जिले में गोरखपुर क्षेत्र के परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विकास यात्रा की जमकर हंसी उड़ाई. कहा कि प्रदेश की आज कोई भी ऐसी सड़क नहीं है, जिस पर आराम से चला जा सकें.
जिले में गोरखपुर क्षेत्र के परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विकास यात्रा की जमकर हंसी उड़ाई. कहा कि प्रदेश की आज कोई भी ऐसी सड़क नहीं है, जिस पर आराम से चला जा सकें.
भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए बलिया के टाउन पॉलिटेक्निक के मैदान में बुधवार को कहा कि सपा व बसपा के राज में प्रदेश का अपराधीकरण हुआ.
बुधवार को भाजपा के परिवर्तन यात्रा के शुभारंभ के मौके पर बलिया के टाउन पॉलिटेक्निक के मैदान में गोरक्ष क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जमकर तारीफ की.
भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य चंद्र प्रकाश पाठक के नेतृत्व में नगर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं का हुजूम ग्रामीण क्षेत्रों से अमित शाह व राजनाथ सिंह के साथ चंद्रप्रकाश पाठक के जिंदाबाद करते हुए भृगु मंदिर के सामने बुधवार को सुबह 10:00 बजे पहुंचा.
कार्तिक मास की नवमी तिथि को अक्षय नवमी कहते हैं. मान्यताओं के अनुसार कार्तिक मास की नवमी तिथि को आंवला नवमी कहते हैं. माना जाता है कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी से लेकर पूर्णिमा तक भगवान विष्णु आवंले के पेड़ पर ही निवास करते हैं.
केंद्रीय सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्री कलराज मिश्र और संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का आगमन 09 नवम्बर को जनपद में हो रहा है.
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2017 हेतु आनलाईन इलेक्शन पर्सनल डेवलपमेण्ट सिस्टम (ईपीडीएस) सॉफ्टवेयर जो एनआईसी डोमेन में उपलब्ध है, को राज्य स्तर पर एनआईसी द्वारा तैयार किया गया है.
हॉस्पिटल के समीप एसएनबी कोचिंग से मंगलवार की दोपहर एक छात्र की बाइक को उच्चकों ने उड़ा दिया. इसकी सूचना पुलिस को दे दी गयी है.
रामलीला मैदान में सोमवार की शाम सात बजे दबंगों ने एक यवक को मारपीट कर मोबाइल व पर्स छीन लिया. युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचते तब तक हमलावर भाग गए.मौके पर पहुंचे लोगों ने बेहोश हो चुके घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाया.
भाजपा की नौ नवम्बर को बलिया में होने वाली परिवर्तन यात्रा के मद्देनजर भाजपा नेता इंजीनियर प्रवीण प्रकाश के नेतृत्व में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक नगर के बिठुआ मार्ग स्थित उनके आवास पर मंगलवार को आयोजित की गई.
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के दो गांवों के सरेह में महिलाओं की मिली लाशों की शिनाख्त पुलिस के लिए सरदर्द साबित हो रही है. शिनाख्त न होने के चलेत पुलिस आगे नहीं बढ़ पा रही है. जबकि वह इसके लिए बलिया सहित पूर्वांचल के अन्य जनपदों में भी हाथ पांव मार रही है.
विकासखंड दुबहर के नगवा गांव में परमात्मा नंद चौबे के आवास पर चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का प्रारंभ मंगलाचरण से सोमवार को देर शाम हुआ. श्रीमद् भागवत सप्ताह यज्ञ में भागवत महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी राजनारायणाचार्य ने कहा कि ज्ञान यज्ञ ही उपयोगी है तथा यह सबसे बड़ा यज्ञ है.
कासिमाबाद थाना क्षेत्र के खजूर गांव के पास मंगलवार की सुबह नहर के पुलिया पर गिट्टी लादकर जा रहा ट्रैक्टर अचानक पलट गया. इस हादसे में ट्रैक्टर चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई. एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.
करमर स्थित धान क्रय केंद्र पर अभी तक खरीदारी शुरू नहीं हुई है. अभी सरकारी स्तर पर कई प्रक्रियाएं पूरी होगी, उसके बाद ही धान क्रय केंन्द्र चालू किया जाएगा. ऐसा कहना है विपणन निरीक्षक शीतल प्रसाद सरोज का.
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सहतवार बांसडीह मार्ग स्थित नरूला ऑटो पार्ट्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लाखों का सामान जल कर खाक हो गया. फायर ब्रिगेड लंबी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सका.
करीमुद्दीन पुर स्थित ईक्यावन शक्ति पीठ में से एक प्रमुख पीठ मां कष्ट हरणी धाम में मंगलवार को अक्षय नवमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य पुजारी हरिद्वार पाण्डेय ने उपस्थित लोगों से इस व्रत का महत्व समझाते हुए कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक मास के नवमी तिथि को आंवला नवमी कहा जाता हैं.
दिल्ली से कम पर्यावरण प्रदूषित नहीं है गाजीपुर में. यहां भी आसमान में धुंध है. लोगों को खांसी आ रही है. फेफड़े संक्रमित हो रहे हैं. गाजीपुर में ठोस अपशिष्ठ पदार्थों के अलावा पालिथीन एवं मेडिकल कचरा भी नगर पालिका के द्वारा जलाया जाता है. शहर के कुल दो दर्जन सार्वजनिक स्थानों पर नगर पालिका के कर्मचारी किरासन तेल डालकर कचरा जलाते हैं.
जनपद के नन्दगंज बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 लाख की लागत से निर्माण होने वाले सुलभ शौचालय का भूमि पूजन एवं शिलान्यास सोमवार को सम्पन्न किया गया.
दो दिन बलिया में भ्रमण के बाद भांवरकोल गाजीपुर के लिए प्रस्थान करेगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा. भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा की तैयारी मंगलवार को अंतिम चरण में है. भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष त्र्यंबक नाथ त्रिपाठी टाउन पॉलिटेक्निक स्थित सभा स्थल पर जिला अध्यक्ष विनोद शंकर दुबे के साथ हर तैयारी पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं.