Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • सुरेमनपुर – शाम से डाल दिए थे ट्रेन टिकट के लिए डेरा, बैरंग लौटे
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

सुरेमनपुर – शाम से डाल दिए थे ट्रेन टिकट के लिए डेरा, बैरंग लौटे

सेनानी ट्रेन के सिर्फ चार टिकट ही बुक हो पाए, पहले ही दिन यात्रियों के हाथ निराशा लगी
News Desk 12 September, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बैरिया (बलिया) से वीरेंद्र नाथ मिश्र

बैरिया क्षेत्र के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम से ही रिजर्वेशन कराने के लिए लोग पहुंचने लगे थे. वे विधिवत आरक्षण खिड़की के सामने डेरा डाल बैठ गए थे. गुरुवार को सुबह 8 बजे नियत समय पर आरक्षण खिड़की खुली. मुश्किल से अप 02561 जयनगर-नई दिल्ली सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन के चार टिकट ही बुक हो पाए. इसके बाद आरक्षण खिड़की पर किसी भी ट्रेन में सीट खाली नहीं होने की सूचना मिली. लोग मायूस हो गए.

पहले तो कोई जुगाड़ लग जाए और टिकट मिल जाए की उम्मीद थी. टिकट के इच्छुक लोग मारे-मारे फिरे, फिर बाद में कोई उपाय काम न आने पर निराश होकर धीरे-धीरे अपने घरों को वापस लौट गए. इस रूट से आगामी 12 सितंबर से कुल 4 जोड़ी विशेष रेलगाड़ियां चलने वाली हैं. जिसके टिकट की बुकिंग तो आज से शुरू हुई, और पहले ही दिन यात्रियों के हाथ निराशा लगी.

उल्लेखनीय है कि जून माह के पहले हफ्ते से इस रूट पर अप व डाउन में पवन, साबरमती, सरयू-जमुना व ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही है. इन चारों ट्रेनों का अप साइड के सभी टिकट आगामी 31 अक्टूबर तक फुल हैं. इधर से जाने वाले सबसे ज्यादा यात्री अप साइड के ही हैं.
इधर बीते सप्ताह केंद्र सरकार व रेल मंत्रालय ने 12 सितंबर से विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की. जिसमें 4 ट्रेनें आप व डाउन दोनों साइड के लिए इस रूट से गुजरेगी. जिसमें जयनगर-नई दिल्ली सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन काही सुरेमनपुर में दैनिक ठहराव है. जबकि प्रत्येक शनिवार को वलसाड-मुजफ्फरपुर, प्रत्येक सोमवार को मुजफ्फरपुर- वलसाड, प्रत्येक सोमवार व शनिवार को चेन्नई-छपरा तथा प्रत्येक सोमवार बुधवार को छपरा-चेन्नई एवं प्रत्येक मंगलवार को डिब्रूगढ़- अमृतसर तथा प्रत्येक सोमवार को अमृतसर-डिब्रूगढ़ ट्रेन इस रुट से चलेगी.


सेनानी को छोड़कर शेष तीनों विशेष ट्रेनों का ठहराव सुरेमनपुर में न होकर छपरा व बलिया में होगा. उधर इस बाबत सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात वाणिज्य अधीक्षक विश्वजीत गांगुली से आरक्षित टिकटों के हालात के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जो नई चार ट्रेनें चली है, उसमें से सिर्फ सेनानी का ही चार टिकट बन पाया. उसके बाद सब टिकट फुल हो गए हैं. नई चली चारों विशेष रेलगाड़ियों के सभी आरक्षित टिकट अगले 120 दिनों के लिए फुल हो गए हैं. पहले से जो चार ट्रेनें चल रही है उनका भी आरक्षित टिकट 31 अक्टूबर तक फुल है. लोगों की परेशानी देखकर भी हम क्या कर सकते हैं. जब सभी टिकट फुल हो गए हैं तो हम क्या करें.

Related

Tags: आरक्षण ट्रेन बलिया बैरिया रेल सुरेमनपुर

Post navigation

Previous: सड़क गड्ढे में तब्दील, भाजपा नेता ने मरम्मत के लिए लगाई गुहार
Next: लाई की बोरियों में छिपा कर ले जा रहे थे शराब, पिकअप सीज

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.