Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • धारदार हथियार से भतीजे की ली जान, भाई-भाभी की हालत गंभीर
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

धारदार हथियार से भतीजे की ली जान, भाई-भाभी की हालत गंभीर

दुबहर इलाके में पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, खनवर में पोखरे में डूबने से युवक की मौत, निजी अस्पताल में भर्ती नवजात की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, सर्पदंश से दो लोगों की मौत
News Desk 10 June, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
BALLIA_HALDI

बलिया। बलिया जिले के हल्दी थानाक्षेत्र में मंगलवार को एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला करके अपने डेढ़ साल के भतीजे की कथित तौर पर हत्या कर दी और भाई व भाभी को घायल कर दिया. यह जानकारी पुलिस ने दी.

पुलिस के अनुसार हांसनगर नई बस्ती के रहने वाले श्यामबिहारी ने मंगलवार दोपहर अचानक अपने बड़े भाई राजबिहारी (46) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. राजबिहारी को घायल करने के बाद उसने अपने भतीजे अभय (18 माह) व भाभी प्रभावती (42) पर भी ताबड़तोड़ कई वार किए और घर से फरार हो गया. इस हमले में भतीजे अभय की मौत हो गई. राजबिहारी व प्रभावती को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर फरार श्याम बिहारी की तलाश कर रही है.

दुबहर इलाके में पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

उधर, दुबहर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर घाट पर स्थित जंगली काली माई स्थान पर एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध रूप से पेड़ पर लटकता देखकर क्षेत्र में हड़कम्प मच गया. जानकारी के अनुसार बलिया शहर कोतवाली व दुबहर थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर श्रीरामपुर घाट पर स्थित जंगली काली माई के स्थान पर एक पेड़ पर एक युवक का शव लटकता मिला.

शव को देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना दुबहर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रंजीत सिंह मौके पर पहुंच गये. युवक लाल रंग की टीशर्ट से पेड़ से झूल रहा था. पास में एक साइकिल भी गिरा हुआ पड़ा था. युवक ने आत्महत्या किया है अथवा उसकी हत्या कर शव पेड़ से लटकाया गया है, इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. युवक के शव की स्थिति को देख हत्या की आशंका जताई जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सभी की नजर टिकी है, जिससे इस मामले की गुत्थी सुलझने की उम्मीद जताई जा रही है.

खनवर में पोखरे में डूबने से युवक की मौत

नगरा क्षेत्र के खनवर स्थित एक पोखरे में मंगलवार को दोपहर बाद स्नान करते समय डूब कर एक युवक की मौत हो गई. आनन-फानन में लोगों ने उसे पानी से निकाल कर पीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. जहांगीरापुर निवासी युवक मिथिलेश कुमार (27) अपने दोस्तों के साथ खनवर के पोखरे में स्नान करने गया था. नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया. उसके दोस्त उसे खोजने लगे. काफी मेहनत के बाद वह मिला. उसे तत्काल नगरा पीएचसी ले जाया गया, जहां के डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया.

निजी अस्पताल में भर्ती नवजात की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

बलिया सदर कोतवाली क्षेत्र के अस्पताल रोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती नवजात की मौत पर मंगलवार को परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पकड़ी ने थाना क्षेत्र के रतसी इंदरपुर निवासी चंदन राजभर की पत्नी संजू देवी को छह जून की रात बारह बजे प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने डिलेवरी के लिए महिला अस्पताल रोड़ स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती करवाया, जहां एक बच्चे का जन्म हुआ. दूसरे दिन महिला चिकित्सक के कहने पर परिजनों ने बच्चे को बगल के नर्सिंग होम में दिखलाने ले गए. डॉक्टर ने पीलिया की शिकायत बता भर्ती कर लिया.

आठ जून को स्टाफ ने दस हजार रुपये जमाकर बच्चे को ले जाने की बात कही. परिजनों ने पैसा जमाकर बच्चे को ले लिया, लेकिन बच्चा आंख नहीं खोल रहा था. स्टाफ ने बताया कि बच्चे को इंजेक्शन लगा दिया गया है. बच्चा छह-सात घंटे बाद होश में आ जाएगा. बच्चे को जब दो घंटे बाद भी होश नहीं आया तो उसे पुन: उस अस्पताल में पहुंचाया गया. जहां बताया गया कि बच्चा मर चुका है. इस पर परिवार वाले हंगामा खड़ा कर दिए. सदर कोतवाल विपिन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

सर्पदंश से दो लोगों की मौत

नरहीं थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दौलतपुर में घर में चारपाई पर सो रहे अनीश कुमार बिद (8 वर्ष) को सर्प ने डंस लिया. परिजन उसे सती माई के यहां अमवा लेकर चले गए. वहां कुछ लाभ होता न देख जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

इंदरपुर क्षेत्र के बलेसरा गांव में सर्प दंश से कलावती (23 वर्ष) पत्नी सीताराम की मौत हो गई. महिला को घरेलू कार्य करते समय सर्प ने डंस लिया था. परिजन पहले सती माता के यहां ले गए, वहां स्थिति बिगड़ने पर जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इस घटना ने मृतका के दो वर्षीय पुत्र व एक माह की दूधमुही पुत्री से मां का साया उठ गया.

Related

Tags: खनवर दुबहर नगरा नरही बलिया हल्दी हांसनगर

Post navigation

Previous: लापरवाही के चलते हुई थी जच्चा बच्चा की मौत, मेडिकल कॉलेज के अधिकारी तलब
Next: हादसे में गई मुनीम की जान, दरोगा समेत छह घायल, अधेड़ झुलसा

ये भी पढ़ें

Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.