नारायणपुर गांव में नवविवाहिता की सर्प दंश से मौत

रसड़ा (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर गांव में गुरुवार की शाम सर्पदंश से एक नवविवाहिता की मौत हो गई. नवविवाहिता के शव को दरवाजे पर रखकर  तांत्रिकों द्वारा झाड़-फूंक जारी था.

बताया जाता है कि मुन्नी यादव (20) पत्नी अखिलेश यादव घर में  चारपाई पर बैठकर ईट की  दीवाल पर टेक लगाई हुई थी. इसी बीच दिवार में से निकले सांप ने मुन्नी  को डंस लिया. उसने शोर करके  परिजनों को  बताया. परिजन आनन-फानन में अमवा के सती माई के यहां  ले जा रहे थे कि मुन्नी ने  रास्ते में ही दम तोड़ दिया. मुन्नी  की शादी 4 माह पूर्व 10 अप्रैल को  ही हुई थी. ये अजीब संयोग ही था कि 10 अगस्त को जीवन की अंतिम सांस लिया.