गाजीपुर में सपा सुप्रीमो के स्वागत की तैयारी में जुटने का आह्वान

गाजीपुर। जिला मुख्यालय पर स्थित सपा कार्यालय लोहिया भवन में सपा प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश सिंह ने कार्यकर्ताओं संग पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव के 23 नवम्बर को गाजीपुर आगमन को लेकर तैयारी बैठक की.

बैठक में श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं को विभिन्‍न जिम्‍मेदारियां सौंपते हुए कहा कि रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए आप लोग अभी से तन-मन धन से जुट जाए. गांव-गांव नगर-नगर भ्रमण कर लोगों से नेता जी के विचारों को सुनने की अपील करें. इस मौके पर जिला पंचायत अध्‍यक्ष डॉ. वीरेंद्र यादव, एमएलसी विजय कुमार, जखनियां विधायक सुब्‍बा राम सहित तमाम नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.