदस्यों को उनके यहां होने वाले होलिका दहन की सूचना अपने पास के थाने में अवश्य देने को कहा.

उन्होंने थानों में होने वाली शांति समिति की बैठकों में पिछले वर्षों के चिन्हित स्थानों के बारे में सावधानी बरतने का निर्देश दिया.

उन्होंने होलिका दहन वाले क्षेत्रों में लगाए गए चौकी इंचार्ज और बीट कांस्टेबल सहित अन्य पुलिसकर्मियों को होलिका दहन की शुरुआत से लेकर समाप्ति तक ड्यूटी पर बने रहने का निर्देश दिया.

बैठक में एडीएम डीपी सिंह, एएसपी अनिल कुमार झा, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी, सहित अन्य अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्यों में बब्लू भाई,लाल बच्चन प्रजापति,असगर अली सहित शांति समिति के सदस्य मौजूद थे.

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Bagiballia एसपी जिलाधिकारी डीएम त्यौहार बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया ब्रेकिंग न्यूज होली

Post navigation

Previous: 21 मार्च, विश्व वानिकी दिवस पर विशेष – वृक्षारोपण को जीवन – शैली का अंग बनाना होगा, अब भी नहीं चेते तो भुगतना पड़ेगा भयंकर परिणाम
Next: पॉक्सो एक्ट के आरोपी को आठ वर्ष का सश्रम कारावास

ये भी पढ़ें

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

You may have missed

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.