सुखपुरा थाना क्षेत्र के पानी टंकी के पास मंगलवार की रात बाइक व ट्रैक्टर की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई.
सुखपुरा थाना क्षेत्र के पानी टंकी के पास मंगलवार की रात बाइक व ट्रैक्टर की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई.
समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस के सिल्वर जुबली कार्यक्रम में 5 नवंबर को भाग लेने के लिए बलिया से 30 बसों की व्यवस्था नगर विधानसभा क्षेत्र से की गई है.
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष परमात्मा नन्द तिवारी की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सर्वदलीय नेताओं ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस मौके पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व कृतित्व व समाज सेवा की विस्तार से चर्चा की.
शहीद पार्क चौक में केक काटकर बलिया जनपद के स्थापना का 137 वां वर्षगांठ मनाया गया. इस मौके पर भारी तादाद में नगर के प्रमुख समाज सेवी एवं प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे. बतौर मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के जिला अध्यक्ष राधिका मिश्रा ने केक काटकर सबको केक खिलाया और बलिया जनपद के स्थापना के 137 वीं वर्षगांठ पर सबको बधाई दी.
भगवान सूर्य जिन्हें आदित्य भी कहा जाता है. यह एक मात्र प्रत्यक्ष देवता हैं. इनकी रोशनी से ही प्रकृति में जीवन चक्र चलता है. इनकी किरणों से ही धरती में प्राण का संचार होता है और फल-फूल, अनाज इत्यादि का निर्माण होता है. यही वर्षा को आकर्षित करते हैं और ऋतु चक्र को चलाते हैं.
बैरिया कस्बा स्थित एक मोटरसाइकिल मरम्मत एवं पार्ट्स की दुकान पर रविवार की देर रात पटाखे की चिंगारी से आग लग गई. आग में तीन मोटरसाइकिलें,150 लीटर मोबिल, करीब एक लाख से ऊपर के पार्ट्स जल कर राख हो गए.
डाक बंगले पर मंगलवार को युवाओं ने बैठक की. इसमें बैरिया से बीबीटोला, रानीगंज बाजार होते हुए सुरेमनपुर तक जाने वाले लगभग पांच किमी शहीद स्मारक मार्ग की बदहाली पर चिन्ता व्यक्त की गई.
भोपाल शहर के अहिल्या नगर में शहीद चीफ वार्डन रमाशंकर यादव का घर है. वहां रमाशंकर यादव को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे. उन्होंने अहिल्या नगर का नाम रमाशंकर नगर करने का एलान किया है.
लगभग 80 वर्षों तक गाजीपुर की एक तहसील बने रहने के बाद बलिया को जनपद का दर्जा एक नवम्बर 1879 को मिल था. 1857-58 में बलिया सर्वाधिक हलचल ग्रस्त रहा. यहां की व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए तथा विपरीत परिस्थितियों पर कड़ी नजर रखने के लिए जिला मुख्यालय बनाने का फैसला किया गया, जिसके फलस्वरुप गाजीपुर तथा आजमगढ़ के कुछ अंश जोड़कर 1 नवंबर 1879 ई. को बलिया जनपद की स्थापना हुई.
जूनियर स्कूल के प्रांगण में आदर्श समायोजित शिक्षक एवं शिक्षा मित्र वेल्फेयर एसोशियसन ब्लाक इकाई की बैठक मंगलवार को सम्पन्न हुई. बैठक में ब्लाक इकाई का गठन किया गया
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की बैठक सोमवार को नगर अध्यक्ष कौशल गुप्ता के आवास पर सम्पन्न हुई. बैठक में लखनऊ में 23 नवम्बर को आयोजित हुंकार रैली की सफलता रणनीति तैयार की गई.
राजा बलिकृत यज्ञ से पवित्रित बलिया की धरती पर परम पूज्य श्री खाकी बाबा द्वारा परवर्तित भृर्गु क्षेत्र की पंचकोशी यात्रा अनंत पुण्यदायिनी तथा अभिष्ट फलदायिनी है. सैकड़ों वर्षों से अपने इतिहास को समेटे यह यात्रा भक्तों की सभी अलौकिक परलौकिक फलों की पूर्ति सर्वदा करती आई है.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थानीय ब्लॉक कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि व सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती सादगी से मनाया.
बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद के नसीरपुर मठ निवासी लोकगीत गायक परशुराम यादव को संगीत नाट्य अकादमी रत्न पुरस्कार दिए जाने पर बलिया के संगीत प्रेमियों में हर्ष का माहौल है. जगह जगह …
मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता परमात्मा नंद तिवारी की पुण्य तिथि पर आवास विकास कॉलोनी स्थित उनके आवास पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.
भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नमामि गंगे के तहत जनपद के 24 ग्राम प्रधान, प्रधान संगठन के आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष विमल कुमार पाठक के नेतृत्व में सोमवार की रात पंजाब के जालंधर के लिए रवाना हो गए.
दो अलग अलग स्थानों पर सोमवार को हुए अलग अलग सङक हादसों में तेरह वर्षीय बालिका की मौत हो गई. जबकि मां-बेटा समेत तीन लोग घायल हो गये. घायलों में एक का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है.
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के वारापन्नो गांव में दीपावली के अवसर पर पटाखा छोड़ते समय किशोर जमीन पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज हेतु उसे सदर अस्पताल बलिया में भर्ती कराया गया है.