Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • UP Panchayat Elections 2021: बांसडीह में पुलिस-प्रत्याशियों की बैठक, कर्मचारियों पर सीडीओ की चेतावनी बेअसर और अन्य खबरें
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़

UP Panchayat Elections 2021: बांसडीह में पुलिस-प्रत्याशियों की बैठक, कर्मचारियों पर सीडीओ की चेतावनी बेअसर और अन्य खबरें

Remote Desk 17 April, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Bansdih Meeting

बलिया. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रशिक्षण के तीसरे दिन 4658 कर्मियों ने ट्रेनिंग ली. जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्रा ने कर्मचारियों को मतदान की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया. उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रकार की भ्रांति हो तो उसे पूछकर दूर कर लें. निर्वाचन प्रक्रिया की जितनी अच्छी तरह जानकारी होगी, उतना ही आप सब को यह आसान लगेगा. पोलिंग पार्टी रवानगी से लेकर चुनाव की शुरुआत और अंतिम समय तक क्या करना है इसकी जानकारी दी.

 

तीसरे दिन भी दोनों पालियों को मिलाकर कुल 142 निर्वाचन कार्मिक अनुपस्थित रहे, जिनमें

 

31 पीठासीन अधिकारी, 28 मतदान अधिकारी प्रथम, 40 मतदान अधिकारी द्वितीय व 43 मतदान अधिकारी तृतीय शामिल है. मुख्य विकास अधिकारी के आदेश के अनुसार, अगर इन्होंने अगले दिन में प्रतिभाग नहीं किया तो मुकदमा दर्ज कर विभागीय कारवाई सुनिश्चित कराई जाएगी. प्रशिक्षण में सीवीओ डॉ अशोक मिश्र, जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार पटेल, राजकीय इंटर कॉलेज चितबड़ागांव के प्रधानाचार्य अतुल तिवारी ने भी कर्मियों को निर्वाचन प्रक्रिया से सम्बंधित महत्वपूर्ण बातों को विस्तार से बताया.

सार्वजनिक स्थल पर पोस्टर चिपकाने पर चार के उपर मुकदमा

 

बलिया. प्राइमरी पाठशाला, रोहुआ व प्राइमरी पाठशाला, बिगही पर पोस्टर चिपकाते हुए मिलने पर कुल चार लोगों पर बांसडीह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया. सरकारी भवनों की दीवाल पर प्रचार सामग्री चिपकाकर सरकारी भवनों को खराब करने व धारा 144 के प्रभावी होते हुए भी लाभ के आशय से आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है. बांसडीह रोड एसओ आरएस नागर ने भ्रमण के दौरान पोस्टर चिपकाते हुए मिलने पर लखन यादव व सुनीता यादव निवासी निरुपुर तथा सुभाष कुमार व निर्मला देवी पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.

मिलान करने में जुटे रहे एडीएम-सिटी मजिस्ट्रेट

 

बलिया: कंट्रोल रूम से निर्वाचन की कार्रवाई पर नजर रखने की शुरुआत हो चुकी है. जिले भर में जितने भी निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों के नंबर हैं उनका मिलान किया जा रहा है. हर गांव में फोन करके चुनाव से संबंधित फीडबैक के लिए जा रहे हैं. एडीएम रामआसरे व सिटी मजिस्ट्रेट स्वयं मौजूद रहकर कंट्रोल रूम के कार्य पर नजर रख रहे हैं. दोनों अधिकारी मतदान केंद्र व बूथ का मिलान करने में पूरे दिन जुटे रहे.

 

बांसडीह में अतिसंवेदनशील ग्राम पंचायतों के उम्मीदवारों के साथ पुलिस की बैठक

 

 

बांसडीह,बलिया. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शांति पूर्वक मतदान संपन्न कराने के संबंध में अति संवेदनशील ग्राम पंचायत  रामपुर कला व हुसैनाबाद गांव के सभी प्रधान पद ,क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य,पद के प्रत्याशियों की एक बैठक पुलिस  क्षेत्राधिकारी  अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.

बैठक में आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने एवं कोविड 19 गाइडलाइन का अनुपालन करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. बैठक में क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि कोई भी प्रत्याशी वोटरों को किसी प्रकार का प्रलोभन,रुपया,शराब,आदि चीजों से खरीदने का प्रयास करेगा, आम मतदाताओं को प्रलोभन देगा तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नामांकन को भी निरस्त करने की कार्रवाही की जाएगी.

ग्रामीणों से अपील की गई कि कोई भी गड़बड़ी दिखाई देने पर आप लोग तुरन्त वीडियो, फोटो बनाकर कोतवाली के सीयूजी नम्बर पर भेज दें . प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि कोविड 19 का अनुपालन करे. हमेशा मास्क लगाएं. हाथ को सैनिटाइज करते रहे. किसी भी प्रत्याशी के प्रलोभन में न पड़े. अपने से निर्णय लेकर स्वेक्षा से मतदान करें. पुलिस हमेशा आपके सहयोग में तत्पर है.

 

Related

Tags: पंचायत चुनाव बलिया बांसडीह

Post navigation

Previous: मास्क नहीं लगाने पर 220 लोगों का चालान, 22 हजार जुर्माना वसूली
Next: बलिया में कोरोना ने रविवार को बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में अब के सर्वाधिक मामले

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.