खोरीपाकर गांव के सामने मारुति कार की चपेट में आऩे से साइकिल सवार पिता-पुत्र जख्मी हो गए.
खोरीपाकर गांव के सामने मारुति कार की चपेट में आऩे से साइकिल सवार पिता-पुत्र जख्मी हो गए.
दोकटी थाना क्षेत्र के मुरलीछपरा गांव के पुरवा नावा नगर के डेरा में जमीन विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. इस वारदात में जमकर लाठी डंडे व ईट चले. नतीजतन दोनों पक्षों से दस लोग घायल हो गए. दोकटी पुलिस ने दोनों पक्षों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
नासिरपुर पकड़बोझा गांव में विधायक उमाशकर सिंह ने सोमवार को कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओ को सुना. अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि रसड़ा के विकास की चर्चा सिर्फ जनपद ही नहीं, पूरे पूर्वांचल समेत प्रदेश में हो रही है.
कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल में सोमवार की मौत हो गयी. मायके वालों ने दहेज के लिए ससुराल वालों पर प्रताड़ित कर मारने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.
रसड़ा टिकादेवरी मार्ग स्थित कोटवारी चट्टी के समीप सोमवार की बाइक से ओवरटेक के प्रयास में एक दूधिया वाले साइकिल से टकराकर जीप पलट गई. जीप पलटते ही सवार यात्री चीखने चिल्लाने लगे. इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक सवार घायल हो गए.
विधायक उमाशंकर सिंह के जन्मदिन पर नगर सहित ग्रामीण अंचलो में केक काटकर समर्थकों ने उनकी लम्बी उम्र की कामना की. विधायक श्री सिंह के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिन्तकों द्वारा सुबह से ही बधाई देने का तांता लगा रहा, जो देर शाम तक जारी रहा.
समीपवर्ती गांव अपायल में मंगलवार 8 नवंबर को महावीर जी का पूजन अर्चन किया जायेगा. साथ ही सुबह में गाजे बाजे के साथ गांव में भ्रमण कर 10:00 बजे से महादेव जी का जुलूस निकाला जाएगा. तत्पश्चात दिन के 12:00 बजे से विराट दंगल का आयोजन भी है.
शिक्षक महेश मिश्र की चौथी पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव मिश्र के छपरा (दुबहर) में रविवार को देर शाम स्मृति सभा का आयोजन किया गया.
सूर्य उपासना का महापर्व सूर्य षष्ठी सोमवार को परंपरा अनुसार मनाई गई. व्रती महिलाओं ने उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पुत्रों के दीर्घायु तथा सुख समृद्धि व शांति की कामना की. इस दौरान नदी तट पर तथा नगर में बनाए गए अस्थाई घाटों पर भक्तों की भीड़ रही.
भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक जजौली गांव में हुई. जिसमें पार्टी द्वारा 9 नवंबर को बलिया में आयोजित परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम में भाग लेने हेतु तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया.
व्रत धारी महिलाओं द्वारा सोमवार को सुबह उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही डाला छठ पर्व संपन्न हुआ. इस दौरान नगर के प्रमुख तालाबों ,पोखरों व अस्थाई पोखरों पर उत्सव सरीखा माहौल रहा.
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत् नवानगर ब्लाक के गांवों के पात्र गृहस्थी के चयनित अधिकांश कार्ड धारकों को कोटेदारों द्वारा आवश्यक वस्तुएं प्रदान नहीं किए जाने से उन में आक्रोश व्याप्त है.
हरपुर गांव में रविवार की रात में पटाखा से लगी आग से झोपड़ी सहित उसमें पड़े घरेलु सामान जल कर राख हो गया. साथ ही बुरी तरह से झुलस जाने से आठ मुर्गियों व दो बत्तखों की मौत हो गई.
पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि हर हाल में शान्ति व्यवस्था कायम रहेगी. इसके लिए प्रर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. पुलिस की निगाहों से ऐसे लोग बच नही पाएंगे.
पत्रकारिता समाज का आईना होती है और पत्रकार समाज का पथप्रदर्शक जो भी समाचार पत्र निकालते है, वे बधाई के पात्र है. ऐसे लोगों का उत्साहवर्द्धन किया जाना चाहिए. उक्त बातें भोजपुर एकता हिन्दी साप्ताहिक के उद्घाटन समारोह में नगर मजिस्ट्रेट राम गोपाल सिंह ने कही.
आयुष चिकित्सकों की एक शोक बैठक खान कटरा में हुई. इसमे वरिष्ठ आयुष चिकित्सक डॉ. आरआर प्रसाद के माता जी के असामयिक निधन पर शोक प्रस्ताव पारित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई
उभांव थाना क्षेत्र के नगरा बिल्थरारोड मार्ग पर जमुआंव गांव के पास सोमवार को लगभग अपराह्न 12:30 बजे दो बाइकों में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार युवती की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और उसका जीजा व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देख रेफर कर दिया.
लोक स्वातन्त्र्य संगठन पीयूसीएल की जिला इकाई ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा एनडीटीवी इण्डिया के प्रसारण पर रोक लगाये जाने के आदेश की कठोर निंदा की है.
जमुई गांव निवासी अर्धसैनिक बल के जवान नीबू लाल कनौजिया (55) का शव सोमवार को पैतृक आवास पर आते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया.