Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • कोआपरेटिव बैंक नहीं लेंगे 1000-500 के नोट, किसानों की मुसीबत बढ़ी
  • Uncategorised

कोआपरेटिव बैंक नहीं लेंगे 1000-500 के नोट, किसानों की मुसीबत बढ़ी

1000 और 500 रुपये के नोटों पर रोक के बाद बैंकों के बाहर लाइन में लगी जनता की दिक्कत आरबीआई के एक और फैसले से बढ़ सकती है. आरबीआई ने यूपी के सभी कोआपरेटिव बैंक्स यानि सहकारी बैंकों में मंगलवार से 1000 व 500 के नोट लेने पर बैन लग दिया है.
News Desk 16 November, 2016 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
farmers

गाजीपुर। 1000 और 500 रुपये के नोटों पर रोक के बाद बैंकों के बाहर लाइन में लगी जनता की दिक्कत आरबीआई के एक और फैसले से बढ़ सकती है. आरबीआई ने यूपी के सभी कोआपरेटिव बैंक्स यानि सहकारी बैंकों में मंगलवार से 1000 व 500 के नोट लेने पर बैन लग दिया है. आरबीआई के इस ऐलान से गाजीपुर में सैकड़ों ग्रामीण इलाके और कुछ नगरीय इलाके भी प्रभावित होंगे. बताया जा रहा है कि सहकारी बैंकों में राजनीतिक दखल के चलते आरबीआई ने यह फैसला लिया है.

सहकारी बैंकों में 1000 व 500 के नोटों को लेने पर प्रतिबंध लगाने से सबसे अधिक परेशानी किसानों को होगी, क्योंकि इन बैंकों में सबसे ज्यादा खाते किसानों के ही हैं. खेती-किसानी के लिये जरूरी बैंकिंग किसान ज्यादातर सहकारी बैंकों से ही करते हैं. जिला सहकारी बैंक गाजीपुर के चेयरमैन देव प्रकाश सिंह ने बताया कि गाजीपुर में सहकारी बैंकों की कुल 21 शाखाएं हैं. इनसे जिले के सैकड़ों गांव और नगरीय क्षेत्र का एक बड़ा भाग लाभान्वित होता है. चूंकि यह आरबीआई का फैसला है, इसलिए इसका हर हाल में पालन करना होगा.

उन्होंने इसको लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि यह निर्णय किसान विरोधी है. नोट बंदी से किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है. किसान जो भी खाद-बीज लेता है, उसके लिए वह सहकारी समितियों पर ही निर्भर रहता है. ऐसे में बुआई के समय पर ऐसा निर्णय किसान विरोधी नहीं है तो और क्या है. किसान को खाद, बीज और पानी की आवश्यकता है, इसके लिए उसे नकद रुपये चाहिये. इसके अभाव में  किसान पुराना ऋण जब तक नहीं चुकाएंगे. तब तक उन्हें खाद बीज नहीं मिल पाएगा. सहकारी समितियों का नियम भी यही है कि पुराना ऋण चुकाने के बाद ही नया कर्ज मिलता है. इस समय समितियों पर खाद-बीज पर्याप्त मात्रा में पड़ा हुआ है, पर अब हम 500 और एक हजार का नोट नहीं ले सकते, आरबीआई के फैसले के बाद हम 500 व 1000 रुपये के नोट न लेने के लिए मजबूर हैं. एक और परेशानी यह है कि 2000 का नोट लेने में हमें दिक्कत इस बात की है कि यदि कोई 1100 रुपये या 2000 से कम का खाद-बीज लेते हैं कि तो शेष फुटकर हम कहां से दे पाएंगे. इससे किसानों की समस्या और बढ़ेगी.

Related

Tags: गाजीपुर नोट नोटबंदी बैंक सहकारी

Post navigation

Previous: आरटीआई सभागार में तीन दिवसीय दिव्‍यांग शिविर
Next: जहरीली शराब ने ली पांच की जान, शहर कोतवाल निलंबित

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

You may have missed

Belthra CRPF Amresh 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री

General Desk 17 September, 2026
Belthra Vishvakarma pooja
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

General Desk 17 September, 2026
Ubhaon Umesh Case Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

General Desk 17 September, 2026
Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.