धर्मदेव बाबा मेमोरियल हाल का उद्घाटन

बैरिया (बलिया)। निकटवर्ती झण्डा भारती के मठिया गांव में बुधवार को स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय धर्मदेव भारती की स्मृति में बने स्व. धर्मदेव बाबा मेमोरियल हाल का उद्घाटन प्रसिद्ध संत राम बालक दास जी महाराज ने फीता काट कर किया.

bairiya_mathiagaon

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जनों को सम्बोधित करते हुए बालक बाबा ने लोगों का गाय, ब्राह्मण व सन्त का सम्मान करने, ईश्वर की उपासना करते हुए सद्आचरण करने का पालन करने का सन्देश दिया.

इस अवसर पर डॉ. रामदेव केशरी, राजनारायण तिवारी, कैलाश गिरि, सीताराम गिरि, रामजी भारती, रमाशंकर गिरि, गोपाल सिंह, राजकिशोर सिंह, जयकान्त दुबे, रूपेश भारती, राहुल गिरि आदि ने विचार रखे. अध्यक्षता पं. विभूति मिश्र व संचालन गोस्वामी सभा के जिला सचिव गौतम भारती व आभार ज्ञापन मेमोरियल हाल के प्रबन्धक भगवान भारती ने किया.