पत्रकार की चोरी गई बाइक का कोई सुराग नहीं

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई रसड़ा की बैठक तहसील अध्यक्ष मतलूब अहमद के आवास पर सोमवार को सम्पन्न हुई. बैठक में एक अक्टूबर को कोतवाली परिसर के मुख्य गेट के समीप पत्रकार पिन्टू सिंह की खड़ी बाइक की चोरी का पुलिस द्वारा अब तक खुलासा नहीं किये जाने पर आक्रोश जताया गया.

पूर्व विधायक सनातन पांडेय का अभिनंदन

ठाकुर जी के मन्दिर प्रांगण में पूर्व विधायक सनातन पाण्डेय को राज्य मंत्री का दर्जा मिलने पर किराना तेल संघ द्वारा सोमवार की रात्रि में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस मौके पर मंत्री सनातन पाण्डेय एवं नपा अध्यक्ष बशिष्ठ नरायन सोनी की माल्यापर्ण कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.

मदर मैम को याद कर भाव विभोर हुए विद्यार्थी

सनफ्लावर पब्लिक पब्लिक स्कूल गढ़िया में विद्यालय की पूर्व निदेशिका ममता श्रीवास्तव की जयंती मदर मैम जयंती के रूप में मनायी गयी. विद्यालय परिवार ने ममता श्रीवास्तव के तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर द्वीप प्रज्वलित किया.

दिनदहाड़े युवती को उठा ले गए तीन मनबढ़

कोतवाली क्षेत्र के अमहर गांव स्थित पोस्ट आफिस के समीप कोचिंग पढ़ाने जा रही एक युवती को तीन युवकों ने सोमवार को मारपीट कर जबरदस्ती बाइक पर बैठाया और भाग निकले.

रिजवी के स्वागत में सपाई हो गए दो फाड़

प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद जियायुद्दीन रिज़वी का प्रथम जनपद आगमन समाजवादी पार्टी की गुटबाज़ी को सतह पर ला दिया. बेल्थरा रोड के विधायक गोरख पासवान को जहां एक मंच पर चढ़ने से भी रोक दिया गया, वही बेल्थरा रोड से ही टिकट मांग रहे नेता का मंच से महिमा मंडन किया गया

जलालीपुर में अजगर ने उड़ाए होश

जलालीपुर स्थित खाद्यान्न गोदाम में अचानक निकले अजगर सांप को देख अफरा तफरी मच गई. बाद में ग्रामसभा चकखान के एक मजदूर ने उसे बोरे में पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक

विकासखंड नवानगर में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश की शाखा बलिया की सदस्यों की बैठक हुई. जिसमें लखनऊ में महिलाओं पर हुए लाठीचार्ज की घोर निंदा की गई तथा उसमें जान गंवा बैठी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया.

हादसे में गई सुखपुरा कॉलेज के कर्मचारी की जान

सोबईबांध इलाके में सोमवार की रात भीषण दुर्घटना में खरहाटार निवासी बेचू राम की मौत हो गई. बेचू राम सुखपुरा इण्टर कॉलेज में चपरासी के पद पर कार्यरत थे.

जयप्रकाशनगर की बिजली नहीं सह पाती हवा और पानी

जयप्रकाशनगर में कभी भी सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति नहीं हो पाती. हल्की बारिश हो या तेज हवा का झोंका, यह गायब हो जाती है. मानों यह बिजली हमेशा के लिए बुढापे की दलहीज पर कदम रख चुकी है. सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक व रात में भी इसी समय बिजली सप्लाई का रोस्टर लंबे समय से चल रहा है. इधर, नवरात्रि की शुरुआत से ही बिजली सेवा पूरी तरह धवस्त है. इसके पीछे मुख्य कारण है जर्जर तार.

धूमधाम से मनी गांधी जी व शास्त्री जी की जयन्ती

गांधी जी और शास्त्री जी की जयन्ती धूमधाम से मनायी गयी. समस्त सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर झण्डारोहण हुआ और विभिन्न तरह के आयोजन किये गये.

मुरलीछपरा में मतदाता जागरूकता रैली निकली

गांधी जयंती के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में बैरिया, रसड़ा व मुरलीछपरा बीआरसी से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. बैरिया में बीएसए डॉ. राकेश सिंह, एसडीएम अरविन्द कुमार व सीओ टीएन दूबे ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली में बच्चे, अध्यापक, समाजसेवी समेत भारी संख्या में लोग शामिल हुए. इसमें छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मतदाता अधिकार का संदेश आकर्षक का केन्द्र रहा. रैली क्षेत्र भ्रमण के बाद पुनः बीआरसी पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गयी.

मतदाता बनने व मतदान करने के लिए किया प्रेरित

विशेष मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गड़वार स्थित रामचन्द्र डिग्री कॉलेज में सोमवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को मतदाता बनने व मतदान के प्रति प्रेरित किया. साथ ही गांव, मुहल्ले, पास-पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करने की बात कही. कालेज के बने नये मतदाताओं को बधाई देते हुए सम्मानित भी किया.

कमिश्नरी सभागार में पेंशन अदालत 18 को

18 अक्टूबर, 2016 को पूर्वान्ह 11 बजे मण्डलायुक्त आजमगढ़ मण्डल की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में पेंशन अदालत कर आयोजन किया जायेगा. जिसमें सभी राजकीय कार्यालयों के सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों की समस्या से सम्बन्धित वाद/प्रत्यावेदन पर विचार किया जायेगा.

सफाई कर्मचारी संघ ने किया धरना प्रदर्शन

जिला पंचायत राज अधिकारी पर नियम विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ ने विकास भवन पर धरना प्रदर्शन किया.

छात्रों ने किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुरली मनोहर टाउन और स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष किशन प्रताप सिंह के नेतृत्व में सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के पश्चात जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया.

संवरा में व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

संवरा पाण्डेयपुर में लक्ष्मी व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन रविवार को किया गया. इस प्रशिक्षण केन्द्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को कटाई एवं सिलाई, ब्यूटी पार्लर तथा कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिया जायेगा.

गांधी व शास्त्री के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला

गांधी महाविद्यालय में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमे मुख्य वक्ता डॉ. सुरेन्द्र नाथ मिश्र (अध्यक्ष, राजनीति विभाग, बुद्ध विद्यापीठ, सिद्धार्थ नगर), विशिष्ट अतिथि पूर्वमंत्री बच्चा पाठक रहे. विद्यालय द्वारा चन्द्रन ग्रामीण विकास मिशन द्वारा उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान किया गया.

उपचुनावों की मतगणना आज, मजिस्ट्रेट तैनात

सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के पद पर हुए मतदान की मतगणना 04 अक्टूबर, 2016 को प्रातः 08 बजे से कार्य की समाप्ति तक ब्लाक मुख्यालय पर होगी.

सोनबरसा में अनशन पर बैठे नितेश की हालत गंभीर

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा के प्रांगण में सड़क पुनर्निर्माण व डॉक्टर की तैनाती की मांग को लेकर बेमियादी अनशन पर बैठे दुर्गविजय सिह झलन, निखिल उपाध्याय व नितेश सिह की सोमवार की सुबह चिकित्सकीय जांच की गई. इसमें नितेश सिंह का हालत गम्भीर बताई जा रही है.