उभांव थाना क्षेत्र के मालीपुर चौराहे पर बृहस्पतिवार को नगरा की तरफ से आ रही एक बोलेरो की टक्कर से मोटर साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज़ अभी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.
उभांव थाना क्षेत्र के मालीपुर चौराहे पर बृहस्पतिवार को नगरा की तरफ से आ रही एक बोलेरो की टक्कर से मोटर साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज़ अभी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.
वन रैंक वन पेंशन की मांग अनसुनी करने पर पूर्व सैनिक द्वारा आत्महत्या करने व मृत सैनिक के घर सान्त्वना देने जा रहे राहुल गांधी को गिरफ्तार किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में केन्द्र सरकार के प्रति जबरदस्त आक्रोश है.
रसड़ा विधान सभा क्षेत्र के गड़वार थानान्तर्गत कुरेजी ग्राम सभा के बबलू सिंह के दरवाजे पर माता लक्ष्मी पूजनोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक उमाशंकर सिंह अपने दल बल के साथ पहुंचे.
ग्रामीण चौकीदार अधिकार मोर्चा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में ग्रामीण चौकीदारों की बैठक 5 नवम्बर को जनपद स्थित चंद्रशेखर उद्यान में होगी.
रसड़ा क्षेत्र में 4जी जियो सिम शो पीस बनकर रह गया है. काफी जद्दोजहद के बाद जियो सिम लेने वाले लोग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं. दूर संचार कम्पनी रिलायंस ग्रुप ने जियो डिजिटल लाइफ मार्केट में लाकर धूम मचा दी.
मिर्जापुर से स्थानान्तरित होकर बलिया आए दीप कुमार सोनी को पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बांसडीह का नया कोतवाल बनाया है. सोनी ने कार्य भार भी ग्रहण कर लिया है.
पूर्व मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के नेता राजधारी सिंह के बड़े भाई 70 वर्षीय सत्यनारायण सिंह का निधन इलाज के दौरान बुधवार को पीजीआई लखनऊ में हो गया.
छठ पर्व की मान्यता-मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु इस महाव्रत को निष्ठा भाव से विधिपूर्वक संपन्न करता है वह संतान सुख से कभी अछूता नहीं रहता है. इस महाव्रत के फलस्वरूप व्यक्ति को न केवल संतान की प्राप्ति होती है बल्कि उसके सारे कष्ट भी समाप्त हो जाते हैं.
लेह लद्दाख स्थित सिन्धु दर्शन की तीर्थ यात्रा से होकर लौटने वाले उत्तर प्रदेश राज्य के मूल निवासियों को राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी.
विधानसभा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे / आपत्तियां दाखिल करने की तिथि अब निर्वाचन आयोग द्वारा 15 नवम्बर तक कर दी गयी है. पहले अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक ही थी.
शैक्षिक वर्ष 2016-17 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति में सत्यापित एवं अग्रसारित करने की तिथि शासन ने बढ़ाकर अब 05 नवम्बर तक कर दिया है. डाटा परीक्षण में धीमी रफ्तार पर भी शासन ने नाराजगी जतायी है.
सिकन्दरपुर तहसील में मुख्य तहसील दिवस का आयोजन जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस की अध्यक्षता में हुआ. इस अवसर पर आए फरियादियों को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण के कड़े निर्देश दिए. कहा कि तहसील दिवस के मामले को गम्भीरता से लें.
उभांव थाना क्षेत्र चंदाडीह गांव में मंगलवार की रात लक्ष्मी पूजा के दौरान हो रही नाच में किसी बात को लेकर हुई मारपीट हो गई.
बैरिया की ग्राम प्रधान शान्ति देवी द्वारा बुधवार को ग्राम पंचायत के 27 लोगों में आवासीय पट्टा का वितरण किया गया. पट्टा के कागजात पाते ही गरीबों के चेहरों पर खुशी थिरक उठी.
गड़वार थाना क्षेत्र के धनौती धूरा गांव में मूर्ति विसर्जन को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए. स्थिति की गंभीरता को देखते मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. घटना बुधवार शाम की है.
करमर स्थित धान क्रय केंद्र अभी तक नहीं खुला है, जबकि शासन ने एक नवम्बर को केंद्र खोलने का निर्देश दिया है.
देश के सैनिकों का सभी को सम्मान करना चाहिए. सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर किसी तरह की राजनीति उचित नहीं है. यह विचार है बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर महफूज आलम का.
कोतवाली क्षेत्र के जाम गांव में मंगलवार की रात बाउंड्रीवाल को लेकर दो पट्टीदार आपस में भिड़ गए. इस दौरान दोनों पक्षो में जमकर लाठी-डण्डे व ईंट-पत्थर चले, जिसमें आठ लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में करवाया गया.
रसड़ा – मऊ मार्ग स्थित हिताकापुरा गांव के समीप मंगलवार की रात 10 बजे ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद दिया. इस हादसे में साइकिल सवार ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया. आस पास के लोगों ने उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया.