Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • एक जनपद-एक उत्पाद समिट में राष्ट्रपति बांटेंगे 800 करोड़ रुपये के ऋण
  • ब्रेकिंग न्यूज

एक जनपद-एक उत्पाद समिट में राष्ट्रपति बांटेंगे 800 करोड़ रुपये के ऋण

दस अगस्त को आयोजित एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) समिट में लाभार्थियों को करीब 800 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए जाएंगे. राजधानी लखनऊ में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चुने हुए लाभार्थियों को ऋण के पत्र सौंपेंगे. जबकि जिलों में वहां के प्रभारी मंत्री व अन्य जनप्रतिनिधि लाभार्थियों को ऋण देंगे.
News Desk 10 August, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
PRESIDENT_KOVID
शुक्रवार को लखनऊ में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चुने हुए लाभार्थियों को ऋण के पत्र सौंपेंगे

लखनऊ। दस अगस्त को आयोजित एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) समिट में लाभार्थियों को करीब 800 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए जाएंगे. राजधानी लखनऊ में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चुने हुए लाभार्थियों को ऋण के पत्र सौंपेंगे. जबकि जिलों में वहां के प्रभारी मंत्री व अन्य जनप्रतिनिधि लाभार्थियों को ऋण देंगे.
राष्ट्रपति तीन जिलों के 78 कारीगरों को टूलकिट भी प्रदान करेंगे. इनमें गोरखपुर, आगरा व मुरादाबाद जिला शामिल है. इससे यहां के कारीगर अपने उत्पादों को और बेहतर ढंग से निर्मित कर सकेंगे. इन जिलों के कारीगरों को इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन से प्रशिक्षण दिया गया है.
इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन प्रदेश के आठ जिलों-वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा, सहारनपुर एवं झांसी के भी कारीगरों को प्रशिक्षित कर रहा है. यहां की अध्यक्ष क्षिप्रा शुक्ला ने बताया कि कारीगरों को प्रशिक्षण देने का सिलसिला लगातार चल रहा है. वाराणसी में शिल्प ब्रोकेड, फीरोजाबाद में ग्लास वर्क, खुर्जा में पाटरी तथा लखनऊ में जरी-जरदोजी और ब्लाक प्रिंटिंग की वर्कशाप भी शीघ्र आयोजित की जाएगी.

एक घंटे कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे राष्ट्रपति

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 10 अगस्त को ओडीओपी समिट में एक घंटा रहेंगे. इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय समिट का उद्घाटन राष्ट्रपति करेंगे. वे दिन में 11 बजे पहुंचेंगे. सबसे पहले यहां लगी ओडीओपी की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे. राष्ट्रपति दस्तकारों से बातचीत भी करेंगे. इसके बाद मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे. स्वागत भाषण मंत्री सत्यदेव पचौरी देंगे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी व राज्यपाल राम नाईक भी उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे. इसके बाद राष्ट्रपति का उद्बोधन होगा.

कई एमओयू पर लगेगी मुहर

ओडीओपी समिट में कई कंपनियों से एमओयू भी होगा. इनमें अमेजन, क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया, एनएसई, बीएसई व जीई हेल्थकेयर कंपनियां शामिल हैं. इस मौके पर ओडीओपी की कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन होगा. ओडीओपी की वेबसाइट व टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा.

49 जिलों में होगा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

ओडीओपी समिट के कार्यक्रम का प्रदेश के 49 जिलों में सीधा प्रसारण होगा. इसके लिए वीडियो स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की गई है. जिलों में कलेक्ट्रेट परिसर, जिला पंचायत सभागार, नगर पालिका सभागार, कमिश्नर ऑफिस सभागार व विकास भवन में सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई है.

Related

Tags: ओडीओपी यूपी राष्ट्रपति लखनऊ

Post navigation

Previous: रसड़ा से 17 तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा पर रवाना
Next: महागठबंधन में दरार ही दरार : केजरीवाल का एलान, नहीं होंगे गठबंधन का हिस्सा

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.